MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का बड़ा अलर्ट! 23 जिलों में भारी बारिश, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
MP Weather Update / Image Credit : AI
- भोपाल समेत कई शहरों में तेज बारिश की संभावना।
- सागर, दमोह, बैतूल और देवास में अत्यधिक बारिश का अनुमान।
- अगले 24 से 48 घंटे मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह।
भोपाल : MP Weather Update मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है, जिसके चलते प्रदेश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके तहत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।
इन ज़िलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण सागर, दमोह, बैतूल और देवास समेत कई जिलों में अत्यंत भारी से मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। Mp Rain Alert इसके साथ ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है।
6.4 इंच बारिश दर्ज दर्ज
Madhya Pradesh Weather इस सीजन के बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अब तक औसतन 6.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले कुछ घंटों के दौरान ही राज्य के 20 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बनने लगी है।मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आम जनता और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें

Facebook


