Sunny Rajput Two Wives Pregnant: एकसाथ प्रेग्नेंट हुईं यूट्यूबर की दोनों पत्नियां! सनी राजपूत की खबर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, यूजर्स बोले- ये प्लानिंग थी या….
Sunny Rajput Two Wives Pregnant: एकसाथ प्रेग्नेंट हुईं यूट्यूबर की दोनों पत्नियां! सनी राजपूत की खबर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, यूजर्स बोले- ये प्लानिंग थी या....
Sunny Rajput Two Wives Pregnant/Image Source: Sunny Rajput
- दो शादियां, एक साथ प्रेग्नेंट दोनों पत्नियां
- सनी राजपूत की खबर ने मचाया तहलका
- सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
Sunny Rajput Two Wives Pregnant: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों यूट्यूबर सनी राजपूत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सनी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम रूप राजपूत और दूसरी का नाम मानसी राजपूत है। हाल ही में सनी ने खुलासा किया कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
दो शादियां और एक साथ प्रेग्नेंसी… (Sunny Rajput Wife Pregnant News)
Sunny Rajput Two Wives Pregnant: दरअसल, इससे पहले यूट्यूबर-एक्टर अरमान मलिक भी अपनी दो शादियों और पारिवारिक जीवन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनकी पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका हैं। कुछ समय पहले अरमान की दोनों पत्नियां भी एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब सनी राजपूत की स्थिति भी कुछ वैसी ही दिखाई दे रही है। सनी अपनी दोनों पत्नियों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालिया वीडियो में उन्होंने बताया कि रूप और मानसी दोनों प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान एक-दूसरे का ख्याल रख रही हैं।
View this post on Instagram
यूट्यूबर सनी राजपूत हुए ट्रोल, अरमान मलिक से तुलना तेज (Sunny Rajput YouTuber)
Sunny Rajput Two Wives Pregnant: हालांकि इंटरनेट यूजर्स का एक वर्ग सनी पर अरमान मलिक को “कॉपी” करने का आरोप लगा रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कुछ ने सवाल उठाया कि दोनों पत्नियों का एक साथ प्रेग्नेंट होना कैसे संभव है। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें “अरमान मलिक का सस्ता वर्जन” तक कह दिया। सनी राजपूत के यूट्यूब चैनल पर करीब 87 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 81 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने ‘ट्रूथ ऑफ टू वाइफ’ नाम से एक फिल्म भी रिलीज की है, जिसमें उन्होंने अपनी और अपनी दोनों पत्नियों की कहानी दिखाई है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram

Facebook


