CG Rajya Sabha Congress Candidate: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, बस्तर की इस सीनियर नेत्री को मिला मौका, पहले भी संभाल चुकी है ये बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, बस्तर की इस सीनियर नेत्री को मिला मौका, CG Rajya Sabha Congress Candidate Phulo Devi Netam

CG Rajya Sabha Congress Candidate: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, बस्तर की इस सीनियर नेत्री को मिला मौका, पहले भी संभाल चुकी है ये बड़ी जिम्मेदारी

Datia Congress MLA Jail. Image Source- IBC24

Modified Date: March 5, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: March 4, 2026 9:19 pm IST

रायपुरः CG Rajya Sabha Congress Candidate: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दूसरी बार बस्तर की सीनियर नेत्री फूलो देवी नेताम को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद फूलो देवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि फूलो देवी नेताम लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रही हैं और आदिवासी समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाती रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।

बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हाईकमान ने मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। जिसके बाद पार्टी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय रही लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है। बता दें कि भाजपा में लंबे समय से चर्चा थी कि, राज्यसभा के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण के साथ ही मातृशक्ति को मौका दिया जाएगा। जिसके बाद महिला उम्मीदवार चुनी गई।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।