Tesla Hiring In India: Elon Musk ने भारतीयों के लिए खोला नौकरी का पिटारा.. इन पदों पर निकाली वैकेंसी, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी मारेगी एंट्री
Tesla Hiring In India: Elon Musk ने भारतीयों के लिए खोला नौकरी का पिटारा.. इन पदों पर निकाली वैकेंसी, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी मारेगी एंट्री

Tesla Hiring In India| Photo Credit:Elon Musk X Account
- टेस्ला ने भारत के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की
- टेस्ला ने भारत के लिए 13 नौकरी पदों के लिए विज्ञापन दिया है
- टेस्ला ने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश का संकेत दिया है
Tesla Hiring In India: नई दिल्ली। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला ने भारत में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां शुरू की हैं। इनमें व्यवसाय संचालन विश्लेषक और ग्राहक सहायता विशेषज्ञ शामिल हैं, जो कंपनी के देश में प्रवेश के लिए एक अग्रदूत हो सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर भर्ती वाली नौकरी की अधिसूचना के अनुसार, ये पद ‘मुंबई उपनगरीय’ क्षेत्र के लिए हैं।
Read More: Elon Musk's Father Interview: 'वह मुझे गोली भी मार सकता है..' एलन मस्क के पिता ने टेस्ला सीईओ को लेकर किया हैरान कर देने वाला खुलासा
इन भूमिकाओं में सेवा सलाहकार, ‘पार्ट्स’ सलाहकार, सेवा तकनीशियन, सेवा प्रबंधक, बिक्री एवं ग्राहक सहायता, स्टोर प्रबंधक, बिक्री एवं ग्राहक सहायता, व्यवसाय संचालन विश्लेषक, ग्राहक सहायता पर्यवेक्षक, ग्राहक सहायता विशेषज्ञ, वितरण संचालन विशेषज्ञ, ऑर्डर संचालन विशेषज्ञ, आंतरिक बिक्री सलाहकार और उपभोक्ता सहभागिता प्रबंधक शामिल हैं। कंपनी को ई-मेल कर पूछा गया कि ये भर्तियां कंपनी की भारतीय बाजार में प्रवेश की योजना का हिस्सा हैं तथा भारत में बिक्री शुरू करने की संभावित समयसीमा क्या है। हालांकि, फिलहाल इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिला।
Read More: Ashley St Clair: मुझे Elon Musk ने प्रेग्नेंट किया…यह दावा करने वाली खूबसूरत लड़की ने मचाई सनसनी
टेस्ला द्वारा भारत में नियुक्तियां कंपनी के संस्थापक और अमेरिका के अरबपति एलन मस्क की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद हुई हैं। भारतीय बाजार में टेस्ला के संभावित प्रवेश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले अप्रैल में, एलन मस्क ने ‘बहुत भारी टेस्ला दायित्वों’ का हवाला देते हुए आखिरी समय में भारत की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी थी। हालांकि, प्रस्तावित यात्रा से उम्मीदें बढ़ गई थीं कि मस्क जल्द से जल्द भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए आगे की योजना की घोषणा करेंगे।
Read More: Elon musk mars video: "मंगल ग्रह में स्वागत है" एलन मस्क ने पोस्ट किया वीडियो, मच गया बवाल! ऐसा दिख रहा है मंगल?
उनकी भारत यात्रा की योजना ऐसे समय में बनी है जब कुछ सप्ताह पहले ही सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की घोषणा की है जिसके तहत 50 करोड़ डॉलर के न्यूनतम निवेश के साथ देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: टेस्ला ने व्यवसाय संचालन विश्लेषक और ग्राहक सहायता विशेषज्ञ सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
Web Title: Tesla Hiring In India: Tesla begins hiring in India, signals entry into electric vehicle market
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm