New Delhi Railway Station Stampede Live : दिल्ली स्टेशन में भीड़..भगदड़ और मौत.. प्लेटफॉर्म पर 18 यात्रियों की डेथ, हादसे में किसकी गई जान, सामने आए नाम?
दिल्ली स्टेशन की डरावनी रात! प्लेटफॉर्म पर भगदड़ से 18 यात्रियों की मौत…New Delhi Railway Station Stampede Live: Scary night of Delhi

New Delhi Railway Station Stampede Live | ANI
नई दिल्ली : New Delhi Railway Station Stampede Live : शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें LNJP और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है।
कैसे हुआ हादसा?
New Delhi Railway Station Stampede Live : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब यात्रियों ने प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर ट्रेनें खड़ी देखीं, तो वे तेजी से उस ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान फुटओवर ब्रिज पर एक यात्री के फिसल जाने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई थी। प्लेटफॉर्म नंबर नहीं बदले गए थे। भीड़ सामान्य थी, लेकिन एक यात्री के फिसलने से भगदड़ मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था।
🚨 STAMPEDE #NewDelhi
UPDATE: 15 dead, hundreds of them injured. #NewDelhiRailwaystationpic.twitter.com/BVP2Yxgp0F
— Arundhati Roy ♦ Parody (@ARoyUniverse) February 15, 2025
मृतकों की नाम आया सामने
- आहा देवी (79 वर्ष) – बक्सर, बिहार
- पिंकी देवी (41 वर्ष) – संगम विहार, दिल्ली
- शीला देवी (50 वर्ष) – सरिता विहार, दिल्ली
- व्योम (25 वर्ष) – बवाना, दिल्ली
- पूनम देवी (40 वर्ष) – सारण, बिहार
- ललिता देवी (35 वर्ष) – परना, बिहार
- सुरुचि (11 वर्ष) – मुजफ्फरपुर, बिहार
- कृष्णा देवी (40 वर्ष) – समस्तीपुर, बिहार
- विजय साह (15 वर्ष) – समस्तीपुर, बिहार
- नीरज (12 वर्ष) – वैशाली, बिहार
- शांति देवी (40 वर्ष) – नवादा, बिहार
- पूजा कुमार (8 वर्ष) – नवादा, बिहार
- संगीता मलिक (34 वर्ष) – भिवानी, हरियाणा
- पूनम (34 वर्ष) – महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
- ममता झा (40 वर्ष) – नांगलोई, दिल्ली
- रिया सिंह (7 वर्ष) – सागरपुर, दिल्ली
- बेबी कुमारी (24 वर्ष) – बिजवासन, दिल्ली
- मनोज (47 वर्ष) – नांगलोई, दिल्ली
जांच के आदेश, उच्च स्तरीय समिति गठित
New Delhi Railway Station Stampede Live : रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रेलवे ने दावा किया कि स्थिति को बहुत तेजी से नियंत्रित कर लिया गया था, जिससे ट्रेन परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं।
#WATCH दिल्ली: उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, "कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज… pic.twitter.com/zdlqqh8MCU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा तब हुआ जब एक यात्री फुटओवर ब्रिज पर फिसल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: New Delhi Railway Station Stampede Live: Scary night of Delhi
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am