Pawan Singh Emotional Post :”आपके बिना अधूरा हूं…’ पहली पत्नी के लिए पवन सिंह का 10 साल पुराना दर्द छलक उठा, दूसरी पत्नी ने लिखी ये बड़ी बात

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि उनके बिना वह खुद को अधूरा महसूस करते हैं, जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Pawan Singh Emotional Post :”आपके बिना अधूरा हूं…’ पहली पत्नी के लिए पवन सिंह का 10 साल पुराना दर्द छलक उठा, दूसरी पत्नी ने लिखी ये बड़ी बात

Bihar MLC Election Candidates List / Image Source : X

Modified Date: March 8, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: March 8, 2026 9:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम सिंह को पुण्यतिथि पर किया याद।
  • सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि।
  • 2014 में हुई थी शादी, तीन महीने बाद नीलम ने की थी आत्महत्या।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Pawan Singh Emotional Post  भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया।पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शादी के करीब तीन महीने बाद की आत्महत्या

दरअसल पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।” इस भावुक संदेश के बाद उनके फैंस भी नीलम को याद कर रहे हैं।पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। हालांकि शादी के करीब तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय इस घटना को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह की अनदेखी के कारण नीलम डिप्रेशन में चली गई थीं।

नीलम को बताते है देवी

हालांकि पवन सिंह कई बार सार्वजनिक मंचों और रियलिटी शोज में नीलम का जिक्र कर चुके हैं। Pawan Singh First Wife, उन्होंने नीलम को “देवी” बताते हुए कहा था कि उनके जैसा साथ देने वाला जीवनसाथी मिलना मुश्किल है। पवन सिंह यह भी कह चुके हैं कि उनकी पहली पत्नी की अचानक मौत का दर्द आज भी उनके जीवन का एक बड़ा कलंक बनकर रह गया है।

2018 में ज्योति से की थी शादी

नीलम की मौत के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी।Pawan Singh Divorce Case, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया और फिलहाल उनका तलाक का केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई लड़कियों के साथ अफेयर के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कारण उनका रिश्ता खराब हुआ। वहीं दूसरी ओर पवन सिंह ने भी ज्योति पर राजनीति में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.