Mahakumbh 2025 Important Tips: महाकुंभ जाने का बना रहे हैं प्लान, तो जरूर रखना होगा इन बातों का ध्यान…
Mahakumbh 2025 Important Tips: अगर आप भी अपने दोस्तों या अपने परिवार के साथ महाकुंभ में जाकर स्नान करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण …

Drone Show In Mahakumbh 2025/ image source: kumbh official website
Prayagraj Mahakumbh 2025: इस साल जनवरी 2025 में 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर शासन प्रशासन व्यापक तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच अगर आप भी अपने दोस्तों या अपने परिवार के साथ महाकुंभ में जाकर स्नान करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण खास बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे कि आपकी यह यात्रा यादगार और सुविधा जनक बन सके।
जैसे कि आपको मालुम है कि महाकुंभ सनातन धर्म के सबसे बड़े और सबसे पवित्र मेले शामिल है। इस वर्ष इसका आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में होने जा रहा है। महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु और संत महात्मा संगम में डुबकी लगाने के लिए आ सकते हैं। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सरकार हर स्तर पर अपनी तैयारी को पुख्ता करने पर जुटी हुई है। लेकिन, अगर आप यहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको भी कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा, वह बातें कौन सही हैं? आपको हम मात्र 5 प्वाइंट में बता रहे हैं।
महाकुंभ 2025 के लिए खास और बहुत ही जरूरी बातें, Mahakumbh 2025 most Important Tips
1. अभी से बना लें पूरा प्लान
जैसे कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि महाकुंभ में भक्तों की भीड़ का अनुमान मात्र लगाते हुए सरकार और वहां की स्थानीय प्रशासन कई महीनों पहले से प्लानिंग कर रही है। ऐसे में आपको भी समझना होगा कि आप यहां किसी अन्य जगह की तरह सीधे पहुंच कर, स्नान करके और वापस नहीं आ सकते हैं। आपको जनवरी या फरवरी महीने में प्रयागराज जाने के लिए अभी से ट्रिप की पूरी प्लानिंग करनी होगी। स्नान की तिथि देखकर अपने आने और जाने की तारीख तय कर लें और उसके अनुसार ट्रेन, फ्लाइट या बस की टिकट आने और जाने दोनों की बुक कर लें।
2. बच्चों की जरूरतों का रखें खास ध्यान
पहले तो महाकुंभ 2025 की भीड़ को देखते हुए आपको अपने साथ छोटे बच्चों को नहीं ले जाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अगर आपके साथ कोई बच्चा सफर कर रहा हो, तो उसके गले में डालने के लिए एक खास तरह का पहचान पत्र तैयार कर लें, जिससे आपको अपने बच्चे की पहचान आसानी से हो जाए। इस पहचान पत्र में अपनी जरूरी जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर और नाम भी लिख दें, यदि धोके से बच्चा भीड़ में बिछड़ता है तो खोने—पाने से संबंधित स्टॉल में उसकी पहचान हो सके और लाउडस्पीकर में घोषणा के माध्यम से उससे आपको मिलाया जा सके।
3. मेडिकल का रखें ध्यान
आपको बता दें कि प्रयागराज में आने वाले भक्तों के मेडिकल सपोर्ट के लिए खास तैयारियां सरकार कर रही हैं, कई जगहों पर मेडिकल कैंप और दुकानें आपको मिल जाएंगी, लेकिन यात्रा के दौरान या किसी अन्य जगह पर होने वाली मेडिकल ईमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए खुद भी आप एक मेडिकल किट साथ में जरूर रखें। इस किट में बैंडेज, कुछ आम दवाइयां जैसे पैरासिटामोल, सेट्रीजीन, पेन किलर, डिटॉल, सर्दी की टेबलेट आदि जरूरी चीजें साथ रख लें। क्योंकि गंगा के ठंडे पानी में नहाने के बाद कई बार लोगों को सर्दी जुकाम की शिकायतें हो जाती हैं।
4. होटल की बुकिंग कर लें
कई बार लोग जहां जाते हैं, वहां पहुंच कर सीधा होटल या रहने की जगह को बुक करते हैं। लेकिन, महाकुंभ के दौरान आपको प्रयागराज और उसके आसपास कमरा मिलना बहुत मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अभी से वहां के लिए अपनी जरूरत के अनुसार कमरा देखकर उसे बुक करा लें। क्योंकि यदि आपको वहां कुछ दिनों तक रुकना पड़े तो आपके आराम के लिए होटल की बुकिंग जरूर करें।
5. महाकुंभ 2025 की स्नान की शुभ तिथियां
वैसे तो कुंभ के दौरान हर दिन शुभ होता है लेकिन कुछ खास तिथियों को स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। शाही स्नान की तिथियों में इस बात का ध्यान रखें कि विभिन्न अखाड़ों के साधु संत भी उस दिन पूरे शोभा यात्रा निकालकर स्नान करते हैं ऐसे में यात्रा और घाट का ध्यान रखें जिससे कि आप भीड़ में फंसे रहें। खास तिथियां इस प्रकार हैं—
13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति (प्रथम शाही स्नान)29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या (द्वितीय शाही स्नान)3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी (तृतीय शाही स्नान)4 फरवरी 2025: अचला सप्तमी 12 फरवरी 2025: माघी पूर्णिमा 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)

दो नए कॉरिडोर का हुआ लोकार्पण
आपको बता दें कि भीड़ को देखते हुए प्रयागराज महाकुंभ 2025 से पहले यहां दिसंबर के महीने में ही भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर और श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया है। जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके।
FAQ: महाकुंभ 2025 से जुड़ी सामान्य प्रश्नों के उत्तर (Mahakumbh 2025 Important Tips)
1. महाकुंभ 2025 में कौन-कौन सी खास तिथियों पर स्नान करना सबसे शुभ है?
महाकुंभ 2025 की खास स्नान तिथियां हैं:
- 13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा
- 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति (प्रथम शाही स्नान)
- 29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या (द्वितीय शाही स्नान)
- 3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी (तृतीय शाही स्नान)
- 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)
2. महाकुंभ 2025 के लिए होटल या रहने की जगह कैसे बुक करें?
महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ होती है, इसलिए ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें और पहले से ही अपनी जरूरत के अनुसार होटल या धर्मशाला बुक कर लें।
3. महाकुंभ 2025 के लिए कौन-कौन से मेडिकल इंतजाम जरूरी हैं?
यात्रा के दौरान एक छोटी मेडिकल किट रखें जिसमें पैरासिटामोल, सर्दी की दवाइयां, बैंडेज, पेन किलर, और डिटॉल जैसी जरूरी चीजें हों।
4. बच्चों के साथ महाकुंभ 2025 की यात्रा में क्या सावधानियां बरतें?
बच्चों के लिए एक पहचान पत्र गले में डालें जिसमें आपके मोबाइल नंबर और नाम लिखे हों। भीड़ में बच्चे के बिछड़ने की स्थिति में यह काफी मददगार होगा।
5. महाकुंभ 2025 में कौन से नए कॉरिडोर यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगे?
महाकुंभ 2025 से पहले भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर और श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Mahakumbh 2025 Important Tips: If you are planning to go to Mahakumbh, then you must keep these things in mind...
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm