PM Modi Iran Call : “मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद”.. PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद की बधाई, इस मुद्दों को लेकर हुई दोनों की बीच बातचीत

Narendra Modi ने Masoud Pezeshkian से फोन पर बातचीत कर ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति, शांति और वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा की।

PM Modi Iran Call : “मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद”.. PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद की बधाई, इस मुद्दों को लेकर हुई दोनों की बीच बातचीत

PM Modi Iran Call / Image Source : FILE / IBC24

Modified Date: March 21, 2026 / 05:11 pm IST
Published Date: March 21, 2026 5:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत और Iran के नेताओं के बीच विशेष फोन वार्ता हुई।
  • मिडिल ईस्ट में शांति और समुद्री सुरक्षा पर जोर दिया गया।
  • भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए Iran का आभार जताया गया।

नई दिल्ली : PM Modi Iran Call  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया में शांति के लिए बड़ी पहल की है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से फोन पर विशेष बातचीत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को ईद और नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ( Masoud Pezeshkian  )बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और वैश्विक सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दोनों के बीच हुए इस विशेष बातचीत को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

शांति और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर जोर

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि त्योहारों का यह समय मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता लेकर आएगा। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह के हमलों से न केवल इलाके की शांति भंग होती है, बल्कि पूरी दुनिया की सप्लाई चेन पर भी बुरा असर पड़ता है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि समुद्री रास्तों का खुला और सुरक्षित रहना वैश्विक व्यापार और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

ईरान का आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में सहयोग के लिए ईरानी सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत वैश्विक स्तर पर भारत और ईरान के मजबूत होते रिश्तों को दर्शाती है।

पहले भी कर चुके है फ्रांस, मलेशिया और ओमान के नेताओं से बात

आपको बता दें की इसे पहले भी पीएम मोदी ने वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए तीन बड़े देशों के नेताओं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम और ओमान के सुल्तान है थम बिन तारिक से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहा तनाव था। पीएम मोदी ने सभी नेताओं से कहा था कि युद्ध या तनाव को कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे अच्छा रास्ता है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर तीनों नेताओं के साथ हुई बातचीत को साझा किया था ।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.