Owaisi on Pahalgam Attack: ये कमीने कुत्ते नाम पूछकर मार रहे थे… पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, कहा- आ गया सबक सिखाने का वक्त
ये कमीने कुत्ते नाम पूछकर मार रहे थे… पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, Owaisi furious over Pahalgam terrorist attack

Asaduddin Owaisi/ Image Source-IBC24 Archive
नई दिल्लीः Owaisi on Pahalgam Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ तमाम राजनेताओं के बयान इस मामले को लेकर सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हमले को लेकर कहा कि ये कमीने-कुत्ते निर्दोष लोगों को उनके नाम पूछकर, मजहब पूछकर मार रहे थे। हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पहलगाम हमले को मानवता पर हमला बताया और कहा कि आतंकियों ने जानवर से भी बदतर व्यहार किया। आतंकवाद की जड़ निकालनी होगी। इसे जड़ से खत्म करें।
Owaisi on Pahalgam Attack: ओवैसी ने कहा कि किसी का नाम पूछकर जान लेना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस घटना के बाद सभी मुसलमानों को दोषी ठहरा देना गलत है। ओवैसी ने आगे कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं हाेता है। वे तो दहशतगर्द हैं। वे आईएसआईएस की आइडियोलॉजी पर चलने वाले हैं। ओवैसी ने कहा कुत्ते हैं ये लोग। ओवैसी ने मीडियासे उस रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए जिसमें कहा गया है कि कलमा ने बचा लिया। ओवैसी ने कहा कि अगर आतंकवादियों से सबसे ज्यादा किसी को मार तो कश्मीरी मुसलमानों को मारा।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठाएं सवाल
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल पर कोई पुलिस या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कैंप नहीं था। मौके पर पहुंचने में टीम को 45 मिनट लगे। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ओवैसी ने सवालिया लहजे में कहा कि आतंकी यहां तक (पहलगाम तक) कैसे आए। आतंकियों ने किस तरह सीमा पार किया। अगर वे यहां तक पहुंच सकते हैं तो श्रीनगर भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने हमले की निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार आतंकी वारदात में जान गंवाने वालों के साथ न्याय करेगी। ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद एक विचारधारा है, यह किसी धर्म से संबंधित नहीं है।
#WATCH | #PahalgamTerroristAttack | Hyderabad, Telangana: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "... A place where there were so many tourists, there was not even one police personnel, or a CRPF camp. The Quick Reaction Team (QRT) took over an hour to reach the spot. And these… pic.twitter.com/rVDWKeawBI
— ANI (@ANI) April 24, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ओवैसी ने कहा कि यह हमला मानवता पर है और आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Owaisi furious over Pahalgam terrorist attack
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm