Mohan Cabinet Meeting Today/Image Source: Mohan Yadav
भोपाल: Mohan Cabinet Meeting Today: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह विधानसभा से लेकर ग्वालियर और फिर मुंबई तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे बजट सत्र से पहले आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे।
Mohan Cabinet Meeting Today: दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे जहां वे “कर्म योगी बने” शीर्ष समिति के साथ द्वितीय संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होकर कुलैथ (जिला ग्वालियर) में कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। रोड शो के साथ 87.86 करोड़ रुपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। प्रगतिशील किसानों को हितलाभ वितरित करेंगे। उन्नत कृषि तकनीक पर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। किसानों की पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ और भगवान श्रीकृष्ण आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे।
Mohan Cabinet Meeting Today: शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगे और वहां मुंबई में आयोजित Mumbai Climate Week 2026 के स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात 9:00 बजे वे मुंबई से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।