Raipur-Jagdalpur new railway line: रायपुर से सीधे जुड़ेंगे बस्तर के कई जिले, रायपुर-जगदलपुर के बीच 140 KM नई रेल लाइन का होगा निर्माण
Raipur-Jagdalpur new railway line: साल 2014 में एमओयू के जरिए इस रेल लाइन का निर्माण शुरू करना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बाद में मुआवजा घोटाला होने के चलते इसे …

- मुआवजा घोटाला होने के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया
- रेल लाइन का सर्वे करने के बाद इसे शुरू करने का आश्वासन
- 2028 तक इस रेल लाइन परियोजना को पूरा करने का दावा
रायपुर: Raipur-Jagdalpur new railway line रायपुर-जगदलपुर के बीच 140 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण अब रेल मंत्रालय करेगा। 3513.11 करोड़ रुपए की लागत से इस रेल लाइन का काम पूरा किया जाएगा। साल 2014 में एमओयू के जरिए इस रेल लाइन का निर्माण शुरू करना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बाद में मुआवजा घोटाला होने के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
इसके अलावा राज्य सरकार रेलवे और सेल के द्वारा संयुक्त रूप से गठित निर्माण एजेंसी ने इस परियोजना से हाथ खींच लिये थे, इसके बाद रेल मंत्रालय ने पुन: इस रेल लाइन का सर्वे करने के बाद इसे शुरू करने का आश्वासन दिया था। पर लंबे अंतराल के बाद अब कहीं जाकर इस रेल मार्ग के निर्माण पर मुहर लगाई गई है। रेलवे आगामी 2028 तक इस रेल लाइन परियोजना को पूरा करने का दावा कर रहा है।
read more: Apara Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत, यहां देखें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Raipur-Jagdalpur new railway line रेल लाइन के इस रूट को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जगदलपुर से नारायणपुर के बीच करीब 11 जगह पर रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे और इसके जरिए जगदलपुर से रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी लोगों को मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
इसी बीच किरंदुल से कोतागुडेम रेल मार्ग पर भी सर्वे का काम शुरू किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दक्षिण बस्तर की इस रेल लाइन से सुकमा भी रेल मार्ग से जुड़ जाएगा और सुकमा बीजापुर सहित दक्षिण बस्तर में नए रेल मार्ग की शुरुआत होगी। इस लाइन को जोड़ने के लिए भद्राचलम की टीम फिलहाल आरंभिक सर्वे कर रही है।
read more: वॉकी-टॉकी की अनधिकृत ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ सीसीपीए की कार्रवाई
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: यह 140 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन रायपुर से जगदलपुर को सीधे जोड़ेगी, जिससे बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर जैसे जिले भी रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल और दूरस्थ है, इसलिए यह कनेक्टिविटी सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Many districts of Bastar will be directly connected to Raipur, 140 km new railway line will be constructed between Raipur-Jagdalpur
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm