Operation Shankhnad: जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी! अब तक 875 से अधिक गौवंश मुक्त, 120 से अधिक तस्कर गिरफ्तार
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी…Operation Shankhnad: Jashpur Police’s Operation Shankhnaad continues! So far more than 875 cows
जशपुर: Operation Shankhnad: जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशों और नेतृत्व में अब तक 875 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर 120 से ज्यादा पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Operation Shankhnad: हाल ही में थाना फरसाबहार क्षेत्र में पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर ग्राम डांगी मुंडा से जंगल के रास्ते 35 गौ वंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए अम्बकछार मरघटी चौक होते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने घेराबंदी की।
Operation Shankhnad: अम्बाकछार मरघटी चौक पर पुलिस ने तस्करों को पकड़कर 35 गौ वंशों को सकुशल मुक्त कर लिया। जिसके बाद सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें सभी गौ वंश स्वस्थ पाए गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी जिसका नाम लम्बोदर यादव, पीताम्बर चौहान, और लडढू राऊत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
Operation Shankhnad: पूछताछ में आरोपियों ने सच उगलते हुए बताया कि गौ वंश लम्बोदर यादव का था जिसे वे अवैध रूप से उड़ीसा ले जा रहे थे। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत यह सफलता महत्वपूर्ण कदम है और जशपुर पुलिस इस ऑपरेशन को लगातार जारी रखेगी ताकि पशु तस्करी पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "ऑपरेशन शंखनाद" जशपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है जिसका उद्देश्य जिले में हो रही अवैध पशु तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण पाना है। इसके तहत अब तक सैकड़ों गौवंशों को बचाया गया है और कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Operation Shankhnad: Jashpur Police's Operation Shankhnaad continues
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm