Jio Broadband Plans: Jio ने खेला बड़ा दांव! 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आया OTT का फुल मजा, साथ में 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का तगड़ा फायदा
Jio Broadband Plans: रिलायंस जियो का एक प्रीमियम एनुअल फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। जिसमें 100 Mbps की तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान के साथ कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जाता है। यह यूजर्स को बेहतर स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन अनुभव के लिए एक किफायती विकल्प देता है।
(Jio Broadband Plans/ Image Credit: AI-generated)
- Jio का प्रीमियम 100 Mbps फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान।
- OTT प्लेटफॉर्म्स का बड़ा बंडल शामिल।
- 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी का फायदा।
नई दिल्ली: Jio Broadband Plans: रिलायंस जियो भारतीय ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम सालाना फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर कर रहा है जो 100 Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा देता है। यह स्पीड सामान्य उपयोग, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और वर्क फ्रॉम होम के लिए काफी माना जाता है। अक्सर लोग 100 Mbps का प्लान चुनते हैं। लेकिन इस प्लान में खास बात यह है कि इसमें कई OTT बेनिफिट्स भी शामिल किए गए हैं जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है।
कीमत और एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा
इस प्लान की कीमत 1199 रुपये प्रति महीना है। अगर इसे सालाना आधार पर लिया जाए तो कुल खर्च लगभग 14,388 रुपये के साथ GST जुड़कर आता है। खास बात यह है कि लंबे समय के प्लान चुनने पर यूजर्स को 30 दिनों की अतिरिक्त सर्विस बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलती है। यह ऑफर ग्राहकों के लिए प्लान को और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाता है।
स्पीड, कॉलिंग और डेटा लिमिट
Jio इस प्लान में 100 Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड देता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। हालांकि लैंडलाइन डिवाइस अलग से खरीदना पड़ता है। इस प्लान में 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। AirFiber यूजर्स के लिए इसमें 1000GB यानी 1TB की FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा लिमिट दी जाती है। जबकि फाइबर कनेक्शन में यह लिमिट बढ़कर 3300GB यानी 3.3TB प्रति माह तक हो जाती है।
OTT प्लेटफॉर्म्स का बड़ा बंडल
इस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं। यूजर्स को JioTV+ के जरिए कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। जिनमें Netflix Basic, Amazon Prime Lite, YouTube Premium, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, Lionsgate Play, Eros Now और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को हजारों टीवी चैनल और ऑन-डिमांड कंटेंट का भी आनंद मिलता है। जिससे यह प्लान एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट पैक बन जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- DSSSB Recuritment 2026: सरकारी जॉब का बड़ा अलर्ट! DSSSB में हो रही है 1900 से ज्यादा पदों बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू हो रही रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें अप्लाई
- Indore EV Showroom Fire: इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में अचानक हुआ बड़ा हादसा, कुछ मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, जान बचाने के लिए मच गई भगदड़
- K Annamalai Resignation : एयरपोर्ट से वापस बुलाया, बड़े नेताओं ने भी मनाया… फिर भी नहीं माने अन्नामलाई! BJP से आधिकारिक तौर पर अलग हुए रास्ते

Facebook


