K Annamalai Resignation : एयरपोर्ट से वापस बुलाया, बड़े नेताओं ने भी मनाया… फिर भी नहीं माने अन्नामलाई! BJP से आधिकारिक तौर पर अलग हुए रास्ते

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसे नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है। दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों और मनाने की कोशिशों के बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला। इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

K Annamalai Resignation : एयरपोर्ट से वापस बुलाया, बड़े नेताओं ने भी मनाया… फिर भी नहीं माने अन्नामलाई! BJP से आधिकारिक तौर पर अलग हुए रास्ते

K Annamalai Resignation / Image Source : X

Modified Date: June 5, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: June 5, 2026 11:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • के. अन्नामलाई का इस्तीफा BJP नेतृत्व ने स्वीकार किया।
  • दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें हुईं।
  • मनाने की कोशिशों के बावजूद अन्नामलाई अपने फैसले पर कायम रहे।

नई दिल्ली : K Annamalai Resignation भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। बीजेपी मुख्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत स्वीकार किया।

प्रेस रीलीज़ में दी जानकारी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ जारी इस प्रेस रिलीज में स्पष्ट किया गया है कि के. अन्नामलाई अब भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहे हैं। Annamalai Quits Bjp इससे पहले, दो जून को अन्नामलाई ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की थी। इस बैठक के तुरंत बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी एक अलग गोपनीय बैठक की थी, जहाँ बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में उन्होंने पार्टी छोड़ने की इच्छा जता दी थी।

आधिकारिक तौर पर अलग हुए रास्ते

Tamil Nadu Bjp News इस पूरी बैठक के बाद जब अन्नामलाई तमिलनाडु लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और फ्लाइट पकड़ने ही वाले थे, तभी बीजेपी आलाकमान की तरफ से उन्हें अचानक वापस बुला लिया गया। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें रोकने और पार्टी छोड़ने के फैसले को बदलने के लिए मनाने की आखिरी कोशिश की। हालांकि, अन्नामलाई अपने फैसले पर अडिग रहे और आखिरकार बीजेपी मुख्यालय से उनका इस्तीफा स्वीकार होने की आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.