RRB Group D 2026: रेलवे नौकरी का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के 22,000 पदों की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक ऐसे कर सकते हैं अप्लाई!
RRB Group D 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का मौका फिर से आया है। आरआरबी ग्रुप डी के 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते हैं।
(RRB Group D Recruitment 2026/ Image Credit: ANI News)
- रेलवे ग्रुप डी में 22,195 पदों पर भर्ती निकली।
- आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई।
- योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
नई दिल्ली: RRB Group D Recruitment 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय बेहद अहम है। इंडियन रेलवे ने ग्रुप डी के लिए 22,195 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 9 मार्च 2026 कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 22,195 पद भरे जाएंगे। पश्चिमी रेलवे, मुंबई में 3,148 पद, उत्तरी रेलवे, नई दिल्ली में 3,537 पद, मध्य रेलवे, मुंबई में 1,979 पद, दक्षिणी रेलवे, चेन्नई में 1,036 पद, उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर में 1,246 पद और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, गुवाहाटी में 1,776 पद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जोनों में भी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जाएगी। यानी युवाओं के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं पास युवा इस अवसर का पूरा फायदा उठा सकते हैं। शिक्षा की न्यूनतम शर्त पूरी करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी फीस वापस की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। वहां अपने आधार कार्ड या रेलवे अकाउंट की जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़े तो इस्तेमाल किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 05 March 2026: होली के रंगों के साथ-साथ सोने के भाव भी बदले! आज अचानक इतने रुपये घट गए दाम, जानें क्या है 18, 22 और 24 कैरेट के नए रेट?
- Rajya Sabha Congress Candidate: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, पार्टी ने इस जिले के अध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार, यहां से उच्च सदन पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी
- Police Commissioner Office: बदल गया रायपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का पता! अब इस खास जगह से होगा संचालित, आज से ही शुरू होगा कामकाज

Facebook


