Today News and LIVE Update 08 April 2025: मंत्रिमंडल विस्तार पर CM साय का बड़ा बयान, 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, जानें देशभर की बड़ी खबरें
Today News and LIVE Update 08 April 2025: मंत्रिमंडल विस्तार पर CM साय का बड़ा बयान, मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मंत्रिमंडल विस्तार पर CM विष्णुदेव साय का बयान
Today News and LIVE Update 08 April 2025: इन दिनों छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया में संभावित मंत्रियों के नाम भी चल रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की मौजूदगी में 10 अप्रैल को नए मंत्री शपथ भी ले सकते हैं। इस पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि इंतजार करिए। मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।
बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Today News and LIVE Update 08 April 2025: छत्तीसगढ़ के बीजपुर में 22 नक्सलियों के सरेंडर करने की खबर सामने आई है। बता दें कि, नक्सलियों पर 26 लाख का इनाम था। इनमें 2 नक्सली पर 8-8 लाख रुपए और 2 नक्सली पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। सभी ने पुलिस और CRPF अधिकारी के सामने सरेंडर किया है।
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक ख़त्म
Today News and LIVE Update 08 April 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फैसलों की जानकारी दी। राजमार्ग परियोजनाओं के लिए केंद्र से 4303 करोड़ रुपये मंजूर किया गया है। ग्वालियर पश्चिमी बायपास, संदलपुर-नसरुल्लागंज बायपास और सागर बायपास जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार से मिली यह राशि प्रदेश की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गायों के चारे पर मिलने वाला अनुदान 20 से बढ़ाकर 40 रुपये प्रतिदिन किया गया। 5000 से अधिक गोवंश क्षमता वाली गौशालाएं PPP मॉडल पर बनाई जाएंगी। "मुख्यमंत्री पशुपालन योजना" का नाम बदलकर "डॉ. आंबेडकर पशुपालन विकास योजना" किया गया, जिसका शुभारंभ 14 अप्रैल को किया जाएगा। इस वर्ष 7-8 गौ विहार विकसित किए जाएंगे।
अहमदाबाद में आज से AICC का 84वां अधिवेशन
Today News and LIVE Update 07 April 2025: गुजरात की राजनीति के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है। 64 वर्षों के बाद कांग्रेस पार्टी का 84वां अधिवेशन गुजरात में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज से अहमदाबाद में हो रही है। अधिवेशन की शुरुआत आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक के साथ होगी, जो सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, और अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। अधिवेशन का मुख्य आयोजन 9 अप्रैल को साबरमती रिवर फ्रंट पर किया जाएगा, जिसमें 1700 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह अधिवेशन पार्टी के लिए न केवल रणनीतिक दिशा तय करने का अवसर होगा, बल्कि आगामी राजनीतिक संघर्षों के लिए नए संकल्प लेने का मंच भी बनेगा। इस बार अधिवेशन की थीम है - ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’, जो पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और भविष्य की राजनीतिक दिशा को रेखांकित करती है।
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ "सुशासन तिहार"
Today News and LIVE Update 07 April 2025: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनता से सीधा संवाद और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शुरू किया गया "सुशासन तिहार" आज से पूरे राज्य में प्रारंभ हो गया है। यह अभियान 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में आमजन आवेदन दे सकेंगे। इस पहल के तहत नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें या सुझाव संबंधित विभागों को लिखित रूप में सौंप सकेंगे। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि एक माह की अवधि के भीतर सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा, जिससे जनता को शीघ्र राहत मिले।
CG News: कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने गृहमंत्री विजय शर्मा को दी बधाई, नक्सल के खिलाफ चल रहे मूवमेंट की तारीफ के लिए किया फोन
कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने गृहमंत्री विजय शर्मा को दी बधाई
नक्सल के खिलाफ चल रहे मूवमेंट की तारीफ के लिए किया फोन
विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर डाला बातचीत का वीडियो
कहा, नक्सल पर राजनीति नहीं होना चाहिए, बाकी भी लें प्रेरणा
MP News: कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जताया आभार
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जताया आभार…..
प्रमोशन के ऐलान के बाद मंत्रालय में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया आभार….
लगभग चार लाख अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए की गई घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया….
Bhopal News: यूनिफॉर्म और बुक खरीद पर निजी स्कूलों की मनमानी का मामला
भोपाल
यूनिफॉर्म और बुक खरीद पर निजी स्कूलों की मनमानी का मामला…
अब निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर…
जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गठित किए निरीक्षण दल…
अलग अलग विधानसभा इलाकों के लिए अलग निरीक्षण दल गठित…
निरीक्षण दल में तहसीलदार, बीईओ और सरकारी स्कूल प्राचार्य शामिल…
स्थानीय SDM के निर्देशन में काम करेंगे निरीक्षण दल…
Raipur Crime News: हांडीपारा इलाके में युवक की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर…
हांडीपारा इलाके में युवक की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार….
आरोपी शुभम साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
मृतक द्वारा आरोपी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने के विवाद पर आरोपी शुभम साहू ने चाकू मारकर की हत्या…
मृतक गोपी निषाद आजाद चौक थाने का था हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश…
आजाद चौक थाना पुलिस पूछताछ में जुटी…
Bilaspur Crime: पति ने की पत्नी की हत्या
बिलासपुर: पति ने की पत्नी की हत्या
हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर की खुदखुशी
पुलिस, FSL और डॉग स्क्वॉड मौके पर
बेलगहना चौकी के उमरिया गांव की घटना
CG Weather News: मौसम ने अचानक ली करवट, तेज हवा के साथ बारिश शुरू
डोंगरगढ़
मौसम ने अचानक ली करवट
तेज हवा के साथ बारिश शुरू
लोगों को गर्मी से मिली राहत
CG News: अमृतधारा जलप्रपात में डूबने से 2 अधिकारी की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे दोनों अधिकारी
मनेन्द्रगढ़
अमृतधारा जलप्रपात में डूबने से 2 अधिकारी की मौत
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे दोनों अधिकारी
हल्दीबाड़ी माइंस में अंडर मैनेजर थे दोनों
रेस्क्यू टीम ने दोनों शव को बाहर निकाला
नागपुर चौकी पुलिस जांच में जुटी
CG Road Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत
सक्ती: सड़क हादसे में युवक की मौत
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आया सामने
शव को पीएम के लिए कचरा वाहन में भेजा अस्पताल
चंद्रपुर थाना क्षेत्र का मामला
Dhamtari News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला
धमतरी
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला
कांग्रेस के जांच दल के सदस्य पहुंचे धमतरी
अर्जुनी थाना में कर रहे जांच
1 अप्रैल को युवक की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत
परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना के लगाए थे आरोप
Wakf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल:
वक्फ बिल के खिलाफ मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ मारपीट
पुलिस की गाड़ियों को किया आग के हवाले
CG News: अंतर्राज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली से गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
बलौदाबाजार
अंतर्राज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश
दिल्ली से गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
आरोपियों में 2 आरोपी भाटापारा के निवासी
2 रायपुर, 2 रीवा, 1 जांजगीर, 1 बिलासपुर
1 राजनांदगाव और 1 चित्रकूट के रहने वाले
8 लैपटॉप, 52 मोबाइल, 1 इंटरनेट राउटर जब्त
42 एटीएम कार्ड, 64 अलग अलग बैंक के पासबुक
22 अलग अलग बैंक के चेकबुक और 38 हजार नगदी जब्त
पासबुक में करोड़ों के लेनदेन के ट्रांजेक्शन
MP News: रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन…
कांग्रेस ने चूल्हे पर उज्ज्वला योजना की हितग्राहियों के साथ बनाई रोटी..
महिलाओं के साथ ही कांग्रेस ने सड़क पर खाना खाया…
Durg News: मूक बधिर लड़की से रेप की कोशिश
दुर्ग-
मूक बधिर लड़की से रेप की कोशिश
पिता के दोस्त ने किया रेप की कोशिश
घर में घुसकर लड़की के साथ की छेड़खानी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोहन नगर थाना का मामला
Ujjain News: फरियादी और महिला के साथ अभद्रता
उज्जैन
फरियादी और महिला के साथ अभद्रता
पुलिस ने थाने में की अभद्रता
घटना का वीडियो आया सामने
शिकायत लेकर थाना पहुंचे थे फरियादी और महिला
चिमनगंज थाना का मामला
Bhopal News: मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन
भोपाल
मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा
प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा
सरकार द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है
प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे: CM
अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए: CM
मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है: CM
मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं
Bijapur News: 22 नक्सलीयों ने किया सरेंडर, नक्सलियों पर था 26 लाख का इनाम
बीजापुर
22 नक्सलीयों ने किया सरेंडर
नक्सलियों पर था 26 लाख का इनाम
2 नक्सली पर 8-8 लाख रू का था इनाम
2 नक्सली पर 5-5 लाख रू का था इनाम
पुलिस और CRPF अधिकारी के सामने किया सरेंडर
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
सागर
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
हादसे में 25 श्रद्धालु घायल, इलाज जारी
रानगिर मंदिर जा रहे थे सभी श्रद्धालु
रहली थाना क्षेत्र की घटना
Raipur News: दुर्ग में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के विरोध में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन
रायपुर
दुर्ग में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के विरोध में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन
मृतक मासूम बच्ची को दो मिनट मौन रख कर दी श्रद्धांजलि
मुंह में काली पट्टी लगाकर किया मौन प्रदर्शन
मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा की मांग की
कांग्रेस भवन के सामने पुतला जलाया
Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवेकानंद नीडम आरओबी ग्वालियर का उद्घाटन किया
भोपाल (मध्य प्रदेश): मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवेकानंद नीडम आरओबी ग्वालियर का उद्घाटन किया।
Bilaspur News: मस्तूरी के राशन दुकान संचालक पर कार्रवाई
बिलासपुर
मस्तूरी के राशन दुकान संचालक पर कार्रवाई
संचालक का लायसेंस किया गया निरस्त
राशन गबन करने पर हुई कार्रवाई
जिला खाद्य विभाग ने की कार्रवाई
Chhatarpur News: जिला अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद
छतरपुर:
जिला अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद
हादसे में घायल मरीज ने डॉक्टर पर लगाए मारपीट के आरोप
मामला बढ़ते देख CMHO शांत कराने पहुंचे
कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Bhopal News: लेफ्टिनेंट कर्नल का महिला आरक्षक से दुष्कर्म मामला
भोपाल
लेफ्टिनेंट कर्नल का महिला आरक्षक से दुष्कर्म मामला
आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका
महिला आरक्षक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाया है शादी का झांसा देकर 12 साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप
भोपाल महिला थाने में किया है, लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
वर्तमान में हल्द्वानी में तैनात है सैन्य अधिकारी
Raipur News: मंत्रिमंडल विस्तार पर CM विष्णु देव साय
रायपुर
मंत्रिमंडल विस्तार पर CM विष्णु देव साय ने कहा
इंतजार करिए,मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है
Raigarh News: वन विभाग ने लकड़ियों का जखीरा पकड़ा
रायगढ़:
वन विभाग ने लकड़ियों का जखीरा पकड़ा
घरघोड़ा के भेंगारी नवापारा क्षेत्र में पकड़ाई लकड़ियां
जंगल से अवैध कटाई कर किया था डंप
18 चक्के की गाड़ी से परिवहन की थी तैयारी
फिल्म पुष्पा की तर्ज पर परिवहन की थी तैयारी
वन विभाग की टीम की कार्रवाई
Raipur News: राज्यपाल रमेन डेका रेड क्रॉस भवन में ले रहे रहे हैं बैठक
रायपुर
राज्यपाल रमेन डेका रेड क्रॉस भवन में ले रहे रहे हैं बैठक
राज्यपाल कलेक्टर SSP समेत प्रशासनिक अधिकारियों की ले रहे हैं बैठक
एक एक कर सभी जिलों में सामान परिचर्चा बैठक ले रहे हैं राज्यपाल
सामान परिचर्चा में प्रशासनिक और जनता से जुड़े मुद्दों पर देते हैं ठोस दिशा निर्देश
Indore News: कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा प्रदर्शन
इंदौर
कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा प्रदर्शन
जमीन पर लोटते जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति
प्लॉट पर कब्जे को लेकर परेशान है
2 साल से दबंगों से परेशान है दंपत्ति
Gwalior News: ‘नीडम’ आरओबी का कुछ देर ने सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
ग्वालियर
‘नीडम’ आरओबी का कुछ देर ने सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
विवेकानंद नीडम के पास 42.80 करोड़ की लागत से बना है आरओबी
रेलवे और PWD ने किया 937 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण
अजजा कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे सीएम
थाटीपुर और सिरोल में 7.87 करोड़ की लागत से बनाए गए छात्रावास
वर्चुल जुड़कर करेंगे शुभारंभ
ग्वालियर के कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद
Damoh News: डॉक्टर एन केंम जॉन को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश
दमोह-अपडेट्स
मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का मामला
डॉक्टर एन केंम जॉन को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश
पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड पर लिया
कोर्ट परिषर में फर्जी डॉक्टर के साथ हुई धक्का-मुक्की
बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद
Ambikapur News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के बिगड़े बोल
अंबिकापुर
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के बिगड़े बोल
बालकृष्ण ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान
ED, CBI की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
Raipur Breaking: तेलीबांधा थाना में वकील से मारपीट का मामला, वकीलों के घेराव के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ब्रेकिंग
तेलीबांधा थाना में वकील से मारपीट का मामला
वकीलों के घेराव के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
रायपुर एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
सिविल लाइन सीएसपीको जांच अधिकारी बनाया गया
3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
आरोपी महिला अधिकारी को किया जा सकता है लाइन अटैच
Bilaspur News: अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई
बिलासपुर: अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई
सड़क किनारे रखे सामानों को किया जब्त
फुटपाथ पर बने दुकानों को निगम ने तोड़ा
मंगला चौक,गौरव पथ,पुराना बस स्टैंड
महाराणा प्रताप चौक तक की गई कार्रवाई
Morena News: डिप्टी कलेक्टर की कार पलटी
मुरैना: डिप्टी कलेक्टर की कार पलटी
बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में कारक पलटी
हादसे में ड्राइवर, गनमैन, डिप्टी कलेक्टर घायल
भिंड से मुरैना आ रहे थे डिप्टी कलेक्टर विकास कैमोर
तीनों घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर
पोरसा थाना इलाके के भिंड रोड की घटना
Jabalpur News: बुरहानपुर की जलावर्धन योजना की बदहाली पर HC सख़्त
जबलपुर- बुरहानपुर की जलावर्धन योजना की बदहाली पर HC सख़्त
HC ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों अधूरा है काम ?
बुराहनपुर कलेक्टर, नगर निगम और ठेका एजेंसी को भी नोटिस जारी
साल 2022 में डेडलाईन गुज़रने के बाद भी अधूरी है जलावर्धन योजना।
Gwalior News: दाल बजार में मनीष ट्रेडिंग कंपनी पर छापा
ग्वालियर
खाद्य विभाग ने मारा छापा,
दाल बजार में मनीष ट्रेडिंग कंपनी पर छापा,
सोया रिफाइंड ऑयल में पाम ऑयल मिलावट करके बेचने की थी सूचना,
टीम ने लिए सेंपल, जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे सेंपल।
Bhopal News : कटारा हिल्स स्थित पार्क में लगी आग
भोपाल
कटारा हिल्स स्थित पार्क में लगी आग…
आग बुझाने में जुटे इकोलॉजिकल पार्क के कर्मचारी…
दमकल की गाड़ियां भी पहुंची मौके पर..
