Kawasi Lakhma police remand: कवासी लखमा को 21 जनवरी तक पुलिस रिमांड, ईडी ने 14 दिन की रिमांड का लगाया था आवेदन
Kawasi Lakhma gets police remand till January 21: कवासी लखमा को 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड मिली है। कोर्ट ने 21 जनवरी को पेश करने के आदेश दिए हैं। ईडी …

Kawasi Lakhma gets police remand till January 21, image source: ibc24
रायपुर: Kawasi Lakhma gets police remand till January 21, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने 21 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। कवासी लखमा को 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड मिली है। कोर्ट ने 21 जनवरी को पेश करने के आदेश दिए हैं। ईडी ने 14 दिन की रिमांड का आवेदन लगाया था, लेकिन कोर्ट ने 7 दिन की ही रिमांड दी है।
बता दें कि शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार हो गए हैं। कुछ ही देर में कवासी लखमा को Ed अधिकारियों की टीम कोर्ट लेकर पहुंची थी। शराब घोटाले मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश के खिलाफ ED को लेनदेन के सबूत मिले हैं। बता दें कि बीते दो सप्ताह से लखमा से ED पूछताछ कर रही थी।
Kawasi Lakhma police remand, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन इसी बीच खबर आई कि पूछताछ के बाद ईडी ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी। 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था।
वहीं अपने बचाव में कवासी लखमा ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी मोदी और अमित शाह के इशारे पर हो रही है, एक गरीब आदमी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, उन्होंने कि छापामार कार्रवाई में एक भी सबूत, पैसे और कागजात ईडी को नहीं मिले फिर भी उन्हे गिरफ्तार करके उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Kawasi Lakhma gets police remand till January 21, ED had applied for 14 days remand
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm