Mahakumbh Mela Stampede : महाकुंभ में आज का अमृत स्नान रद्द, संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद का फैसला
महाकुंभ में आज का अमृत स्नान रद्द, संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद का फैसला…Mahakumbh Mela Stampede: Today’s Amrit Snan in…

Mahakumbh Mela Stampede: IBC24
प्रयागराज : Mahakumbh Mela Stampede महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दौरान प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई। इस बीच संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने आज के अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है। मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से अपील की थी कि अमृत स्नान को फिलहाल रोका जाए, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
#WATCH | #महाकुंभ2025 | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे... जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे... मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के… pic.twitter.com/eyIaa2JbVG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025
#WATCH | #MahaKumbh2025 | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: साध्वी निरंजन ज्योति ने महाकुंभ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, "यह दुखद घटना है। जो भी हुआ वो ठीक नहीं हुआ। अखाड़ा परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है..." pic.twitter.com/NeRkKFL4Yg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025
Mahakumbh Mela Stampede घटना के बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को लगातार कुंभ मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में लाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिलहाल सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अखाड़े अपने कैंप में लौट रहे हैं और अमृत स्नान स्थगित कर दिया गया है। हादसा संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुआ, जहां भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए और कुछ अपने परिवारों से भी बिछड़ गए। असम और मेघालय से आए कुछ परिवारों ने बताया कि यह भगदड़ अचानक मची। हालांकि, घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान है कि करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं, और अनुमान है कि आज 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कुंभ मेले में शामिल होंगे। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ लोग गंगा में स्नान कर चुके हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: संगम नोज पर मची भगदड़ की स्थिति को देखते हुए अखाड़ा परिषद ने आज के अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahakumbh Mela Stampede: Today's Amrit Snan in Mahakumbh canceled..
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm