BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 03 March 2025: पुलिस ने अभय सिंह उर्फ ​​IIT बाबा को होटल से किया गिरफ्तार, मीडिया के सामने कहा- ‘आज मेरा जन्मदिन है और मैं खुश रहना चाहता हूं’

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE Update : पुलिस ने अभय सिंह उर्फ ​​IIT बाबा को होटल से किया गिरफ्तार, मीडिया के सामने कहा- ‘आज मेरा जन्मदिन है और मैं खुश रहना …

tikesh KumarUpdated on 03 Mar 2025 | 10:33 pm
Today News and LIVE Update 03 March 2025 | Source : IBC24 X Handle

जयपुर:Today News and LIVE Update 03 March 2025: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस ने रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंचकर आईआईटी बाबा को हिरासत में लिया। अभय सिंह के पास से पुलिस ने गांजा भी बरामद किया है। उनके खिलाफ NDPS एक्ट में कार्रवाई हो सकती है। जयपुर पुलिस ने अभय सिंह से पूछताछ की है।

शिप्रापथ थाने के एसएचओ राजेंद्र गोदारा ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि वह (बाबा अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटी बाबा) एक होटल में ठहरे हुए हैं और आत्महत्या कर सकते हैं। जब हम वहां पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मैं गांजा पीता हूं, मेरे पास अभी भी गांजा है और हो सकता है कि बेहोशी की हालत में मैंने कुछ कहा हो। एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा रखना अपराध है। इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया... मात्रा कम होने के कारण हमने उनसे पूछताछ की और फिर जमानत पर रिहा कर दिया। उनके अनुयायियों ने पुलिस को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पेजों पर कुछ पोस्ट किया है... अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा।"

 

छत्तीसगढ़ का बजट पर सबसे बड़ी कवरेज

Today News and LIVE Update 03 March 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है।  छत्तीसगढ़ की साय सरकार का आज दूसरा बजट विधानसभा में पेश हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट पेश किया। सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है। विधानसभा पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. अदिति चौधरी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान ओपी चौधरी को लाल ब्रीफकेस के साथ देखा गया। पिछली बार वे काले रंग की ब्रीफकेस के विधानसभा पहुंचे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवंबर साल 2000 को जब हुआ जो प्रदेश का बजट सिर्फ 5700 करोड़ रुपए का था, जबकि आखिर यानी फाइनेंस ईयर 2024–25 का मेन बजट 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपए है। इस लिहाज से पिछले 24 साल में राज्य के बजट में लगभग 25 गुना का इजाफा हुआ है। वहीं फाइनेंस ईयर 2025–26 की बात करें तो इस बार का मेन बजट आखिरी फाइनेंस ईयर की तुलना में 6 से 7 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है। इस लिहाज से इस बार मेन बजट 1 लाख 62 हजार 870 रुपए होना अनुमानित है।

03 Mar 2025 | 9:05 pm

Dhamtari News: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG की टीम ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त

धमतरी-
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
करीब आधे घंटे तक हुई गोलीबारी
DRG की टीम ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त
मादागिरी के जंगल में हुई मुठभेड़
खल्लारी थाना क्षेत्र की घटना
धमतरी SP ने की पुष्टि

03 Mar 2025 | 8:46 pm

Chhindwara News: कांग्रेस विधायक विजय चौरे के बिगड़े बोल, कहा- ‘अगर कमलनाथ पर उंगली उठेगी तो..’

छिंदवाड़ा-
कांग्रेस के सौसर विधायक विजय चौरे के बिगड़े बोल
कहा- कलेक्टर, एसपी सुन ले
अगर कमलनाथ पर उंगली उठेगी तो
सबसे पहले छिंदवाड़ा में लाखों लाशें बिछ जाएगी
मैं तो हर जगह यही कहता हूं
“सौसर में नाना भाऊ, छिंदवाड़ा में बंटी साहू दोनों मिलकर रेत खाऊ”
आक्रोश रैली में शामिल होने पहुंचे थे सौसर विधायक विजय

03 Mar 2025 | 8:21 pm

Rewa News: अज्ञात बदमाशों ने किया बस में पथराव, हमले में ड्राइवर और एक यात्री घायल

 

रीवा-
अज्ञात बदमाशों ने किया बस में पथराव
हमले में ड्राइवर और एक यात्री घायल
रीवा से इंदौर जा रही थी बस
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
चोरहटा थाना क्षेत्र के शिल्पी सिटी की घटना

03 Mar 2025 | 7:56 pm

Delhi News: स्पीकर और बीजेपी विधायक मुझ पर भड़के, माइक बंद कर दिया, आतिशी ने लगाए ये आरोप

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने कहा, “सदन टैक्स के पैसे से चलता है। सदन चलाने के लिए हर दिन लाखों रुपये खर्च होते हैं…वे (भाजपा) केवल आप और अरविंद केजरीवाल को गाली देना चाहते हैं और कुछ नहीं…मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता ने आपको गाली देने के लिए नहीं बल्कि काम करने के लिए चुना है…जैसे ही हमने सदन में 2500 रुपये का मुद्दा उठाया, स्पीकर, भाजपा विधायक तुरंत भड़क गए, हमारे माइक बंद कर दिए और हमें बाहर निकाल दिया गया…”

03 Mar 2025 | 7:45 pm

Katni News: आटा मिल की लिफ्ट में फंसने से महिला की मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

कटनी-
आटा मिल की लिफ्ट में फंसने से महिला की मौत
परिजनों ने मिल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
माधवनगर थाना क्षेत्र के धपई गांव की घटना

03 Mar 2025 | 7:43 pm

Satna News: थाना परिसर में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, आत्महत्या करने का किया प्रयास

सतना-
युवक ने थाना परिसर में की सुसाइड की कोशिश
खुद पर पेट्रोल डाल आत्महत्या का किया प्रयास
थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर लगाया आरोप
गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप
सभापुर थाना का मामला

03 Mar 2025 | 7:06 pm

Korba News In Hindi: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

कोरबा
पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
कबाड़ी वाला निकला चोरी का मास्टरमाइंड
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
9 लाख के जेवरात समेत नगदी बरामद
दिन में करते थे रेकी रात में चोरी
26 फरवरी की रात हुई थी वारदात
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी का मामला

03 Mar 2025 | 7:06 pm

Mp News: अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

खरगोन
अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
4000 किलो महुआ लहान की जब्त
150 लीटर हाथ भट्टी शराब की भी जब्त
2 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
मक्का की फसलों के बीच बनाई जा रही थी शराब

03 Mar 2025 | 7:05 pm

Balodabajar News: शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

बलौदाबाजार: शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश
लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड गोवा से गिरफ्तार
चोरी के सामान को खपाने वाले 3 आरोपी भी गिफ्तार
आरोपियों ने 13 घरों में की थी चोरी
सोने-चांदी के जेवर, 3 बाइक, 53 हजार नकदी जब्त
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

03 Mar 2025 | 6:23 pm

Shajapur News: व्यापारी के साथ 3 लोगों ने की मारपीट

शाजापुर
व्यापारी के साथ 3 लोगों ने की मारपीट
मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने
शाजापुर के आजाद चौक का मामाला

03 Mar 2025 | 6:17 pm

jashpur News: पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

जशपुर
पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
लोदाम थाना क्षेत्र की घटना

03 Mar 2025 | 5:56 pm

Raipur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट पर बयान

रायपुर ब्रेकिंग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट पर बयान

आज तक पौने दो घंटे का बजट भाषण छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं हुआ ,

आधे समय वित्त मंत्री बजट भाषण में कविता का पाठ कर रहे थे ,

और वह भी दूसरे की रचनाओं का पाठ खुद की कोई रचना नहीं थी ,

उन्होंने कहा कि पहले ज्ञान पर बजट लाए जिसका फुल फॉर्म आज तक छत्तीसगढ़ की जनता नहीं जान सकी ,

और अब गति की भी दुर्गति करेंगे ,

03 Mar 2025 | 5:48 pm

MP News: कॉल सेंटरों पर पुलिस की दबिश

देवास-
कॉल सेंटरों पर पुलिस की दबिश
शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्रवाई
10 से ज्यादा युवक-युवती को पकड़ा
करीब 150 लेपटॉप और 250 मोबाइल जब्त
फर्जी तरीके से ठगी करने की मिल रही थी शिकायतें
देवास पुलिस की कार्रवाई

03 Mar 2025 | 5:47 pm

Bhopal News: पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को वीडियो कॉ्फ्रेंसिंग से कोर्ट में किया गया पेश

भोपाल: परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को प्रवर्तन निदेशालय ने वीडियो कॉ्फ्रेंसिंग से भोपाल की कोर्ट में किया पेश..

कोर्ट ने उसे फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा…

ईडी ने सौरभ को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, तब भी 3 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए थे.

03 Mar 2025 | 5:45 pm

Jabalpur News: रेरा से जुड़े 2 मामलों में बिल्डर पर कार्यवाई ना करने पर सख़्ती

जबलपुर- रेरा से जुड़े 2 मामलों में बिल्डर पर कार्यवाई ना करने पर सख़्ती

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह HC में तलब

HC ने कलेक्टर के खिलाफ जारी किया जमानती वारेंट

आगामी 12 मार्च को HC में पेश होने के आदेश

HC के आदेश का पालन ना करने पर तलब किए गए कलेक्टर

HC ने भोपाल कलेक्टर को बिल्डर हिमांशु इंफ्रास्ट्रक्चर से वसूली कर आवेदकों का पैसा दिलाने के दिए थे आदेश।

03 Mar 2025 | 5:44 pm

Bhopal News: भोपाल में आज खेल मंत्रालय के द्वारा रोईंग का हुआ शुभारम्भ

भोपाल अपडेट

सीएम डॉ मोहन यादव का बयान…

भोपाल में आज खेल मंत्रालय के द्वारा रोईंग का शुभारम्भ हुआ है …

23 राज्यों की 27 टीमों 450 खिलाड़ी खेल रहे है …

खिलाडी इसी तरह प्रदर्शन करे …

मेरी शुभकामनायें खिलाड़ियों के साथ हैं …

विधानसभा के छोटे सत्र पर कांग्रेस को सीएम का जवाब

कांग्रेस अपनी तैयारी करे….

9 दिन भी बहुत होते है …

उनकी इतनी भी तैयारी नहीं है….

प्रहलाद पटेल के बयान पर कुछ नहीं बोले सीएम

सवाल सुन बिना जवाब दिए निकले सीएम डॉ मोहन यादव….

बाइट : सीएम डॉ मोहन यादव

03 Mar 2025 | 5:41 pm

Jabalpur News: रेरा से जुड़े 2 मामलों में बिल्डर पर कार्यवाई ना करने पर सख़्ती

जबलपुर- रेरा से जुड़े 2 मामलों में बिल्डर पर कार्यवाई ना करने पर सख़्ती

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह HC में तलब

HC ने कलेक्टर के खिलाफ जारी किया जमानती वारेंट

आगामी 12 मार्च को HC में पेश होने के आदेश

HC के आदेश का पालन ना करने पर तलब किए गए कलेक्टर

HC ने भोपाल कलेक्टर को बिल्डर हिमांशु इंफ्रास्ट्रक्चर से वसूली कर आवेदकों का पैसा दिलाने के दिए थे आदेश।

03 Mar 2025 | 5:07 pm

Katni News : किन्नरों के दो गुटों में मारपीट का मामला, थाने के अंदर जबरन घुसने की कोशिश की

कटनी- अपडेट
किन्नरों के दो गुटों में मारपीट का मामला
मारपीट में दोनों पक्ष के तीन किन्नर है घायल
कोतवाली थाने में किन्नरों ने किया हंगामा

03 Mar 2025 | 4:55 pm

IIT Baba Arrested: अभय सिंह उर्फ ​​IIT बाबा गिरफ्तार, कहा- ‘आज मेरा जन्मदिन है और मैं आज खुश रहना चाहता हूं’

जयपुर, राजस्थान | बाबा अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटी बाबा कहते हैं, “अभी मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। आज मेरा जन्मदिन है और मैं आज खुश रहना चाहता हूं।” शिप्रापथ थाने के एसएचओ राजेंद्र गोदारा ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि वह (बाबा अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटी बाबा) एक होटल में ठहरे हुए हैं और आत्महत्या कर सकते हैं। जब हम वहां पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मैं गांजा पीता हूं, मेरे पास अभी भी गांजा है और हो सकता है कि बेहोशी की हालत में मैंने कुछ कहा हो। एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा रखना अपराध है। इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया… मात्रा कम होने के कारण हमने उनसे पूछताछ की और फिर जमानत पर रिहा कर दिया। उनके अनुयायियों ने पुलिस को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पेजों पर कुछ पोस्ट किया है… अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा।”

03 Mar 2025 | 4:46 pm

Bilaspur News: 5वीं और 8वीं बोर्ड की होने वाली परीक्षा को लेकर HC का आदेश, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन को दी बड़ी राहत

बिलासपुर
5वीं और 8वीं बोर्ड की होने वाली परीक्षा को लेकर HC का आदेश
HC से प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन को दी बड़ी राहत
5वीं और 8वीं की केंद्रीय कृत परीक्षाओं से निजी स्कूलों को किया बाहर
निजी स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं नहीं लेगी राज्य सरकार
सिर्फ इस सत्र के लिए दी गई है राहत
सरकारी स्कूलों के छात्रों को देना होगा परीक्षा
अभिभावक संघ और निजी स्कूलों की याचिका पर हुई सुनवाई
जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच का निर्णय

03 Mar 2025 | 4:21 pm

Eknath Shinde on Abu Azmi : सपा विधायक अबू आज़मी के औरंगज़ेब वाले बयान पर मचा बवाल, एकनाथ शिंदे ने दिया करारा जवाब

मुंबई: समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आज़मी के औरंगज़ेब वाले कथित बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “उनका बयान ग़लत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. औरंगज़ेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया, ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना सबसे बड़ा पाप है, इसलिए अबू आज़मी को माफ़ी मांगनी चाहिए. हमारे सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए.”

03 Mar 2025 | 3:04 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : गांव, गरीब और किसानों का बजट- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

बजट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा

छत्तीसगढ़ का प्रगति के लिए बजट है

गांव, गरीब और किसानों का बजट है

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा

कांग्रेस हार रही है इसलिए निराशा दिख रही है

03 Mar 2025 | 3:03 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ने का लक्ष्य

किसानों और पशुपालकों की समृद्धि सुनिश्चित
किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य,
जिससे उनकी मासिक आमदनी ₹25,000 से ₹1,00,000 तक पहुंच सके।

03 Mar 2025 | 2:59 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : इस बजट से हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी- डिप्टी सीएम अरुण साव

बजट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा

विष्णु सुशासन का बजट पेश किया गया है

इस बजट से हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी

इस बजट से विकसित छग की संकल्पना पूरी होगी

03 Mar 2025 | 2:58 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए पिटारा खोल दिए हैं- कृषि मंत्री राम विचार नेताम

बजट पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा

पिछली बार ज्ञान और इस बार गति का बजट है

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए पिटारा खोल दिए हैं

इस बजट से खेती किसानी को बढ़ावा मिलेगा

03 Mar 2025 | 2:57 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान

बजट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा

हम लोग कुछ सोच रहे थे कुछ नई योजना आएगी

मोदी की गारंटी ₹500 सिलेंडर को भी पूरा नहीं किए

पिछली बजट ज्ञान के बारे में कोई नहीं जानता

03 Mar 2025 | 2:56 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

बजट पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा

पीएम आवास के लिए 8500 करोड़ राशि मिली है

महतारी सदन के लिए राशि मिली है

नक्सली में बस्तर फाइटर की भर्ती होगी

03 Mar 2025 | 2:55 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ के लिए अद्भुत और विकासशील बजट – भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव

बजट पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा

छत्तीसगढ़ के लिए अद्भुत और विकासशील बजट है

बजट में सभी क्षेत्रों के लिए विकास का समावेश है

बस्तर और सरगुजा के विकास पर भी ध्यान दिया गया है

5 साल में कांग्रेस सरकार ने कोई अच्छा बजट पेश नहीं की

5 साल में कांग्रेस सरकार ने खूब भ्रष्टाचार की

आज डबल इंजन का लाभ छत्तीसगढ़ को मिल रहा है

03 Mar 2025 | 2:54 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : इस साल का बजट 1.65 लाख करोड़ का- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान

ओपी चौधरी ने कहा –

राज्य की आर्थिक विकास की गति बढ़ेगी

उससे टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा

तभी विकास का पहिया चलेगा

इसके माध्यम से 2047 के विजन डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया है

1.65 लाख करोड़ का बजट है इस साल का

18 प्रतिशत बढ़ेगा पूंजीगत व्यय

वित्तीय घाटा बजट का 2.97 प्रतिशत ही

उद्योग विभाग को 119 फ़ीसदी ज्यादा बजट मिला,

6 नई योजना मुख्यमंत्री के नाम से शुरू होगी

इसके अलावा 6 नई पहल शुरू करने की भी घोषणा

छग का जीडीपी ग्रोथ राष्ट्रीय रेट से 1 फ़ीसदी ज्यादा,

E वे बिल के लिए अब 1 लाख तक का सामान के लागू होगा

चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर रियायती दर पर जमीन दी जाएगी

पंजीयन में स्टांप ड्यूटी पर 12 फ़ीसदी सेस लगता था

इसे खत्म कर दिया गया है

03 Mar 2025 | 2:45 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट केवल शब्दों का एक मायाजाल है- नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत

बजट पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा

बजट गति नहीं बल्कि दुर्गति है

बजट केवल शब्दों का एक मायाजाल है

इस बजट से छत्तीसगढ़ का विकास नहीं होने वाला है

03 Mar 2025 | 2:42 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : शानदार बजट बनाने और प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद- सीएम विष्णुदेव साय

बजट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा की

आज के बजट में ज्ञान के लिए गति दिया गया है,

सुशासन स्थापित करने के लिए अलग से विभाग बना है

इस वर्ष को विश्वास और अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएंगे

पहली बार सड़क निर्माण के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान

ये भी देश में पहली बार, अपने हाथ से बजट लिखा

शानदार बजट बनाने और प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद

03 Mar 2025 | 2:40 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट पेश होने के बाद सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बजट पर सीएम साय ने कहा की

छग के लिए ऐतिहासिक दिन है,

तीन करोड़ जनता का अभिनंदन करता हूं

छग के सुनहरे भविष्य का बजट है

पिछले बजट की थीम ज्ञान थी

एक साल ज्ञान के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया

परिणाम अच्छे आए,

जो चुनाव हुए उसमे हमे सभी लोगो के भरपूर आशीर्वाद मिला

03 Mar 2025 | 2:39 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती से लेकर सरकारी विभागों में होंगी बंपर नौकरियां

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की
वित्त मंत्री ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है
प्रदेश के स्कूलों और महाविद्यालयों में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

03 Mar 2025 | 2:22 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ के बजट में किसनों के लिए घोषण

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

भूमि कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से 5 लाख 65 हजार भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।

कृषि पंपों के निशुल्क विद्युत प्राय योजना के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 75,00 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।

दलहन और तिलहन के फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के साथ क्लब किया गया है।

दलहन और तिलहन की फसलों की के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।

03 Mar 2025 | 2:21 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 3 हजार नये बस्तर फाइटर की होगी भर्ती

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

3 हजार नये बस्तर फाइटर की भर्ती होगी

03 Mar 2025 | 2:19 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : ज्ञान को आगे बढ़ना है, तो गति को बढ़ाना होगा- ओपी चौधरी

बजट भाषण के अंत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

ज्ञान को आगे बढ़ना है, तो गति को बढ़ाना होगा

03 Mar 2025 | 2:16 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : पेट्रोल वेट में 1 रुपए की कमी की जायेंगी- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

पेट्रोल वेट में 1 रुपए की कमी की जायेंगी

03 Mar 2025 | 2:15 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 10 साल से पुराने कर मामले खत्म होंगे- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

10 साल से पुराने कर मामले, जिसमे 25 हजार से कम की वसूली, मामले खत्म होंगे

62 हजार से अधिक प्रकरण खत्म होंगे

40 हजार कारोबारी को फायदा मिलेगा

03 Mar 2025 | 2:13 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छग का बजट सरप्लस बजट- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

छग का बजट सरप्लस बजट

1.41 लाख करोड़ आय, 1.38 लाख करोड़ का व्यय है

03 Mar 2025 | 2:10 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : फसल बीमा योजना के लिए 750 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

फसल बीमा योजना के लिए 750 करोड़ का प्रावधान

आर्गेनिक खेती के लिए 20 करोड़ का प्रावधान

गन्ना किसानों के बोनस के लिए 60 करोड़

बागवानी मिशन के लिए 150 करोड़

तीन जिलों में हेचरी निर्माण,

मत्सय उत्पादन को बढ़ाया देने 12 करोड़,

बस्तर संभाग में 200 झींगा पालन केंद्र की होगी स्थापना

 

03 Mar 2025 | 2:08 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छग में बनेगा पेंशन फंड- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

26341 करोड़ पूंजीगत के लिए

पिछले साल से 18 प्रतिशत से ज्यादा

सीएसएफ फंड में 8000करोड़ से ज्यादा राशि

छग में पेंशन फंड बनेगा, 456 करोड़ का बजट दिया

03 Mar 2025 | 2:07 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 53% DA की घोषणा

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया हैं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता डीए बढ़ाकर 53% कर दिया जाएगा।

मार्च माह का वेतन जो अप्रैल में देना होगा। बढ़ हुए महंगाई भत्ते के साथ दिया जाएगा।

 

03 Mar 2025 | 2:04 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : पत्रकार सम्मान राशि 10 हजार बढ़ाकर 20 हजार किया गया

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

रायपुर प्रेस क्लब के विस्तार के लिए 1 करोड़

पत्रकार सम्मान राशि 10 हजार बढ़ाकर 20 हजार किया गया

03 Mar 2025 | 2:03 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : NSG किं तर्ज पर SAG का गठन होगा-ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

NSG किं तर्ज पर SAG का गठन होगा

CISF के तर्ज पर SIDF का गठन होगा

03 Mar 2025 | 2:01 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : चल संपत्ति के रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी पर 12 परसेंट का अतिरिक्त सेस खत्म होगा- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

राजस्व विभाग के न्यायालय की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी

पटवारी के संसाधन भत्ते हेतु बजट प्रावधान है

अचल संपत्ति के रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी पर 12 परसेंट का अतिरिक्त सेस खत्म होगा

03 Mar 2025 | 2:01 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना शुरू होगी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना शुरू होगी

योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं

03 Mar 2025 | 1:59 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 25 महाविद्यालय बनेंगे आदर्श महाविद्यालय

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

25 महाविद्यालय बनेंगे आदर्श महाविद्यालय

आदर्श महाविद्यालय बनाने के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं

03 Mar 2025 | 1:58 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़ का प्रावधान रखा गया

संचालक लोक शिक्षण के नवीन भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़

राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया

रामकृष्ण आश्रम मार्ग के लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया

विभिन्न शालाओं के निर्माण के लिए 30 करोड़ का प्रावधान रखा गया

सरगुजा बस्तर बलरामपुर रायगढ़ एवं जयपुर में साइंस पार्क की स्थापना के लिए 7 करोड़ 50 लाख

सरगुजा में मोबाइल साइंस लैब की स्थापना के लिए 3 करोड़ 50 लाख

03 Mar 2025 | 1:55 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : इस साल भी बस्तर ओलंपिक होगा- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

इस साल भी बस्तर ओलंपिक होगा

बसर मड़ई और बस्तर में मैराथन के लिए बजट प्रावधान है

03 Mar 2025 | 1:54 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 7 वर्किंग ​वूमन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

7 वर्किंग ​वूमन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ का प्रावधान

सखी सेंटर के लिए 20 करोड़

नया आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 42 करोड़

03 Mar 2025 | 1:53 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : अब तक 305 से अधिक नक्सली मारे गए- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

अब तक 305 से अधिक नक्सली मारे गए

लगभग 1000 नक्सली आत्मसमर्पण किए

03 Mar 2025 | 1:50 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : अटल सिंचाई योजना शुरू होगी- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

अटल सिंचाई योजना शुरू होगी

5000 करोड़ खर्चे कर 1 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ाएंगे

03 Mar 2025 | 1:49 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : भूमिहीन कृषक के लिए 600 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

भूमिहीन कृषक के लिए 600करोड़

दलहन और तिलहन एमएसपी पर खरीदी जाएगी

इसके लिए 80 करोड़ का प्रावधान रखा गया है

नैनो यूरिया और डीएपी को प्रोत्साहित किया जाएगा

03 Mar 2025 | 1:48 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड किया जाएगा

इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है

 

 

03 Mar 2025 | 1:46 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

बजट में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किया गया हैं

दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है

03 Mar 2025 | 1:43 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए वित्त मंत्री ने खोला पिटारा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम और बैडमिंटन इंदौर हॉल का निर्माण किया जाएगा

इसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

सरगुजा एवं दुर्ग संभाग में स्टेडियम का होगा निर्माण

इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

 

 

 

03 Mar 2025 | 1:41 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना – वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी

इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है

 

03 Mar 2025 | 1:40 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी बनेगी

 

03 Mar 2025 | 1:38 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : स्वास्थ्य के लिए 1500करोड़ का प्रावधान- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

स्वास्थ के लिए 1500करोड़ का प्रावधान,

एनएचएम के लिए 1850 करोड़

ACI के विस्तार के लिए 10 करोड़

मेकाहारा में आर्ट विभाग की स्थापना होगी

03 Mar 2025 | 1:37 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : अमृत मिशन पेयजल के लिए 744 करोड़ का प्रावधान- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

अमृत मिशन पेयजल के लिए 744 करोड़ का प्रावधान

03 Mar 2025 | 1:35 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान रखा गया हैं

03 Mar 2025 | 1:33 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : प्रदेश में खुलेंगे 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज खुलेंगे,

बिलासपुर, दुर्ग, जशपुर, रायगढ़, मनेंद्रगढ़ और जगदलपुर में स्थापना होगी

03 Mar 2025 | 1:32 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : प्रदेश में 12 नए नर्सिंग कॉलेज की होगी स्थापना- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

12 नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना,

नर्सिंग कॉलेज की संख्या 20 हो जाएगी,

बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कुरुद, जांजगीर, बीजापुर, जशपुर, नवा रायपुर, कांकेर, पसौर, कोरबा, बैकुंठपुर, महासमुंद में स्थापना होगी

03 Mar 2025 | 1:30 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : होम स्टेट पॉलिसी के लिए 5 करोड़ का बजट- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

होम स्टेट पॉलिसी के लिए 5 करोड़ का बजट

बस्तर और सरगुजा पर होगा फोकस

03 Mar 2025 | 1:28 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 8500 करोड़ का पीएम ग्रामीण आवास के लिए प्रावधान- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

8500करोड़ का प्रावधान पीएम ग्रामीण आवास के लिए

नक्सलवाद प्रभावित के लिए 15000 आवास बनेंगे

पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया

03 Mar 2025 | 1:27 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : आवास योजना पर बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

कितना खौफ होता है शाम के अंधेरे में
पूछ उन परिदों से, जिनके घरौंदे नहीं होते
(आवास योजना पर बोले ओपी)

03 Mar 2025 | 1:25 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना शुरू होगी- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

नगरीय विकास के लिए 750 करोड़

मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना शुरू होगी

100 करोड़ का प्रावधान

100 करोड़ में प्रदेश भर में खुलेंगे नालंदा परिसर

03 Mar 2025 | 1:22 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 40 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी

न्यायालय के कंप्यूटर कारण के लिए 37 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 40 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
ई धरती योजना के लिए के लिए 48 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

 

03 Mar 2025 | 1:19 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : फूड पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

फूड पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान है।

औद्योगिक क्षेत्र के स्थापना के लिए 23 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

उद्योगों को अनुदान ना मिलने के कारण व्यवसायों को व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

 

03 Mar 2025 | 1:12 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है

ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें।

03 Mar 2025 | 1:11 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : राम लला दर्शन के लिए 36 करोड का प्रावधान- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

राम लला दर्शन के लिए 36 करोड का प्रावधान

राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ का प्रावधान

डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी परिक्रमा का निर्माण होगा

राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ दिया गया

सिंधु और कैलाश दर्शन के लिए बजट प्रावधान

तीर्थयात्रा योजना के लिए 15 करोड़ की घोषणा

 

03 Mar 2025 | 1:10 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : प्रयागराज कुंभ में छग पेवेलियन में सवा लाख लोग ने लाभ उठाया- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

राष्ट्र का आधार संस्कृति है,

पश्चिम अवधारणा में संस्कृति को जगह नहीं मानता

हमारी शिक्षा पद्धति में भी संस्तृति को जगह नहीं मिली

प्रयागराज कुंभ में छग पेवेलियन में सवा लाख लोग ने लाभ उठाया,

03 Mar 2025 | 1:09 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : लोकसेवकों के लिए CM एक्सीलेंस अवॉर्ड का ऐलान

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 में लोकसेवकों के लिए CM एक्सीलेंस अवॉर्ड का ऐलान किया गया है

03 Mar 2025 | 1:06 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : जीएसडीपी में 12 फीसदी वृद्धि का अनुमान- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

आर्थिक स्थिति पर आंकड़ा

जीएसडीपी में 12 फीसदी वृद्धि का अनुमान

राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर वृद्धि दर का अनुमान

प्रति व्यक्ति आय में भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा वृद्धि

03 Mar 2025 | 1:05 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : रोजगार सृजन आधारित नई उद्योग नीति- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर घोषणा

रोजगार सृजन आधारित नई उद्योग नीति बनाई गई है

खाद्य प्रसंस्करण फूड पार्क के लिए 17 करोड़

नए उद्योग क्षेत्र के स्थप्पना हेतु 23 करोड़

03 Mar 2025 | 1:04 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू होगी- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

टेक्नोलॉजी, गति के तीसरे बिंदु पर घोषणा

नई योजना मुख्य मंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू होगी

मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम होगा

न्यायालय में कंप्यूटरीकरण होगा

आबकारी विभाग मे सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर होगा

अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी,

03 Mar 2025 | 1:03 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल- ओपी चौधरी

मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना नई योजना का नाम होगा,
जिसके तहत छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछेगा
इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
पीडब्ल्यूडी और लोक निर्माण के लिए 9000 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है
नई सड़क को 2000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है
राष्ट्रीय राजमार्गो के रख रखाओ के लिए 20 करोड रुपये का प्रावधान रखा गया है

 

03 Mar 2025 | 1:01 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 7300 मेगावाट बिजली उत्पादन अब 18000 मेगावाट पहुंचा- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

7300 मेगावाट बिजली उत्पादन अब 18000 मेगावाट पहुंच गया है।

 

03 Mar 2025 | 12:59 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : रायपुर दुर्ग के लिए मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

रायपुर दुर्ग के लिए मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा

मिनी मेट्रो के रूप में जरूर सामने आ रही है।

बड़ी शहरों के लिए इसके लिए भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के सर्वे का काम शुरू होगा।

इसके लिए 5 करोड रुपए का प्रावधान।

03 Mar 2025 | 12:58 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

नगर निगम क्षेत्र के लिए नई योजना मुख्यमंत्री नगरों उत्थान योजना शुरू होगी

500करोड़ का प्रावधान

महानदी इंद्रावती, केवाई हसदेव जोड़ने के सर्वे होगा

स्टेट कैपिटल रीजन के कार्यालय होगा

डीपीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।

 

03 Mar 2025 | 12:57 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : इस साल को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएंगे- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

इस साल को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएंगे

सीएम रिंग रोड योजन शुरू होगी

100 करोड़ का प्रावधान किया गया

2000 करोड़ का प्रावधान नई सड़क के लिया

राजमार्ग और जिला मार्ग के रख रखाव के लिए 20करोड़ का प्रावधान

03 Mar 2025 | 12:56 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : 250 करोड़ के डीएलएफ फंड से मेडिकल कॉलेज बनाएंगे – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

6000 करोड़ की राशि बेहतर काम के केंद्र से पुरस्कार में मिले

250करोड़ के डीएलएफ फंड से मेडिकल कॉलेज बनाएंगे

डीएमएफ फंड से होने वाले काम का सोशल ऑडिट होगा

03 Mar 2025 | 12:53 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : पिछले साल 54 भ्रष्ट अधिकारों को गिरफ्तार किया – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

एसीबी ने पिछले साल 54 भ्रष्ट अधिकारों को गिरफ्तार किया,

लोक सेवकों के उत्कृष्ट काम के लिए सीएम एक्सलेंसी अवार्ड दिए जायेंगे

03 Mar 2025 | 12:52 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : सीएम सुशासन फेलोशिप शुरू- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

पंजीयन के 20 केंद्र मॉडल बनेंगे, 20 करोड़ दिए गए

हक त्याग शुल्क अब मात्र 500 रुपए है

सीएम सुशासन फेलोशिप शुरू, 10 करोड़ का प्रावधान

आईआईएम, आईआईआईटी से सहयोग से ट्रेनिंग दी जाएगी

03 Mar 2025 | 12:50 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : इस साल का बजट ‘गति’ आधारित- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की

पिछली बार का बजट “GYAN” पर केंद्रीत था

इस बार का बजट “GATI” पर फोकस

G – गुड गवर्नेंस
A – एक्सिलेटिंग इन्फ्रस्ट्रक्चर
T – टेक्नोलॉजी
I – इन्ड्रस्ट्रियल ग्रोथ

 

03 Mar 2025 | 12:48 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : IIT आईआईएम, IIIT, NIT के बाद छत्तीसगढ़ में खुलेगा एक और राष्ट्रीय संस्थान

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि IIT आईआईएम, IIIT, NIT के बाद एक और राष्ट्रीय संस्थान छत्तीसगढ़ में खुलेगा

03 Mar 2025 | 12:45 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : CM साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे- ओपी चौधरी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की  अध्यक्ष महोदय आपके नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

03 Mar 2025 | 12:43 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : कोई पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना- ओपी चौधरी

ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना।
कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना।
कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना।

03 Mar 2025 | 12:41 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : जीडीपी 21 हजार करोड़ से 5 लाख करोड़ तक पहुंचा जीडीपी – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ में तीसरा इंजन भी मिल गया है,

अब तेज गति से बढ़ेगा प्रदेश

25 वर्ष में 2 हजार करोड़ से बढ़कर 5 लाख करोड़ की जीडीपी हो गई

रायपुर एयरपोर्ट में प्रतिदिन 6 फ्लाइट से बढ़कर 76 फ्लाइट हो है

रायपुर इकलौता शहर जहां सभी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान है

03 Mar 2025 | 12:39 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : मैने खुद अपने हाथ से लिखी है बजट की प्रति – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

ब्रेकिंग

वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर
रहे बजट,

डिजिटल बजट पेश कर रहे ओपी चौधरी,

टैब से पढ़कर प्रस्तुत कर रहे बजट

साय सरकार के दो आधार है, कर्मठता और नियत

मैने खुद अपने हाथ से लिखी है बजट की प्रति

उसी की प्रति सभी सदस्यों को मिलेगी

वर्ष 2025-26 का बजट हस्तलिखित

100 पेज का बजट हस्तलिखित है

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने हाथों से लिखे हैं

ओपी चौधरी इसी बजट कॉपी को पढ़ रहे हैं

03 Mar 2025 | 12:38 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पर किया हस्ताक्षर

03 Mar 2025 | 12:31 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से थोड़ी देर में बजट प्रस्तुत करूंगा- ओपी चौधरी

03 Mar 2025 | 12:29 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट पेश करने से पहले श्रीराम मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे,
चौधरी ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की,
इससे पहले वित्त मंत्री अपनी पत्नी के साथ घर पर पूजा अर्चना की,

03 Mar 2025 | 12:26 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : हाथ में लाल ब्रीफकेस.. चेहरे पर मुस्कान.. बजट पेश करने पहले इस अंदाज में दिखे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

विधानसभा पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. अदिति चौधरी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान ओपी चौधरी को लाल ब्रीफकेस के साथ देखा गया। पिछली बार वे काले रंग की ब्रीफकेस के विधानसभा पहुंचे थे।

03 Mar 2025 | 12:23 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट पेश करने के लिए घर से निकले छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने X पर पोस्ट शेयर किया पोस्ट
पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘रायपुर स्थित अपने निवास से विधानसभा के लिए निकल चुका हूं.
आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत करूंगा.

03 Mar 2025 | 12:21 pm

Chhattisgarh Budget 2025 LIVE: श्रीराम मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी,पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा
बजट प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने निवास पर पूजा अर्चना की
वहीं घर से निकलने से पहले वित्त मंत्री की पत्नी अदिति चौधरी ने ओपी चौधरी को तिलक लगाया

03 Mar 2025 | 12:18 pm

Chhattisgarh Budget 2024 : ऐसा है छत्तीसगढ़ के बजट का इतिहास, सालों बाद फिर दिखेगा यह बदलाव

03 Mar 2025 | 11:49 am

CG Budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी कुछ देर में पहुंचेंगे विधानसभा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी १कुछ देर में पहुंचेंगे विधानसभा

वित्त मंत्री OP चौधरी दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे

03 Mar 2025 | 11:30 am

CG Budget 2025: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे राम मंदिर

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे राम मंदिर

वित्त मंत्री OP चौधरी दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे

मंत्री OP चौधरी पूजा कर विधानसभा रवाना होंगे

03 Mar 2025 | 11:28 am

CG Budget 2025: वित्त मंत्री OP चौधरी दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे

वित्त मंत्री OP चौधरी दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे

OP चौधरी कुछ देर में अपने निवास में करेंगे पूजा

अपने निवास स्थित शिव मंदिर में करेंगे पूजा

मंत्री OP चौधरी पूजा कर विधानसभा रवाना होंगे

03 Mar 2025 | 10:48 am

Raipur News : माशिमं की 10वीं की परीक्षा आज से, हिंदी पेपर आज

रायपुर- माशिमं की 10वीं की परीक्षा आज से
सुबह 9 से 12.15 तक आयोजित की गई परीक्षा
कक्षा दसवीं का हिंदी पेपर आज
परीक्षा में 3 लाख 28 हजार 450 छात्र पंजीकृत

03 Mar 2025 | 10:48 am

Jabalpur News : हाइवे के एक्सीडेंटल पॉइंट पर बनेगें 6 फ्लाईओवर

जबलपुर@हाइवे के एक्सीडेंटल पॉइंट पर बनेगें 6 फ्लाईओवर

धूमा से स्लीमनाबाद तक 150 किमी में 200 करोड़ रुपए से होगें काम

ज्यादा हादसों वाली जगह पर करीब 28 किमी में बनेगी सर्विस रोड

एनएचएआई ने काम के लिए जारी किया टेंडर

03 Mar 2025 | 10:47 am

Indore News : सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन शुरू, 1400 से ज्यादा सीटों पर होंगे प्रवेश

इंदौर

सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन शुरू

डीएवीवी के दस से ज्यादा विभागों में प्रवेश के लिए होगी प्रक्रिया

1400 से ज्यादा सीटों पर होंगे प्रवेश

देश भर में कहीं भी अलॉट हो सकता है सेंटर

8 मई से 1 जून के बीच होगी एग्जाम

सीयूईटी यूजी में पहली बार कुछ नए काेर्स जाेड़े हैं

बीए एलएलबी, एमबीए एमएस, बीकॉम, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीएससी ऑनर्स, एमबीए ई कॉमर्स सहित अन्य कोर्स के लिए होगी एग्जाम

03 Mar 2025 | 10:47 am

Jabalpur News : मेयर इन काउंसिल की बैठक आज

जबलपुर@मेयर इन काउंसिल की बैठक आज

महापौर जगत बहादुर अन्नू की अध्यक्षता में होगी बैठक

एमआईसी की बैठक में नगर निगम सदन में पेश होने वाले बजट समेत राजस्व वसूली,लीज नवीनीकरण,स्वच्छता अभियान जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

शाम 3 बजे महापौर ऑफिस में शुरू होगी एमआईसी की बैठक

03 Mar 2025 | 10:46 am

Rajgarh News : बेटी होने पर नवजात को कचरे के ढेर में फेंका

राजगढ़-
बेटी होने पर नवजात को कचरे के ढेर में फेंका
आमला रोड स्कूल के पास में मिली नवजात
नवजात अभी भी जीवित, इलाज जारी
पचोर थाना क्षेत्र का मामला

03 Mar 2025 | 10:45 am

Morena News : महिला को बंधक बनाकर 20 दिनों तक किया गैंगरेप

मुरैना –
महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप
20 दिनों तक किया गैंगरेप
महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची
पुलिस अधिकारियों को थाने में सुनाई आपबीती
बदमाश घटना को अंजाम देकर हुए फरार
सुमावली थाना क्षेत्र की घटना

03 Mar 2025 | 10:44 am

Bijapur Naxal News: नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम ने पत्नी और बच्चे के साथ किया सरेंडर

बीजापुर –
नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर
पत्नी और बच्चे के साथ किया सरेंडर
8 लाख का इनामी नक्सली है मोडियाम
100 से अधिक नक्सली वारदातों में रहा है शामिल
गंगालूर एरिया कमेटी सचिव था मोडियाम

03 Mar 2025 | 10:24 am

Raipur News : तेज रफ्तार स्कूल बस पेड़ से टकराई

रायपुर
तेज रफ्तार स्कूल बस पेड़ से टकराई
टक्कर के बाद बस पलटी
बच्चों को लेने जा रही थी बस
हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी
बस में कंडक्टर और ड्राइवर थे सवार
विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला

03 Mar 2025 | 10:23 am

Ambikapur News : फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने मामले पर विधायक राजेश अग्रवाल का बयान

विधायक राजेश अग्रवाल का बयान
फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र का बनना बेहद गंभीर मामला
प्रशासन को जांच व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है
जरूरत पड़ी तो विधानसभा में भी उठाएगे मुद्दा
बाहरी लोगों का भी बनाया जा सकता है जन्म प्रमाण पत्र
फर्जी वेब साइट्स से बनाये जा रहे है फर्जी जन्म प्रमाण पत्र

03 Mar 2025 | 10:22 am

Ambikapur News : सरगुजा पुलिस विभाग में तबादला

अंबिकापुर
सरगुजा पुलिस विभाग में तबादला
2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षको और 1 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला
निरीक्षक अश्वनी सिंह बनाये यातायात के प्रभारी
निरीक्षक मनोज प्रजापति होंगे लुंड्रा प्रभारी
उप निरीक्षक शशि सिंह को मिला सायबर सेल का जिम्मा
एसपी योगेश पटेल ने जारी किया आदेश

03 Mar 2025 | 8:40 am

Indore News : 25 मार्च के बाद MPPSC के परिणाम होंगे घोषित

इंदौर

25 मार्च के बाद MPPSC के परिणाम होंगे घोषित

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के जारी होंगे परिणाम

16 फरवरी को हुई थी यह परीक्षा

आंसर की जारी कर समय सीमा की तय

कैलेंडर सुधारने के उद्देश्य से समय पर जारी होगा रिजल्ट

जून 2025 में मैंस मेंस परीक्षा होना तय

03 Mar 2025 | 8:39 am

Bhopal News : मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य बजट से पहले आएगा सप्लीमेंट्री बजट

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य बजट से पहले आएगा सप्लीमेंट्री बजट…

बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, 11 मार्च को सरकार पेश करेगी सप्लीमेंट्री बजट..

12 मार्च को पेश होगा राज्य का बजट…

17 मार्च को होगी चर्चा…

03 Mar 2025 | 8:39 am

Morena News : बदमाशों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी की लूट

मुरैना – जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद
बदमाशों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी की लूट
पति के साथ घर जा रही महिला के साथ लूट
ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, 2 बदमाश फरार
सुमावली थाना इलाके के चंदपुरा गांव के पास की घटना

03 Mar 2025 | 8:38 am

Raipur News: सौम्या चौरसिया की जमानत पर SC में आज होगी सुनवाई

रायपुर…

कोयला घोटाला मामले की आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत पर SC में आज होगी सुनवाई…

ACB/EOW में दर्ज मामले में जमानत पर होगी सुनवाई…

ED में दर्ज मामले में SC पहले ही दे चुका है जमानत…

2 दिसंबर 2022 को ED ने सौम्या को किया था गिरफ्तार…

सौम्या चौरसिया करीब 822 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में है बंद…

03 Mar 2025 | 8:36 am

MP Weather Update: दो से तीन दिनों में तापमान में दिखेगी हल्की गिरावट

भोपाल ब्रेकिंग

दो से तीन दिनों में तापमान में दिखेगी हल्की गिरावट …

नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण तापमान में दिख सकती है थोड़ी सी गिरावट ..

उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखने के आसार …

प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तो वही रात में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज ….

आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना …

03 Mar 2025 | 8:35 am

Gujrat News : PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज

गुजरात-
PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज
गुजरात में आज गिर फॉरेस्ट की सफारी करेंगे PM
गिर नेशनल पार्क में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की करेंगे
बैठक के बाद राजकोट में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे
कल PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर के किए दर्शन

03 Mar 2025 | 8:34 am

Jalgaon News : केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

जलगांव, महाराष्ट्र
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़
28 फरवरी को जलगांव में सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी
7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
वीडियो बना रहे थे युवक, रोकने पर सुरक्षाकर्मी से मारपीट की

03 Mar 2025 | 8:34 am

Landon News : यूक्रेन को मिलेगी अरबों डॉलर की मदद

लंदन
यूक्रेन को मिलेगी अरबों डॉलर की मदद
यूक्रेन को मिसाइल के लिए 14 हजार करोड़ रुपये देगा
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर बोले
जेलेंस्की का समर्थन दोगुना करेंगे: PM कीर स्टार्मर
अमेरिका को भरोसेमंद साथी बताया
अमेरिका कई दशकों से हमारा भरोसेमंद साथी रहा है
ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन युद्ध रोकने के प्लान पर काम करेंगे
प्लान को अमेरिका के सामने रखा जाएगा
यूक्रेन जंग के मुद्दे पर यूरोपीय देशों की डिफेंस समिट की हुई बैठक

03 Mar 2025 | 8:32 am

CG Budget 2025: दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे

रायपुर –
छग विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन
दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे
प्रश्नकाल में मंत्री OP चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों पर चर्चा होगी
कृषि,आदिम जाति,वक्फ आवास,पर्यावरण का मुद्दा उठेगा

03 Mar 2025 | 8:32 am

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू को ED ने किया तलब

रायपुर…

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू को ED ने किया तलब…

कोंटा सुकमा में बने कांग्रेस भवन निर्माण को लेकर पूछताछ के लिए किया तलब…

मलकीत से 27 फरवरी को करीब 8 घंटे से ज्यादा कर चुकी है ED पूछताछ…

आबकारी,कोयला समेत कई अन्य घोटालों पर भी मलकीत से हो चुकी है लंबी पूछताछ…

03 Mar 2025 | 8:31 am

Guna News : नेशनल हाइवे पर दुल्हन के अपहरण का मामला, 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुना- अपडेट
नेशनल हाइवे पर दुल्हन के अपहरण का मामला
दुल्हन को लेकर देवास से रूठयाई पहुंची धरनावदा पुलिस
मामले में 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभी भी 2 आरोपियों की तलाश जारी
धरनावदा थाना क्षेत्र का मामला

03 Mar 2025 | 8:31 am

Gwalior News: सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता फैलाने का मामला

ग्वालियर
सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता फैलाने का मामला,
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में आज याचिका पर सुनवाई होगी,
फेसबुक, युटुब, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, गूगल सहित केंद्र सरकार को जारी हुए है नोटिस।

03 Mar 2025 | 8:30 am

Bhopal News : आज से शुरु होगा अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकता अभ्यास कार्यक्रम

भोपाल

भोपाल में आज से शुरु होगा अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकता अभ्यास कार्यक्रम …

8 मार्च तक कार्यक्रम का होगा आयोजन ….

देशभर से लगभग 700 कार्यकर्ता प्रशिक्षण में लेंगे हिस्सा …

कल सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत होंगे शामिल …

केरवा डैम रोड स्थित शारदा विहार में अभ्यास वर्ग में एनसीईआरटी, सीबीएसई डायरेक्टर, भाषा भारती अध्यक्ष सहित शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञ सत्र में होंगे शामिल….

03 Mar 2025 | 8:30 am

Bhopal News : स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला अफजल खान गिरफ्तार

भोपाल

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला अफजल खान गिरफ्तार..

देश भर कई लोगों से करोड़ो ठगने का आरोप….

ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटी और बेटा अभी भी फरार…

आरोपी अफजल से कई दस्तावेज बरामद, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस….

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm