Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट से बजट को मिली मंजूरी, CM ने वित्त मंत्री को दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरा निर्णय

Ads

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट से बजट को मिली मंजूरी, CM ने वित्त मंत्री को दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरा निर्णय

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 10:57 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 11:07 AM IST

Mohan Cabinet ke Faisle /Image Sourec: MOhan Yadav

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में बजट 2026 को लेकर बड़ी खबर
  • मोहन कैबिनेट से बजट 2026 को मंजूरी
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज करेंगे पेश

भोपाल: Mohan Cabinet ke Faisle: मध्य प्रदेश में बजट 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं। अब कुछ ही देर में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे।

सुबह 11 बजे पेश होगा बजट (MP Budget 2026 live updates)

Mohan Cabinet ke Faisle: आज यानि 18 फरवरी को मध्य प्रदेश विधानसभा में सुबह 11 बजे बजट 2026 पेश किया जाएगा। यह बजट मोहन सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा और इसे अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। वर्ष 2027 में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए इस बजट को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है।

संभावित घोषणाएं (Madhya Pradesh Budget 2026 highlights)

  • महिलाओं के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं
  • युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम
  • किसानों के लिए राहत पैकेज और कृषि से जुड़ी नई योजनाएं
  • बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रावधान

Mohan Cabinet ke Faisle: कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है और बजट को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में किन नई योजनाओं और प्रावधानों की घोषणा करते हैं।