Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम हमले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा ऐलान, आंतकियों की खबर देने पर मिलेगा 20 लाख
पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया

श्रीनगर: पुलिस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक सूचना देने पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 'मिनी स्विटजरलैंड' कहे जाने वाले पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे।
अनंतनाग पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस कायरतापूर्ण कृत्य में संलिप्त आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।’’ पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इससे पहले दिन में, सुरक्षा एजेंसियों ने इस आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में बुधवार को तीन लोगों के रेखाचित्र (स्केच) जारी किए।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आतंकवादियों के 'कोड' नाम भी थे - मूसा, यूनुस और आसिफ और ये तीनों पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे। उन्होंने बताया कि हमले में जीवित बचे लोगों की मदद से रेखाचित्र तैयार किए गए थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पहलगाम में आतंकवादी हमले में कुल 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Police announce reward of Rs 20 lakh for information leading to Pahalgam attack
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm