PM Kisan 22nd Installment: आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलेगा! पीएम किसान की 22वीं किस्त इस दिन आ रही है, जानें कब मिलेगा फायदा!
PM Kisan 22nd Installment: देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से 2000 रुपये की अगली किस्त जारी नहीं की गई है, जिससे किसानों में असमंजस और चिंता बनी हुई है।
(PM Kisan 22nd Installment/ Image Credit: IBC24 News)
- पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जल्द आने वाली है।
- प्रत्येक किस्त की राशि ₹2000 है।
- e-KYC पूरी न करने वाले किसानों को लाभ नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली: PM Kisan 22nd Installment इस समय देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक यह राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है।
अब क्या स्थिति है?
पहले यह खबर आई थी कि फरवरी के अंत तक अगली किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद, किसानों को यह आश्वासन दिया गया था कि होली से पहले राशि उनके खातों में आ सकती है। लेकिन फरवरी खत्म हो गया और होली भी बीत गई, लेकिन किस्त जारी नहीं की गई। अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अगली किस्त कब दी जाएगी।
पीएम किसान की किस्त कब आएगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान 22वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे किसानों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
e-KYC और पात्रता की जांच जरूरी
कुछ किसानों को अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है यदि उन्होंने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपनी किसान आईडी को पोर्टल से लिंक नहीं किया है। इसके अलावा, जिन परिवारों में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, आयकर दाता है या 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन प्राप्त करता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी करें और अपनी पात्रता चेक करें।
कैसे जांचें पात्रता?
किसान अपनी पात्रता की जांच के लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और Beneficiary List सेक्शन में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर अपनी स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा, किसान ‘Kisan eMitra’ चैटबॉट की मदद से भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Post Office Scheme: बैंक से ज्यादा फायदा दे रही पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम! सिर्फ इतनी रकम लगाइए और घर बैठे पाएं 90 हजार रुपये तक का रिटर्न
- Jashpur Bus Accident News: जशपुर में कैसे हुआ था बस हादसा, कौन है 5 मौतों का जिम्मेदार, जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
- Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा

Facebook


