BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Periods Leave: नौकरी कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब इस राज्य में महिलाओं को मिलेगी पीरियड्स लीव… वो भी, हर महीने…

महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस कठिन समय में कामकाजी महिलाओं को …

periods leave

periods leave

muskan mishra
Published: 10 Oct 2025 | 12:22 pmModified: 10 Oct 2025 | 12:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. हर महीने 1 दिन की सवेतन पीरियड लीव।
  2. सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में लागू।
  3. साल में कुल 12 पीरियड छुट्टियाँ।

Periods Leave: कर्नाटक: महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस कठिन समय में कामकाजी महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने ‘मेन्स्ट्रुअल लीव पॉलिसी-2025’ को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब सभी कामकाजी महिलाओं को हर महीने एक दिन की सवेतन छुट्टी दी जाएगी।

सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में लागू होगी यह नीति

यह निर्णय सिर्फ सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका लाभ निजी क्षेत्र जैसे कि आईटी कंपनियां, बहुराष्ट्रीय संस्थाएं, वस्त्र उद्योग, सेवा क्षेत्र आदि में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर समानता और उत्पादकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

राज्य मंत्री ने दी जानकारी

Periods Leave: राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया, “मंत्रिमंडल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को कम से कम एक दिन की सवेतन मासिक धर्म अवकाश देने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही सरकार ने श्रम, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, पर्यटन और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है।

पहले 6 दिन का प्रस्ताव, अब पूरे साल 12 छुट्टियाँ

Periods Leave: गौरतलब है कि पहले कर्नाटक सरकार ने एक साल में 6 दिन की पीरियड लीव का प्रस्ताव रखा था। लेकिन महिलाओं की स्वास्थ्य ज़रूरतों को देखते हुए अब इसे हर महीने 1 दिन, यानी साल में कुल 12 दिन करने का निर्णय लिया गया है।

इन राज्यों में पहले से लागू है पीरियड लीव

कर्नाटक अब उन गिने-चुने राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है।

  • बिहार: यहां महिलाओं को हर महीने 2 दिन की पीरियड लीव मिलती है।

  • ओडिशा: हाल ही में राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को 1 दिन की पीरियड लीव देने की घोषणा की है।

महिलाओं के लिए एक सराहनीय कदम

यह नीति न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है, बल्कि कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देती है। उम्मीद की जा रही है कि अन्य राज्य भी कर्नाटक के इस फैसले से प्रेरणा लेकर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसी तरह की नीतियाँ अपनाएंगे।

read more: Abhanpur News: गांव की सुबह खौफनाक मंजर में बदली! आमनेर में नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश… पुलिस को हत्या की आशंका 

read more: PM Kisan Yojana: इस दिवाली किसानों की झोली भरने आ रही 21वीं किस्त? कब आएगा पैसा, सरकार से जुड़ा नया अपडेट यहां पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों को।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Periods Leave: Good news for working women, now women in this state will get period leave every month...

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm