Gold Rate 28 April 2026: वैश्विक तनाव के बीच सोना फिर हुआ सस्ता, देश में 1.15 लाख हो गया एक तोले का भाव, ग्राहकों की चांदी ही चांदी..बाजार में लौटी रौनक!
Gold Rate 28 April 2026: आज रायपुर और मुंबई में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। देश में सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price) घरेलू कारणों के साथ वैश्विक हालात से भी तय होते हैं। अंतरराष्ट्रीय भाजार में सोने की कीमत (Gold Price Today) करीब 4,693 डॉलर प्रति औंस बनी हुई है।
(Gold Rate 28 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- सोने की कीमतों में मजबूती, लेकिन हल्की गिरावट दर्ज
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई, कोलकाता, रायपुर में लगभग समान भाव
नई दिल्ली: Gold Rate 28 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है। आज 28 अप्रैल की सुबह सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Cheaper) में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) मे करीब 10-10 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद बाजार में सोना मजबूत बना हुआ है और शादी के सीजन के चलते खरीदारों की नजर लगातार इस पर बनी हुई है।
देश में आज सोने के ताजा रेट (Latest Gold Rates in Country)
दिल्ली में आज 18 कैरेट सोना 1,15,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट का भाव 1,41,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। दूसरी ओर मुंबई और रायपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,270 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यहां 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये और 24 कैरेट 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,542 | ₹ 11,543 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 92,336 | ₹ 92,344 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,15,420 | ₹ 1,15,430 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,54,200 | ₹ 11,54,300 | ₹ -100 |
अन्य शहरों में सोने का भाव (Gold Prices in Other Cities)
देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने के दाम (Gold Price Today) लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। कोलकाता और रायपुर में भी मुंबई के समान ही कीमतें हैं। चेन्नई में सोने के दाम थोड़े ज्यादा हैं। जहां 24 कैरेट सोना 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के बराबर बनी हुई हैं। इससे साफ है कि देशभर में सोने की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है।
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 1,15,420 | 1,41,040 | 1,53,850 |
| मुंबई | 1,15,270 | 1,40,890 | 1,53,700 |
| अहमदाबाद | 1,15,320 | 1,40,940 | 1,53,750 |
| चेन्नई | 1,18,710 | 1,42,310 | 1,55,250 |
| कोलकाता | 1,15,270 | 1,40,890 | 1,53,700 |
| हैदराबाद | 1,15,270 | 1,40,890 | 1,53,700 |
| रायपुर | 1,15,270 | 1,40,890 | 1,53,700 |
| भोपाल | 1,15,320 | 1,40,940 | 1,54,480 |
| लखनऊ | 1,15,420 | 1,41,040 | 1,53,850 |
| चंडीगढ़ | 1,15,420 | 1,41,040 | 1,53,850 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल हाजिर सोना करीब 4,693 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक आर्थिक हालात, डॉलर की चाल और जियो-पॉलिटिकल तनाव जैसे कई फैक्टर्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि भारत में भी इनके असर से कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 28 अप्रैल 2026 | ₹ 15,385 | -1 | ₹ 14,104 | -1 |
| 27 अप्रैल 2026 | ₹ 15,386 | -33 | ₹ 14,105 | -30 |
| 26 अप्रैल 2026 | ₹ 15,419 | 0 | ₹ 14,135 | 0 |
| 25 अप्रैल 2026 | ₹ 15,419 | 0 | ₹ 14,135 | 0 |
| 24 अप्रैल 2026 | ₹ 15,419 | 49 | ₹ 14,135 | 45 |
| 23 अप्रैल 2026 | ₹ 15,370 | -120 | ₹ 14,090 | -110 |
| 22 अप्रैल 2026 | ₹ 15,490 | -54 | ₹ 14,200 | -50 |
| 21 अप्रैल 2026 | ₹ 15,544 | 0 | ₹ 14,250 | 0 |
| 20 अप्रैल 2026 | ₹ 15,544 | -49 | ₹ 14,250 | -45 |
| 19 अप्रैल 2026 | ₹ 15,593 | 0 | ₹ 14,295 | 0 |
चांदी भी हुई सस्ती (Silver Has Become Cheaper)
सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में गिरावट (Silver Prices Fall) देखने को मिली है। 28 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि इससे पहले एक दिन चांदी में 3,500 रुपये की तेजी आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price Today) करीब 75.91 डॉलर प्रति औंस बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 28 April 2026: आज का बाजार देगा झटका या मौका? इन खबरों के पीछे छिपी चाल समझे बिना ट्रेड लेना पड़ सकता है भारी
- Petrol Diesel Price Today 28 April 2026: पेट्रोल 26 रुपए 77 पैसा महंगा, डीजल की कीमत में भी हुआ बदलाव, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट
- Gwalior Nanand Ko Bataya Pati Ki Doosri Patni News : ‘ये देखिए मेरी सौतन’, ननद को बताया पति की दूसरी बीवी, फोटो देख कोर्ट ने तुरंत दे दिया तलाक, अब खुला ये चौंकाने वाला राज़

Facebook


