MP Budget 2025 live: 19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती, वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

MP Budget 2025 live: 19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती, वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

MP Budget 2025 live: 19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती, वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

MP Budget 2025 | Source : IBC24

Modified Date: March 12, 2025 / 11:38 am IST
Published Date: March 12, 2025 11:38 am IST

भोपाल: आज मध्यप्रदेश के लिए एक अहम दिन है, क्योंकि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन सरकार का दूसरा बजट विधानसभा में पेश किया। साल 2025 के इस बजट में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगाते दी है। जिससे राज्य की जनता को राहत और समृद्धि की उम्मीद है। इस बजट में प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि राज्य के विकास की गति तेज होगी। साल 2025 का यह बजट नए बदलावों और सुविधाओं के साथ सामने आया है।

Read More: Mhow Violence Video: महू हिंसा का एक और वीडियो आया सामने, पथराव और तोड़फोड़ करते दिख रहे हुडदंगी, CCTV से बड़ा खुलासा

पीएम श्री योजना 780 स्कूलों में संचालित

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इस कदम से शिक्षा क्षेत्र में सुधार और सुधारात्मक कार्यों की गति तेज होगी। इसके अलावा, मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत 780 स्कूलों में कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।