Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का जलवा! 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों को चटाई धूल, जानिए कितना किया कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार मिल रहे दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म मजबूत कारोबार करते हुए नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है।

Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का जलवा! 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों को चटाई धूल, जानिए कितना किया कलेक्शन

(Dhamaal 4 Box Office Collection/ Image Credit: ajaydevgn)

Modified Date: July 15, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • दुनियाभर में 115.44 करोड़ रुपये का कारोबार।
  • बिना टिकट डिस्काउंट के भी बढ़ी कमाई।

मुंबई: Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शानदार ओपनिंग और मजबूत वीकेंड के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। सोमवार को अच्छी कमाई करने के बाद मंगलवार को भी फिल्म ने रफ्तार बढ़ाई। सबसे खास बात यह रही कि फिल्म को ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे ऑफर में शामिल नहीं किया गया यानी टिकटों पर कोई विशेष छूट नहीं थी। इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली और कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 11,077 शोज से करीब 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Dhamaal 4 Box Office Collection) किया। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया है। दुनिया भर में फिल्म अब तक 115.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

पहले मंगलवार के कलेक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ ने पहले मंगलवार की कमाई के मामले में साल 2026 की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस साल पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने ‘भूत बंगला’ के 9.30 करोड़ रुपये और ‘वेलकम टू द जंगल‘ के 9.25 करोड़ रुपये के पहले मंगलवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

साल 2026 में भारत में पहले मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

रैंक फिल्म पहले मंगलवार का कलेक्शन
1 धुरंधर 2 ₹58 करोड़
2 बॉर्डर 2 ₹23.31 करोड़
3 धमाल 4 ₹9.50 करोड़
4 भूत बंगला ₹9.30 करोड़
5 वेलकम टू द जंगल ₹9.25 करोड़

टॉप फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंची

पहले मंगलवार की कमाई के आधार पर साल 2026 की फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ 58 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर और ‘बॉर्डर 2’ 23.31 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अब ‘धमाल 4’ ने तीसरे नंबर पर जगह बनाकर अपनी सफलता का एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। फिल्म को मिल रहे लगातार अच्छे रिस्पॉन्स से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई मजबूत बनी रह सकती है और यह बॉक्स ऑफिस (Dhamaal 4 Box Office Collection) पर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।