India vs New Zealand Final : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, कहा- यह गौरव का क्षण

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम इंडिया को बधाई दी। नेताओं ने इसे देश के लिए गर्व और गौरव का क्षण बताया।

India vs New Zealand Final : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, कहा- यह गौरव का क्षण

India vs New Zealand Final / Image Source : X

Modified Date: March 9, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: March 9, 2026 12:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी टीम इंडिया को बधाई।
  • पीएम मोदी बोले– यह टीम के कौशल, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क की जीत।
  • शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो शेयर कर मनाया जश्न।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी है।

असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प की जीत: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, “यह उल्लेखनीय जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क को दर्शाती है। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट धैर्य और संयम का प्रदर्शन किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।” प्रधानमंत्री ने टीम की इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

गौरव और जोश का प्रतीक: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया के विजयी अभियान की सराहना की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “पूरे टूर्नामेंट में आप सभी का असाधारण प्रदर्शन और जोश का जोरदार प्रदर्शन देश के लिए गौरव लेकर आया है। आप सभी की मेहनत रंग लाई है।” उन्होंने भारतीय टीम को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके खेल के जज्बे को सलाम किया।

शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भारत की जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे अत्यंत उत्साहित नजर आ रहे हैं, जहाँ उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और जमकर तालियां बजाईं। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा:”गूँज उठा है नीला अम्बर फिर एक बारी, विश्व विजयी भारत की अश्वमेध यात्रा है जारी… बधाई भारत! ये रात, ये अंदाज और जीत का ये मिजाज हमेशा याद रहेगा।”

इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में नाम

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस एकतरफा जीत ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। प्रशंसकों से लेकर देश के शीर्ष नेतृत्व तक, हर कोई टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.