BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Odisha Crime: सौतेली मां और भाई की काली करतूत, ज़मीन विवाद में व्यक्ति को ज़िंदा जलाया, तीन लोग गिरफ्तार

ओडिशा में ज़मीन विवाद में व्यक्ति को ज़िंदा जलाया; पिता, सौतेली मां और सौतेला भाई गिरफ़्तार

Odisha Crime: सौतेली मां और भाई की काली करतूत, ज़मीन विवाद में व्यक्ति को ज़िंदा जलाया, तीन लोग गिरफ्तार
Deepak Sahu
Published: 16 Aug 2025 | 9:05 pmModified: 17 Aug 2025 | 12:16 am

भुवनेश्वर: ओडिशा के खुर्दा जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में शनिवार को पिता समेत परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआत में इसे आत्मदाह के प्रयास का मामला माना जा रहा था लेकिन बाद में जांच में यह हत्या का मामला निकला।

Read More : Patiala news: क्लब में म्यूजिक बंद करने को लेकर हुई बहस, युवक ने बाउंसर को गोली मारी 

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान बलियंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारीपुर गांव के ज्योतिरंजन मथिया के रूप में हुई, जिनकी झुलसने के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में भर्ती होने के एक दिन बाद मौत हो गई। ज्योतिरंजन मथिया की पत्नी बिजयलक्ष्मी बेहरा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, ज्योतिरंजन के पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार को कथित तौर पर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि हत्या का कारण पारिवारिक संपत्ति विवाद है। आरोपियों की पहचान ज्योतिरंजन के पिता सुरेंद्रनाथ मथिया (74), सौतेली मां प्रवती मथिया (57) और सौतेले भाई प्रशांत कुमार मथिया (34) के रूप में हुई है। ज्योतिरंजन को पहले अथंतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर कैपिटल अस्पताल भेज दिया गया। बाद में उन्हें एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (जोन 4) अभिमन्यु नायक ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'व्यक्ति के मृत्यु पूर्व बयान से भी पुष्टि हुई है कि परिवार के सदस्यों ने उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। उनके बयान का ऑडियो वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।'

Read More : Vande Bharat: साय मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द! किसकी लग सकती है लॉटरी?

नायक ने कहा, 'प्रथम दृष्टया साक्ष्यों से पता चलता है कि यह आत्मदाह नहीं, बल्कि ज़मीन विवाद में हत्या का मामला है।’’ बिजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि प्रवती उन्हें प्रताड़ित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ससुर द्वारा उनके पति को संपत्ति में हिस्सा देने से इनकार करने के बाद विवाद और बढ़ गया।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Man burnt alive over land dispute in Odisha; Father, stepmother and stepbrother arrested

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm