Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की आज सबसे अहम बैठक! चंपत राय-अनिल मिश्रा पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई चौंकाने वाले फैसलों के संकेत

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होनी है। सूत्रों के अनुसार, चंपत राय और अनिल मिश्रा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है।

Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की आज सबसे अहम बैठक! चंपत राय-अनिल मिश्रा पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई चौंकाने वाले फैसलों के संकेत

Ram Mandir Trust Meeting / Image Source : X

Modified Date: July 6, 2026 / 08:25 am IST
Published Date: July 6, 2026 8:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • बैठक पर देशभर की नजरें टिकी हैं।
  • ट्रस्ट की व्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता पर चर्चा होगी।
  • कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों की संभावना जताई जा रही है।

अयोध्या : Ram Mandir Trust Meeting  अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में कथित गड़बड़ी के विवाद के बीच आज एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक होने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की यह अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे मणिरामदास छावनी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्था को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले निर्णय लिए जा सकते हैं।

दोनों अधिकारियों के पदों को लेकर बड़ा फैसला

Ram Mandir Trust Meeting यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सियासी गलियारों में भारी विवाद खड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का सबसे संवेदनशील और बड़ा एजेंडा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार करना है। चंदा चोरी के आरोपों के बाद इन दोनों अधिकारियों के पदों को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है।

राम मंदिर के कुल खर्चों का पूरा ब्योरा सामने रखा जाएगा

इसके साथ ही, इस कथित गड़बड़ी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की अंतरिम रिपोर्ट पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान राम मंदिर के कुल खर्चों का पूरा ब्योरा सामने रखा जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई नियमों में बदलाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.