RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: आखिरी ओवर में अर्शदीप का कहर, एक के बाद एक झटके तीन विकेट, बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 191 रन का लक्ष्य
आखिरी ओवर में अर्शदीप का कहर, एक के बाद एक झटके तीन विकेट, RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: Bangalore gave a target of 191 runs to Punjab

अहमदाबादः RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: IPL फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 191 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। हालांकि, जितेश ने तेज बल्लेबाजी की और 240 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंद में 24 रन बनाए। पंजाब की ओर से काइल जेमिसन ने 3 और अर्शदीप ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप को तीनों विकेट आखिरी ओवर में मिले। IPL का 18वां सीजन खेल रही इन दोनों टीम को अपने पहले खिताब का इंतजार है। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB पहला फाइनल खेल रही है। उधर, पंजाब भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है।
कोहली के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शिखर धवन ने 222 मैचों में 768 चौके लगाए हैं, जबकि विराट कोहली 267 मैचों में 771 चौके लगा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल फाइनल में 35 गेंद में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। उन्हें ओमरजई ने पवेलियन भेजा। विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 54.75 के औसत से 657 रन बनाए। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
ऐसे ही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भांडागे, टिम साइफर्ट, स्वप्निल सिंह।
पंजाब किंग्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, युजवेंद्र चहल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, काइल जैमिसन, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट: प्रभसिमरन सिंह, जैवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: Bangalore gave a target of 191 runs to Punjab
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm