BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Maha Kumbh Special Train: महाकुंभ में भगदड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इन ट्रेनों को किया गया रद्द, कई गाड़ियों के बदले गए रास्ते

महाकुंभ में भगदड़ के बीच रेलवे को बड़ा फैसला, इन ट्रेनों को किया गया रद्द, Railways canceled Mahakumbh special trains going to Prayagraj

Train Cancelled For Prayagraj Today | Source : File Photo

Train Cancelled For Prayagraj Today | Source : File Photo

Deepak Sahu
Published: 29 Jan 2025 | 9:41 amModified: 29 Jan 2025 | 3:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि भगदड़ मच गई।
  2. हादसे के बाद प्रयागराज में दूसरे प्रदेश से आ रहे लोगों को भी बार्डर पर रोका जा रहा है।
  3. महाकुंभ मेले में मची भदगड़ के बाद पटना से प्रयागराज जाने वाले ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

महाकुंभ नगरः Mahakumbh Special Train उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी आमवस्या पर बुधवार को अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 10 लोगों की मौत की खबर है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की। इसी बीच अब रेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। मौनी अमावस्या के दिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है।

Read More : Mahakumbh Stampede Update: महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम आवास पर बैठक शुरू, योगी आदित्यनाथ डीजीपी और एडीजी के साथ कर रहे चर्चा 

Mahakumbh Special Train रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी। रेगुलर ट्रेनें चलती रहेंगी। प्रयागराज में ज्यादा भीड़ होने के चलते स्पेशल ट्रेन को रोका गया है। उधर, प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रयागराज जंक्शन पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौनी अमावस्या स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को संगम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Read More : Prayagraj Mahakumbh Stampede Update : महाकुंभ में क्यों मची भगदड़? कैसे बेकाबू हुए हालात? देखें ये पूरी रिपोर्ट 

यूपी के सीएम योगी ने की अपील

वहीं इस हादसे के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संगम की तरफ ना आने की अपील की है। साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। बता दें, शहर के बाहरी इलाकों में ही श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। अब महाकुंभ मेले में भीड़ डायवर्जन प्लान लागू हो गया है। मेले में अब नए श्रद्धालुओं की एंट्री नहीं हो रही है। गाड़ियों और लोगों को शहर के बाहरी इलाकों में ही रोका जा रहा है। फिलहाल, स्थिति को नॉर्मल करने की कोशिश है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेलवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रोक दिया है। अन्य रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी रहेगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Railways canceled Mahakumbh special trains going to Prayagraj

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am