Odisha News
Odisha News : ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक भाई ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसकी कंकाल को बैंक (Odisha News) ले आया, सिर्फ ये साबित करने के लिए कि वो मर चुकी है। उसने बार-बार बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई नहीं माना।
बताया जा रहा है कि, ये पूरा मामला क्योंझर जिले (Odisha News) के पटना पुलिस थाना क्षेत्र के मल्लिपाशी गांव की है, डियानाली के रहने वाले जीतू मुंडा के बहन की करीब 2 महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतका के खाते से ₹20,000 निकालने के लिए बैंक वाले उसके बुजुर्ग भाई को बार बार चक्कर लगवा रहें थे, ये बोलकर कि खाताधारक को खुद आना होगा।
परेशानियों ने घिरे हुए जीतू मुंडा (Odisha News) ने बार-बार बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई नहीं माना। बैंक कर्मियों ने मृत्यु प्रमाण पत्र लाने को कहा। वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने से बुजुर्ग भाई सीधे बहन का कंकाल लेकर ही बैंक पहुँच गया। जिससे बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।
एक ओडिशा के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसकी कंकाल को बैंक ले आया, सिर्फ ये साबित करने के लिए कि वो मर चुकी है।
वो अपनी बहन के खाते से ₹20,000 निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बैंक कर्मचारी बार-बार कह रहे थे कि खाताधारक को खुद आना होगा। उसने बार-बार बताया कि… pic.twitter.com/KPi49bkCwl— Gagan Pratap 🇮🇳 (@GaganPratapMath) April 28, 2026