CG Nagar Nigam Chunav Result: ‘कुनकुरी मेरा क्षेत्र हैं वहां काम नहीं रुकेगा’, नगर पंचायत में मिली हार पर बोले सीएम साय
CG Nagar Nigam Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला आखिरकार हो गया है।प्र देश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा

CM Sai On Bastar Tour। Photo Credit: CG DPR
- छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला आखिरकार हो गया है।
- प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है।
- रायपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की है।
रायपुर: CG Nagar Nigam Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला आखिरकार हो गया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है।
मीनल चौबे ने दर्ज की एक तरफ़ा जीत
CG Nagar Nigam Chunav Result: रायपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं एक नगर पंचायत ऐसी भी है जिसमे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा हैं और इस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा भी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये नगर पंचायत है कुनकुरी जो की सीएम साय के विधानसभा क्षेत्र में आता है।
कुनकुरी क्षेत्र में परिणाम ठीक नहीं आया : सीएम साय
CG Nagar Nigam Chunav Result: वहीं, चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सीएम साय ने प्रेस वार्ता की है। अपनी प्रेस वार्ता में सीएम साय ने भाजपा प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम साय ने कुनकुरी नगर पंचायत में मिली हार पर चर्चा करते हुए कहा कि, कुनकुरी क्षेत्र में परिणाम ठीक नहीं आया, लेकिन फिर भी परिणाम के लिए कुनकुरी की जनता का आभार। सीएम साय ने आगे कहा कि, कुनकुरी मेरा क्षेत्र हैं वहां काम नहीं रुकेगा।
https://youtu.be/bg9uuQTIjaE?si=fsj_kA6hPg4lxegq
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'Kunkuri is my area, work will not stop there', CM Sai said on defeat in Nagar Panchayat
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm