Dress Code for Teacher: शिक्षकों को अब पहनने पड़ेंगे ऐसे कपड़े, जींस और टीशर्ट पर हो सकती है कार्रवाई, यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
शिक्षकों को अब पहनने पड़ेंगे ऐसे कपड़े, Teachers will now have to wear such clothes, action can be taken against those wearing jeans and t-shirts

चंडीगढ़: Dress Code for Teacher: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू किया है, जिसमें पुरुषों को फॉर्मल कपड़े और महिलाओं को सलवार-कमीज पहन कर आना होगा। विभाग ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पोशाक से संबंधित विशिष्टताओं में बताया गया है कि महिला कर्मचारियों को साड़ी, सलवार और कमीज पहनी होगी जबकि पुरुष कर्मचारी फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहनेंगे।’’
Read More : RVNL Share Price: RVNL का शेयर फिसला, HDFC Securities ने दी खरीदने की सलाह - NSE:RVNL, BSE:542649
Dress Code for Teacher: इसमें कहा गया, ‘‘इस बदलाव का उद्देश्य शिक्षकों की उपस्थिति को एक समान करना, व्यावसायिकता की भावना को बढ़ावा देना और सीखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही चंडीगढ़ सरकारी स्कूलों में इसे लागू करने वाला पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
इसमें कहा गया, ‘‘शैक्षणिक संस्थानों में व्यावसायिक माहौल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने प्रशासक यूटी चंडीगढ़ की सलाह पर कार्य करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सुंदर वर्दी लागू की है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि डीगढ़ के धनास के सेक्टर-14 स्थित ‘पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में सबसे पहले इस पहल को लागू किया गया है। इसमें कहा गया कि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस निर्णय की सरहाना की। विज्ञप्ति के अनुसार, कटारिया ने कहा, ‘‘एक समान ड्रेस कोड न केवल कर्मचारियों के बीच समानता को बढ़ावा देता है बल्कि गर्व और व्यावसायिकता की भावना भी पैदा करता है।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिला शिक्षकों को साड़ी या सलवार-कमीज़ और पुरुष शिक्षकों को फॉर्मल शर्ट तथा ट्राउज़र पहनना अनिवार्य किया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chandigarh imposes dress code for govt school teachers
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm