Pope Francis Death: नहीं रहें ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
नहीं रहें ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस…Pope Francis Death: Pope Francis, the greatest religious leader of Christianity is

Pope Francis Death | Image Source | IBC24
- ईसाईयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का निधन,
- पोप फ्रांसिस लंबे समय से चल रहे थे बीमार,
- 88 साल की उम्र में वेटिकन में निधन,
वेटिकन सिटी: Pope Francis Death: ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की पुष्टि की है। पोप 88 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कासा सांता मार्टा स्थित अपने वेटिकन निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वेटिकन के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली।
Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस का निधन ईसाई समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है जो पूरे विश्व में उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व को लेकर बेहद श्रद्धा रखते थे। उनके निधन से न केवल कैथोलिक चर्च, बल्कि पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई है। विश्व भर के धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और करोड़ों श्रद्धालुओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निमोनिया और एनीमिया का इलाज चल रहा था। वे करीब 5 हफ्ते तक फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती रहे। इलाज के दौरान वेटिकन ने जानकारी दी थी कि उनके ब्लड टेस्ट में किडनी फेलियर के लक्षण मिले थे और प्लेटलेट्स की संख्या में भी गिरावट देखी गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य लगातार गिरता गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पोप फ्रांसिस का निधन वेटिकन सिटी में कासा सांता मार्टा स्थित उनके निवास स्थान पर स्थानीय समय अनुसार सुबह 7:35 बजे हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pope Francis Death: Pope Francis, the greatest religious leader of Christianity
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 am