Durg News Update: आरोपी सोमेश यादव का नहीं लड़ेगा कोई केस
दुर्ग: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला
अधिवक्ता संघ का बड़ा निर्णय
आरोपी सोमेश यादव का नहीं लड़ेगा कोई केस
अधिवक्ता संघ पैरवी ना करने की ली है शपथ
Durg News : यादव समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
दुर्ग-
यादव समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
लोगों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव
आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की
CBI जांच की भी मांग की है
मोहन नगर थाना के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन
भारी संख्या में पहुंचे थे सामाजिक लोग
प्रदर्शन में बच्ची की मां और परिजन भी शामिल
Raipur News: CM को लिखे पत्र पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
CM को लिखे पत्र पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा
नौकरी जाने से विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हुई है
सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए
सरकार के पास योग्यता अनुरूप पद खाली है
कमेटी का गठन 3 महीने से ज्यादा हो गया है
समिति का निर्णय तुरंत होना चाहिए: बृजमोहन
बड़े-बड़े काम हमारी सरकार ने किया है
छोटे कामों की वजह से असंतोष पैदा न हो: बृजमोहन
Gariaband News : अवैध शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई
गरियाबंद: अवैध शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई
वन्यप्राणी कोटरी के शिकार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने छापा मारकर किया गिरफ्तार
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला किया दर्ज
Raipur News: सुशासन तिहार-2025 की हुई शुरुआत
ब्रेकिंग…
सुशासन तिहार-2025 की हुई शुरुआत
निगम वार्डों में आमजनों से लिए जा रहे आवेदन
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह निगम आयुक्त विश्वदीप कर रहे शहर का दौरा
जोन और वार्ड कार्यालय का कर रहे निरीक्षण
कलेक्टर डॉ सिंह ने आवेदकों से चर्चा कर जानी उनकी मांग और शिकायतें
Jabalpur News: किसानों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव
जबलपुर: किसानों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव
बिजली समस्याओं को लेकर किया घेराव
बड़ी संख्या में सब स्टेशन पहुंचकर किया प्रदर्शन
समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
पाटन के सरोंद सब स्टेशन का मामला
Seoni News: पिकअप से 7 मवेशी किए गए बरामद
सिवनी: गौ तस्करी पर कार्रवाई
पिकअप से 7 मवेशी किए गए बरामद
सूचना मिलने पर पुलिस ने 4 आरोपी को पकड़ा
नाकाबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा
बंडोल पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
Indore News: सायरन लगी कार से जप्त की अवैध शराब
इंदौर : आजाद नगर थाना पुलिस ने सायरन लगी कार से जप्त की अवैध शराब
कार से दो आरोपियों को भी लिया हिरासत में
पुलिस की घेराबंदी के दौरान सायरन बजाकर भाग रहे थे युवक
गाड़ी से गुजरात और तमिलनाडु की नंबर प्लेट भी हुई जप्त
पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में जुटी आजाद नगर थाना पुलिस
Ramanujganj News: हाथी के कुचलने से 2 लोगों की मौत
रामानुजगंज
हाथी के कुचलने से 2 लोगों की मौत
जंगल में महुआ बिनने गये थे युवक
दल से बिछड़े हाथी इलाके में मचाया उत्पात
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से की अपील
ग्रामीणों जंगल नहीं जाने की अपील
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का मामला
Raipur News: बीजेपी ने अपने नेताओं के हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया- अमरजीत भगत
रायपुर ब्रेकिंग
मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने हाथों में झुनझुना लेकर कहा,
बीजेपी ने अपने नेताओं के हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया है,
हमारे मित्र राजेश मूणत ,अजय चंद्राकर और अन्य को झुनझुना पकड़ा दिए हैं,
नितिन नबीन आएंगे उनके सामने भी झुनझुना बजाएंगे,
झुनझुना बजाते हुए कहा, ऐसे झुनझुना बजाएंगे ,
Hata News: ट्रक ने मारी बाइक को मारी टक्कर
हटा-
ट्रक ने मारी बाइक को मारी टक्कर
हादसे में 8 साल के मासूम की मौत
परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर किया चक्काजाम
बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना
Morena News: दलदल भरी सड़क पर लगा जाम
मुरैना –
दलदल भरी सड़क पर लगा जाम
दो किलोमीटर लंबा लगा जाम
मरीज ले कर आ रही एंबुलेंस फंसी
आधा घंटे से फंसी है एंबुलेंस
Jashpur News: जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे जशपुर
जशपुर-
जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे जशपुर
जिले के अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक
सीएम सचिव राहुल भगत जिले के प्रभारी सचिव भी मौजूद
Raipur News: शराब के नशे में दोस्त ने की हत्या
समता कॉलोनी में सरेराह युवक की हत्या
समता कॉलोनी मुख्य सड़क पर युवक की हत्या
आजाद चौक थाना पुलिस कर रही मामले कि। जांच
शराब के नशे में दोस्त ने की हत्या
मृतक का नाम गोपी निषाद
आरोपी शुभम साहू ने की हत्या
सुबह साढ़े 9 बजे की घटना
Bilaspur News: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अपोलो हॉस्पिटल
बिलासपुर- फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन मामला
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अपोलो हॉस्पिटल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक दिलीप लहरिया मौजूद
पूर्व MLA सियाराम कौशिक सहित रश्मि सिंह कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल
फर्जी डॉ नरेंद्र जॉन से संबंधित जानकारी लेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
अपोलो प्रबंधन से डॉ नरेंद्र की नियुक्ति और संबंधी दस्तावेजों की भी करेंगे मांग
पूर्व विस अध्यक्ष स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की इलाज के बाद हुई थी मौत
डॉ नरेंद्र ने किया था पूर्व विस अध्यक्ष स्व शुक्ल का सर्जरी
Sagar News: पद्मश्री रामसहाय पांडेय का निधन
सागर: पद्मश्री रामसहाय पांडेय का निधन
आज सुबह 5 बजे अस्पताल में हुआ निधन
लंबी बिमारी के बाद अस्पताल में हुआ निधन
कला जगत के लिए मिला था पद्मश्री
राई नृत्य को नई पहचान दिलाने में योगदान
CM मोहन यादव ने जताया दुख
Kanker News: शहरवासियों ने बिजली ऑफिस में किया हंगामा
कांकेर: शहरवासियों ने बिजली ऑफिस में किया हंगामा
बार बार बिजली गुल से परेशान होकर किया हंगामा
देर रात बड़ी संख्या में बिजली ऑफिस पहुंचे थे लोग
Bhopal News: स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
भोपाल
स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन …
170 से अधिक सफाई कर्मचारियों और ड्राइवर ने किया प्रदर्शन…
अधिकारियों के दुर्व्यवहार से कर्मचारी परेशान …
अधिकारियों पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप…
भोपाल नगर निगम की सीवेज शाखा के कर्मचारियों ने रोका काम…
माता मंदिर स्थित राहुल नगर डीजल टैंक पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन…
Gwalior News: महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन
ग्वालियर
महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन,
केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,
सरकार का जलाया पुतला,
LPG गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का कर रहे विरोध,
इंदरगंज चौराहे पर जलाया पुतला।
Bhopal News: मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू
मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू……
मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हो रही है कैबिनेट की बैठक…..
Raipur News: 10 अप्रैल को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
रायपुर-
10 अप्रैल को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल के नाम तय
राजेश मूणत भी बन सकते है मंत्री
Surajpur News: भोज कार्यक्रम के दौरान हुई चाकू बाजी
सूरजपुर: भोज कार्यक्रम के दौरान हुई चाकू बाजी
मामूली बात पर युवक ने दूसरे युवक पर किया हमला
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली थाने के चंदरपुर इलाके की घटना
Bhopal News: राजधानी भोपाल में बढ़े गैस के दाम
भोपाल
राजधानी भोपाल में बढ़े गैस के दाम…
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा, आदेश लागू…
भोपाल में अब उपभोक्ताओं को 858 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर…
देर रात 12 बजे से लागू हुए बढ़े हुए दाम…
Keshkal News: सड़क हादसा का मामला
केशकाल: सड़क हादसा का मामला
इलाज के दौरान हुई 1 की मौत
गंभीर हालत में रायपुर किया था रेफर
कल बाइक और कार में हुई थी टक्कर
हादसे का लाइव वीडियो आया था सामने
Bhopal News: 10 अप्रैल को धार आयेंगे मंत्री नितिन गडकरी
भोपाल…..
10 अप्रैल को धार आयेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी…..
3502 करोड़ की लागत के NHAI के 218 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे गडकरी….
2330 करोड़ की लागत के 110 किलोमीटर लंबे एक अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग का भूमिपूजन करेंगे….
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे मौजूद….
Bilaspur News: मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का आज बिलासपुर दौरा
बिलासपुर
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का आज बिलासपुर दौरा
मेंटल हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सिम्स का करेंगे निरीक्षण
स्वशासी समिति के बैठक में भी होंगे शामिल
America News: टैरिफ पॉलिसी से अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
अमेरिका
टैरिफ पॉलिसी से अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
एलन मस्क की कंपनियों के भी घिरे शेयर
एलन मस्क ने डॉनल्ड ट्रंप से की अपील
टैरिफ पॉलिसी को वापस लेने की अपील
वॉशिंगटन पॉस्ट के हवाले से बड़ी खबर
मस्क ने टैरिफ नीति निर्माताओं की आलोचना की
अमेरिका-यूरोप फ्री ट्रेड जोन घोषित करने की मांग
Indore News: नेहरू नगर में ट्रांसफर में लगी आग
इंदौर : नेहरू नगर में ट्रांसफर में लगी आग
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू
आग लगने का कारण अज्ञात
Raipur News: अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा में चाकूबाजी
अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा में चाकूबाजी….
युवक गोपी निषाद को मारा चाकू…
गंभीर हालत ने युवक को ले जाया गया मेकाहारा….
आरोपी फरार…
आजाद चौक थाना इलाके का मामला….
Raipur News: दुर्ग में मासूम के साथ अनाचार और हत्या के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी
रायपुर ब्रेकिंग
दुर्ग में मासूम के साथ अनाचार और हत्या के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी ,
पांच सदस्यीय जांच कमेटी की विधायक संगीता सिंहा बनाई गई संयोजक ,
जांच कमेटी में विधायक हर्षिता बघेल ,यशोदा वर्मा , पूर्व विधायक छन्नी साहू , पूर्व महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख है शामिल ,
दुर्ग की घटना और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालय में करेगी पुतला दहन ,
रायपुर के गांधी मैदान में शाम को किया जाएगा पुतला दहन ,
Bilaspur News: फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केस मामला
बिलासपुर: फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केस मामला
CMHO ने अपोलो को नोटिस किया जारी
डॉक्टर की शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज मांगी
नियुक्ति के आधार की जानकारी भी मांगी
मरीजों के मौत के संबंध में की कार्रवाई का ब्यौरा किया तलब
2005-06 में अपोलो में कार्यरत रहा है फर्जी डॉक्टर
पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल के परिजनों ने लगाया है आरोप
डॉ नरेंद्र जॉन पर लगाए हैं लापरवाही के आरोप
Gujrat News: गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन आज
गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन आज…
MP कांग्रेस से 87 नेता होंगे अधिवेशन में शामिल…
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी,उमंग सिंघार के अलावा 25 विधायक बतौर डेलीगेट होंगे शामिल…
Bilaspur News: चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने स्कूली छात्र पर किया था हमला
मामले में पहले भी 4 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
सरकंडा थाना पुलिस की कार्रवाई
Bhopal News: भोपाल से मंदसौर ट्रक भर कर भेजी जाती थी ड्रग्स
भोपाल
भोपाल MD ड्रग्स फैक्ट्री मामला…
भोपाल से मंदसौर ट्रक भर कर भेजी जाती थी ड्रग्स…
1814 करोड़ के एमडी केस की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले हुए खुलासे…
एक-एक किलो की बोरियों में पैक करते थे ड्रग्स…
शोएब लाला खुद करता था सप्लाई…
जांच एजेंसियों की 58 पेज की चार्जशीट में खुलासा…
ड्रग्स की खेप ट्रक से भोपाल से मंदसौर भेजी गई थी…
1 किलो एमडी ड्रग्स की कीमत 7 से 8 लाख रुपए होती थी…
ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड शोएब लाला अन्य 2 आरोपी अभी भी फरार…
Janjgir News: रेलवे ट्रैक पर मिली बुजुर्ग की लाश
जांजगीर: रेलवे ट्रैक पर मिली बुजुर्ग की लाश
चांपा पुलिस घटना की जांच में जुटी
कोसमंदा गांव का रहने वाला है मृतक
मृतक की राजाराम सूर्यवंशी के रूप में हुई पहचान
Jashpur News: सैप्टिक टैंक के धसने से महिला की मौत
जशपुर: सैप्टिक टैंक के धसने से महिला की मौत
सैप्टिक टैंक के ऊपर खड़ी थी महिला
टैंक के ऊपर खड़े होकर पानी भर रही थी महिला
कुनकुरी थानाक्षेत्र के लंबीटोली की घटना
Delhi News: मुद्रा योजना के लाभार्थियों से PM का संवाद
दिल्ली-
मुद्रा योजना के लाभार्थियों से PM का संवाद
मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर संवाद
10 साल में 32 लाख करोड़ लोन बांटे
पीएम आवास पर लाभार्थियों से संवाद
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm