Raipur Ganja Smuggling Case: रायपुर में तस्करी का नया गेम, ओड़िशा से शहर तक ऐसे पहुँच रहा था गांजा, महिला तस्कर की गिरफ्तारी ने खोले कई राज़

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 6 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसे वे आरंग इलाके से लाकर शहर में सप्लाई करने की तैयारी में थे।

Raipur Ganja Smuggling Case: रायपुर में तस्करी का नया गेम, ओड़िशा से शहर तक ऐसे पहुँच रहा था गांजा, महिला तस्कर की गिरफ्तारी ने खोले कई राज़

Raipur Ganja Smuggling Case / Image Source : IBC24

Modified Date: March 8, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: March 8, 2026 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर और साथी को पकड़ा।
  • क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिलने के बाद रिंग रोड पर बिछाया गया जाल।
  • आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने की फिराक में थे।

रायपुर : Raipur Ganja Smuggling Case: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया था जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर उदय जैन की पत्नी अपने साथियों के साथ शहर में गांजा तस्करी कर रही है। Raipur Crime News सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद एक स्कूटी पर बोरी में गांजा लेकर एक महिला और उसका साथी आते दिखाई दिए। महिला की पहचान माधुरी उर्फ डॉली जैन के रूप में हुई, जो अपने साथी कृष्णा साहु के साथ स्कूटी पर सवार थी। जब दोनों आरोपियों ने रिंग रोड पर क्राइम ब्रांच की टीम को खड़ा देखा तो वे स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

ओड़िसा से लाया जाता है गांजा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया कि वे सुबह आरंग इलाके से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले थे। Dolly Jain arrest आरोपियों ने यह भी बताया कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते अब गांजा उड़ीसा से रेल, बस और सड़क मार्ग के जरिए लाया जाता है और शहर के बाहरी इलाकों में डंप किया जाता है। Female Drug Trafficker Raipur फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस ने महिला तस्कर डॉली जैन और उसके साथी कृष्णा साहु को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.