CM Mavan Dhiyan Satkar Scheme: इन महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, 18 वर्ष की युवतियां भी होंगी पात्र, सरकार ने अब इस नई योजना का किया ऐलान
इन महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, 18 वर्ष की युवतियां भी होंगी पात्र, CM Mavan Dhiyan Satkar Scheme in Punjab
चंडीगढ़: CM Mavan Dhiyan Satkar Scheme: पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने रविवार को महिलाओं के लिए एक नयी योजना की घोषणा की। इसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता मिलेगी। महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता देना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी दल का एक प्रमुख चुनावी वादा था।
विधानसभा में वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ (मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना) लागू करने की घोषणा की। इसके तहत सरकार महिलाओं के खातों में सीधे पैसे अंतरित करेगी। भगवंत मान सरकार ने पंजाब में सत्ता में आने के लगभग चार वर्ष बाद इस नयी योजना की शुरुआत की है। चीमा ने कहा कि एससी समुदाय की महिलाओं के खातों में सरकार हर महीने 1,500 रुपये भेजेगी। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की गई। यह पहली बार है जब राज्य का बजट रविवार को पेश किया गया है। वित्त मंत्री ने इस योजना को महिलाओं के लिए दुनिया की पहली ‘सार्वभौमिक नकद अंतरण’ योजना बताया।
ये लोग होंगे पात्र
CM Mavan Dhiyan Satkar Scheme: उन्होंने कहा, ‘पंजाब में 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला इस योजना के लिए पात्र होगी। केवल वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी, पूर्व और वर्तमान सांसद/विधायक और आयकर दाताओं को इससे बाहर रखा गया है।’ चीमा के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा या विकलांगता पेंशन) लेने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ पा सकेंगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत वयस्क महिलाएं इसके दायरे में आएंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना, घरेलू निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करना तथा लड़कियों की उच्च शिक्षा और आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ें
- Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा
- Iran Israel Conflict Update: ईरान की हार करीब..? इजरायल ने सबसे ताकतवर कड़ी पर किया हमला, तो अब घायल ईरान का आया पलटवार, बताया कितने दिनों तक ‘जंग’ लड़ पाएगा
- Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान
- IND vs NZ T20 Final Live: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! अब मात्र इतने रुपए में मोबाइल पर देखें पूरा फाइनल मैच, Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज, जानिए पूरा प्लान
- MP Shikshak News: लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट! अगर 2 साल में ये परीक्षा पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
- Morena Murder Case: पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, होली की रात सो रहा था पति, तभी घर में घुसा प्रेमी, फिर बिस्तर में ही हो गए शुरू… अवैध संबंध के खौफनाक खेल का ऐसे खुला राज

Facebook


