Rajya Sabha Congress Candidate: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, पार्टी ने इस जिले के अध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार, यहां से उच्च सदन पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी

Rajya Sabha Congress Candidate List Released

Rajya Sabha Congress Candidate: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, पार्टी ने इस जिले के अध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार, यहां से उच्च सदन पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी

CG Rajya Sabha Congress Candidate. Image Source- IBC24

Modified Date: March 5, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: March 5, 2026 10:02 am IST

नई दिल्लीः Rajya Sabha Congress Candidate: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा शामिल हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों की इस सूची ने हर किसी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि लिस्ट में हो रही देरी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं की तरफ से कहा जा रहा था कि लास्ट मोमेंट पर हर एक जानकारी दी जाएगी। इसी को देखते हुए कांगड़ा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। इसी में एक चौंकाने वाला नाम अभिषेक मनु सिंघवी का भी है।

सीएम नीतीश जाएंगे राज्यसभा

Rajya Sabha Congress Candidate: वहीं, बिहार की राजनीति में भी आज सबसे बड़ा दिन है। 10 बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। नीतीश कुमार के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

जानिए कब होगा चुनाव?

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदन होगा तथा उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी।

 

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।