5 New District Name: प्रदेश की जनता के हित में बड़ा फैसला, 5 नए जिले बनाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जानिए किन क्षेत्रों का किया गया चयन

Ads

5 New District Name: प्रदेश की जनता के हित में बड़ा फैसला, 5 नए जिले बनाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जानिए किन क्षेत्रों का किया गया चयन

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 10:51 AM IST

5 New District Name: प्रदेश की जनता के हित में बड़ा फैसला, 5 नए जिले बनाने के प्रस्ताव का मिली मंजूरी, जानिए किन क्षेत्रों का किया गया चयन

HIGHLIGHTS
  • 5 नए जिलों के गठन को मिली मंजूरी
  • नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास बने नए जिले
  • फैसले से प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और विकास को मिलेगी नई गति

लेह/जम्मू: Ladakh 5 New District Name लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और लंबित मांग को पूरा करते हुए सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी। उन्होंने इस फैसले को लद्दाख के लिए ‘‘ऐतिहासिक दिन’’ बताया। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबित मांग को पूरा करते हुए पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है।’’

पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी

Ladakh 5 New District Name सक्सेना ने कहा कि पांच नए जिलों नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास के गठन के साथ, लद्दाख में अब सात जिले हो जाएंगे। पहले लद्दाख में केवल दो जिले लेह और कारगिल थे। लद्दाख क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है, लेकिन जनसंख्या के मामले में यह दूसरे सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में आता है। यह क्षेत्र लगभग 86,904 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी सीमाएं चीन तथा पाकिस्तान से लगती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या लगभग 2.74 लाख है।

यह एक परिवर्तनकारी निर्णय

सक्सेना ने पोस्ट में कहा, ‘‘यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि ‘‘यह एक परिवर्तनकारी निर्णय है, जिसे पहले ही अगस्त 2024 में गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है। गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उठाया गया यह कदम जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करेगा, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करेगा और लद्दाख के लोगों, विशेषकर दूर-दराज़ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सार्वजनिक सेवाओं की तेज़ और बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगा।’’ लद्दाख के उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘नए जिलों के गठन से न केवल शासन व्यवस्था नागरिकों के करीब आएगी, बल्कि विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे।’’

ये भी पढ़ें

लद्दाख में कितने नए जिले बनाए गए हैं?

लद्दाख में 5 नए जिलों का गठन किया गया है।

नए जिलों के नाम क्या हैं?

नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास।

अब लद्दाख में कुल कितने जिले हो गए हैं?

अब लद्दाख में कुल 7 जिले हो गए हैं।

इस फैसले का मुख्य उद्देश्य क्या है?

प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और लोगों तक बेहतर सरकारी सेवाएं पहुंचाना।

इस निर्णय से लोगों को क्या फायदा होगा?

दूरदराज क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ेंगी, रोजगार और विकास के नए अवसर मिलेंगे।