Pahalgam Terror Attack Update: लहूलुहान हुआ पहलगाम, हमले से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मदरसे की बच्चियों ने की प्रार्थना
Pahalgam Terror Attack Update: लहूलुहान हुआ पहलगाम, हमले से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मदरसे की बच्चियों ने की प्रार्थना

Pahalgam Terror Attack Update/ Image Credit: ANI
- पहलगांम आतंकी हमले को लेकर मदरसे की छात्राओं ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।
- कहा धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
- मौलाना ने की हमले की निंदा।
जम्मू-कश्मीर। Pahalgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की देशभर में निंदा की जारी है। इस हमले 26 पर्यटकों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि, भारत के विभिन्न राज्यों- छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से आए यात्री भी इस हमले का शिकार हुए हैं। हमले के बाद से नेता, मंत्री से लेकर मौलाना तक सभी की प्रक्रिया सामने आ रही है। इस बीच मदरसे की छात्राओं ने आज पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।
उधमपुर के जामिया रुकैया लिल बनत मदरसे के केयरटेकर राज अली ने कहा कि, "ये लड़कियां हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हैं, जिन्होंने इस हमले में पीड़ित हुए हैं। यह बहुत निंदनीय कृत्य है। वे (आतंकवादी) इंसान नहीं हैं। उनका कोई धर्म नहीं है, क्योंकि कोई भी धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता। वे धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। "
Pahalgam Terror Attack Update: उन्होंने कहा कि, इन आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतारा उनके साथ दरिंदगी की। ऐसी हरकत जानवर और कीड़े-मकोड़ौ भी नहीं करते हैं। ये इंसान नहीं है। ये इंसानियत के नाम पर धब्बा है और इनका कोई धर्म भी नहीं है क्योंकि, कोई भी धर्म हो वो दहशगर्दी की शिक्षा नहीं देता है। ये लोग धर्म को बदनाम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ऐसे लोगों के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दरिंदगी न हो।
#WATCH | J&K | Girl students from Jamia Ruqaiya Lil Banat madrassa in Udhampur today offered prayers for the victims of the Pahalgam terrorist attack#PahalgamTerrorAttack pic.twitter.com/ebYL78pt6C
— ANI (@ANI) April 23, 2025
लेखक के बारे में
Web Title: Pahalgam was drenched in blood, girls from madrasa prayed for the victims of the attack and their families
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm