Today News and LIVE Update 07 April 2025: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें देशभर की बड़ी खबरें
Today News and LIVE Update 07 April 2025: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें देशभर की बड़ी खबरें

LPG गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ
मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG गैस के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट
Today News and LIVE Update 07 April 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ बढ़ाने के ऐलान के बाद से दुनिया भर के बाजारों में बड़ा असर देखने को मिला है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन एशियाई शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जापान के निक्केई में बाजार खुलते ही 225 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। एक घंटे के बाद यह 7.1 फीसदी की गिरावट के साथ 31,375.71 पर रहा। इतना ही नहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.5 फीसदी की गिरावट के साथ 2,328.52 पर रहा जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 6.3 फीसदी की गिरावट के साथ 7,184.70 पर रहा। बात अगर भारत के शेयर बाजार के बारे में की जाए तो अमेरिकी टैरिफ का भारतीय बाजार में भी बड़ा असर देखने को मिला है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 4 हजार प्वाइंट गिरा है और निफ्टी में भी 1200 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई है।
अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का दूसरा दिन
Today News and LIVE Update 07 April 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कठुआ और नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चौकियों का निरीक्षण करेंगे। गृहमंत्री कठुआ जिले में चल रहे एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशनों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह LoC स्थित बीएसएफ की अग्रिम चौकी पर भी जाएंगे, जहां वे जवानों से बातचीत कर उनके मनोबल को बढ़ाएंगे और तैनाती के हालात का जायजा लेंगे।
सीएम मोहन यादव इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Today News and LIVE Update 07 April 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिनभर राजधानी में व्यस्त कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिस्सा लेंगे। सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12:00 बजे वे मंत्रालय में नए आपराधिक कानून (क्रिमिनल लॉ) की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम 3:30 बजे राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध संघ के बीच संभावित अनुबंध की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे वे होटल कोर्टयार्ड में आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 'नवीन अनमोल' एप्लीकेशन, 'आरसीएच पोर्टल 2.0' और 'मातृ-शिशु संजीवन रोडमैप' का शुभारंभ करेंगे। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री दशहरा मैदान पहुंचकर राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव मेला में शामिल होंगे।
CM विष्णुदेव साय इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Today News and LIVE Update 07 April 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सुबह 10:30 बजे निज निवास 'बगिया' से प्रस्थान के साथ होगी। वे 10:40 बजे बगिया हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर स्थित रक्षित पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। जशपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री स्व. जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव चौक में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1:30 बजे राजा देवशरण सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेंगे। दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री रक्षित पुलिस केन्द्र हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा वापस बगिया लौटेंगे। विश्राम के उपरांत वे शाम 3:55 बजे कांकेर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां आगे भी विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Khandwa News: वक्फ बोर्ड बिल पर बीजेपी की मुस्लिम नेत्री नाज़िया इलाही खान का बयान
खंडवा
बीजेपी की मुस्लिम नेत्री नाज़िया इलाही खान का बयान
मैं महाकाल गई थी, तब वक्फ बोर्ड बिल पर चर्चा चल रही थी
तब मैंने बाबा महाकाल से मन्नत मांगी थी की यह बिल पास हो जाए
महाकाल की कृपा से वह बिल पास भी हुआ
इस्लाम के ठेकेदारों ने पसमांदा मुसलमानों से जो छल किए थे
वो भी सब सामने आ गए
अब मैं ओंकारेश्वर दर्शन करने आई हूं
ताकि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर ताला लगे
Raipur News: गुजरात अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से शामिल होंगे करीब 55 कांग्रेस नेता
रायपुर
गुजरात अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से शामिल होंगे करीब 55 कांग्रेस नेता
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुखमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत , पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू , मोहन मरकाम हुए रवाना
AICC मेंबर भी शामिल होंगे अधिवेशन में
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल भी AICC मेम्बर
EOW ईडी ,सीबीआई के छापों के बाद अरसे से फरार चल रहे हैं राम गोपाल अग्रवाल
कोयला घोटाले में नाम सामने आया था राम गोपाल अग्रवाल का
Damoh News: मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का मामला, आरोपी UP के प्रयागराज से गिरफ्तार
दमोह-
मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का मामला
आरोपी डॉक्टर UP के प्रयागराज से गिरफ्तार
दमोह SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने की पुष्टि
Delhi News: MP के OBC आरक्षण मामले पर SC में सुनवाई, भर्तियों में नहीं चलेगा 87-13% का फॉर्मूला
दिल्ली- MP के OBC आरक्षण मामले पर SC में सुनवाई
भर्तियों में नहीं चलेगा 87-13% का फार्मूला
HC के आदेश के खिलाफ यूथ फ़ॉर इक्वैलिटी की याचिका SC से ख़ारिज
HC के आदेश पर SC ने लगाई मुहर
SC के आदेश पर पूर्व CM कमलनाथ का X पोस्ट
27% OBC आरक्षण देने के कानून पर नहीं है कोई रोक
OBC को बढ़े हुए आरक्षण से वंचित कर रही है MP की भाजपा सरकार
OBC समाज से माफी मांगकर 27% OBC आरक्षण लागू करे सरकार : कमलनाथ
Jabalpur News: वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव पास
जबलपुर- वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव पास
मेयर इन काउंसिल ने पारित किया एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव
सदन से पास करके राष्ट्रपति को भेजा जाएगा प्रस्ताव
समय,संसाधन की बचत के लिए MIC ने पारित किया प्रस्ताव
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का बयान
एक साथ चुनाव करवाने के PM मोदी के विचार से होंगे देश को फायदे
Balrampur News: नक्सली एरिया कमांडर राजेंद्र सिंह खैरवार गिरफ्तार
बलरामपुर-
नक्सली एरिया कमांडर राजेंद्र सिंह खैरवार गिरफ्तार
सामरी पाठ पुलिस ने घेराबंदी कर झारखण्ड से किया गिरफ्तार
करीब 25 साल से नक्सली खेमे मे सक्रिय है राजेंद्र सिंह खैरवार
सामरी पाठ थाना में राजेंद्र पर दर्ज है कई केस
Jabalpur News: HC में पैरवी के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता का बुरा बर्ताव
जबलपुर- HC में पैरवी के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता का बुरा बर्ताव
सीनियर एडवोकेट एन एस रूपराह के बुरे बर्ताव पर HC सख़्त
चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने जारी किया आदेश
एन एस रूपराह की वरिष्ठ अधिवक्ता पदवी के रिव्यू के दिए आदेश
चीफ जस्टिस कोर्ट में एन एस रूपराह की पैरवी पर भी लगाया प्रतिबंध
शराब ठेकेदार क्लाइंट की तरफ से पैरवी करते हुए रूपराह ने किया था मिसबिहेव
HC ने शराब ठेकेदार आकर्ष जैसवाल के खिलाफ 25 हज़ार का जमानती वारेंट भी किया जारी
शराब ठेके का स्टॉक हैंड ओवर करने में राशि ना चुकाने के है मामला
Durg News: मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा, सगा चाचा सोमेश यादव निकला हत्यारा
दुर्ग
मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा
सगा चाचा सोमेश यादव निकला हत्यारा
आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जायेगा
फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल का प्रयास होगा
6 महीने में फैसला आय, इसकी कोशिश होगी
कल 5 संदिग्ध लोग को उठाया गया था,
आज शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सेक्सुअल एसाल्ट पाया गया
Bhilai News: पथर्रा के पास खार में लाश मिलने का मामला
भिलाई
पथर्रा के पास खार में लाश मिलने का मामला
मामले में पुलिस ने की खुलासा
बेटी और दामाद ने मिलकर की थी पिता की हत्या
Durg News: नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा
दुर्ग
दुर्ग में नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा
दुर्ग पुलिस कर रही है खुलासा
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर मीडिया के सामने कर रहे हत्याकांड का खुलासा
Sagar News: मानसिंह मामले में कांग्रेस नेता धनौरा का बयान
सागर
मानसिंह मामले में कांग्रेस नेता धनौरा बोले
न्यायालय ने खारिज नहीं की है कोई याचिका
बीते दिनों आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले
न्यायालय ने नहीं दी है किसी को क्लीन चिट
मंत्री राजपूत ने बीते दिनों किया था सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद
कहा था सार्वजनिक जीवन में ऐसे आरोप लगते रहते हैं
Surajpur News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला, केंद्र के 2 कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर-
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला
केंद्र के 2 कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
30 मार्च को हुई थी युवक की मौत
मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के थे निशान
कोतवाली पुलिस की कारवाई
Sheopur News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हादसे में 3 की मौत, 7 घायल
श्योपुर
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
हादसे में 3 की मौत, 7 घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
आवदा थाना क्षेत्र की घटना
Bilaspur News: मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान
बिलासपुर
डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान
मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा
मंत्री परिषद का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार
हमारी सरकार ठोस और मजबूत गति से कर रही काम
13 महीनों में सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर
निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली भारी जीत
जनता के विश्वास की जीत : अरुण साव
मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया परिस्थितियों के अनुसार होगी
निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास : डिप्टी सीएम
Ambikapur News: पंचायत सचिवों ने शासकीयकरण की मांग को लेकर निकाली महारैली
अंबिकापुर-
पंचायत सचिवों ने निकाली महारैली
शासकीयकरण की मांग को लेकर निकाली रैली
कलेक्टर के माध्यम से PM के नाम सौंपा ज्ञापन
22 दिनों से हड़ताल पर बैठे है पंचायत सचिव
Dantewada News: 2 जेल प्रहरी निलंबित
दंतेवाड़ा
जिला जेल से कैदी फरार होने का मामला
2 जेल प्रहरी निलंबित
कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
केंद्रीय जेल अधीक्षक ने की कारवाई
3 अप्रैल को फरार हुआ कैदी महेंद्र दीवान
Raipur News: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में किया गया पेश
रायपुर
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में किया गया पेश
कवासी लखमा की 5 दिन पुलिस रिमांड बढ़ी
EOW ने दुबारा 11 अप्रैल तक लिया पुलिस रिमांड पर
5 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में EOW ने किया था पेश
EOW की विशेष कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड बढ़ाई
कवासी लखमा को कोर्ट ने पूछताछ के लिए 5 दिन के लिए EOW को सौंपा
Narayanpur News: IED की चपेट में आने से टिपर ड्राइवर घायल
नारायणपुर
IED की चपेट में आने से टिपर ड्राइवर घायल
नारायणपुर- कुतुल मार्ग पर लगाया था IED
जवानों को नुकसान पहुंचाने लगाया गया था IED
तीन दिन पहले IED की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई थी मौत
Durg News: नाबालिग की लाश को अंतिम संस्कार के लिए किया गया रवाना
दुर्ग
नाबालिग की लाश को अंतिम संस्कार के लिए किया गया रवाना
नाबालिक के घर से निकल गई अंतिम यात्रा
लोगों का हुजूम पीछे-पीछे चला
Damoh News: मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत का मामला
दमोह
मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत का मामला
मिशन अस्पताल पहुंची क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक सागर सुनीता यादव
अस्पताल प्रबंधन से फर्जी डॉक्टर एन जॉन केम के संबंध में कर रही पूछताछ क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक सुनीता यादव
पूछताछ के दौरान अस्पताल प्रबंधन के साथ अस्पताल के अधिवक्ता भी मौजूद
देरी से एफआईआर करवाने और फर्जी डॉक्टर की डिग्री की जांच मामले में क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक सुनीता यादव ने साधी चुप्पी
Dantewada News: 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा-
26 नक्सलियों ने किया सरेंडर
3 नक्सलियों पर था 4 लाख 50 हजार का इनाम
अलग-अलग इलाके में थे सक्रिय
SP गौरव रॉय के सामने किया सरेंडर
CG News: छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG गैस के दाम
छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम
Lpg के दाम भी नहीं बढ़ेंगे
केंद्र सरकार ने 2 रुपए प्रति लीटर excise ड्यूटी बढ़ाई है
ऑयल कंपनी पर पड़ेगा असर
आम जनता को नहीं पड़ेगा असर
LPG Gas Cylinder Price News: पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG गैस के दाम भी बढ़े
दिल्ली
पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG गैस के दाम भी बढ़े
LPG गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ
छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम
Lpg के दाम भी नहीं बढ़ेंगे
केंद्र सरकार ने 2 रुपए प्रति लीटर excise ड्यूटी बढ़ाई है
ऑयल कंपनी पर पड़ेगा असर
आम जनता को नहीं पड़ेगा असर
Bilaspur News: फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम पर एक और बड़ा खुलासा
बिलासपुर-
फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम पर एक और बड़ा खुलासा
छग के तत्कालीन IMA अध्यक्ष डॉ केएस देवरस ने किया खुलासा
वर्ष 2006 में अपोलो की मांग पर डॉक्टर नरेंद्र जॉन के खिलाफ की गई थी जांच
अस्पताल में मौत के बढ़ते आंकड़ों के बाद अपोलो प्रबंधन ने कराई थी जांच
हार्ट मरीजों के मौत की संख्या में हुआ था इजाफा
जांच में डॉक्टर नरेंद्र जॉन के डिग्री दस्तावेज मिले थे फर्जी
दार्जलिंग और लंदन से डिग्री सम्बन्धित नहीं मिले थे कोई प्रमाण
फर्जी दस्तावेजों के साथ खुद को स्पेशलिस्ट बताकर नरेंद्र जॉन कर रहा प्रैक्टिस
IMA की तरफ से तात्कालीन अध्यक्ष डॉ देवरस जांच टीम में थे शामिल
Korba News: चलते बाइक में लगी आग
कोरबा: चलते बाइक में लगी आग
बाइक सवार ने कूद कर बचाई जान
स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
घटना के बाद सड़क पर लगा जाम
पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया
सर्वमंगला चौकी क्षेत्र की घटना
Janjgir News: सड़क हादसे में 2 युवक की मौत
जांजगीर
सड़क हादसे में 2 युवक की मौत
बाइक सवार गिरने के बाद कार से हुई टक्कर
जांजगीर के पचेड़ा मोड़ की घटना
Durg News: परिजन डेडबॉडी लेकर थाने से घर के लिए रवाना
दुर्ग: बच्ची की मौत का मामला
परिजन डेडबॉडी लेकर थाने से घर के लिए रवाना
Bhopal News: भोपाल में आया लव जिहाद का मामला
भोपाल
भोपाल में आया लव जिहाद का मामला…..
सोहेल खान बना इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा…
राहुल शर्मा बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती
शादी का झांसा देकर किया रेप, पीड़िता के दबाव बनाने पर की मन्दिर में शादी…
पीड़िता ने की शिकायत…
कटारा पुलिस ने लव जिहाद के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार…
Indore News: तेज रफ्तार से भाग रहे डंपर ने यातायात पुलिस आरक्षक को मारी टक्कर
इंदौर : तेज रफ्तार से भाग रहे डंपर ने यातायात पुलिस आरक्षक को मारी टक्कर
आरक्षक अजय शर्मा की मौकेw पर ही हुई मौत
आरक्षक अजय मॉर्निंग शिफ्ट की ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे
स्कीम 136 के पास तैनात थे आरक्षक शर्मा
डंपर ने पीछे से मारी टक्कर और आरक्षक के सिर पर चढ़ा दी गाड़ी
डंपर को पुलिस ने किया जप्त
Jabalpur News: जिला अदालत के आदेश पर फर्जी डॉक्टर पर FIR
जबलपुर- भाजपा का फर्जी डॉक्टर..
फर्जी डिग्री से जिला अस्पताल में नौकरी का मामला
जिला अदालत के आदेश पर फर्जी डॉक्टर पर FIR
भाजपा नेता डॉ शुभम अवस्थी पर FIR
सिविल लाईन थाना पुलिस ने दर्ज किया अपराध
BAMS की फर्जी डिग्री से शुभम ने पाई थी संविदा नियुक्ति
कोरोना काल मे जिला अस्पताल में दी थी सेवाएं
शिकायत होने पर दे दिया था नौकरी से इस्तीफा
सिविल लाईन थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
Durg News: बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ खत्म
दुर्ग अपडेट
दुर्ग: बच्ची की मौत का मामला
बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ खत्म
शव को ई रिक्शा से थाने के लिए रवाना
पुलिस के अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात
Shahdol News: तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला
शहडोल: तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला
हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत
पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया
स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर जताया विरोध
पुलिस समझाइश के लोगों ने जाम हटाया
बकही गांव नेशनल हाइवे की घटना
Janjgir News: BSC की परीक्षा में लापरवाही
जांजगीर: BSC की परीक्षा में लापरवाही
छात्र-छात्राओं को ओल्ड कोर्स का प्रश्न पत्र दिया गया
छात्र-छात्राओं में दिखी नाराजगी
TCL गवर्नमेंट कॉलेज जांजगीर का मामला
Raisen News: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की तलवारबाजी
रायसेन
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की तलवारबाजी
रामनवमी चल समारोह के दौरान की तलवारबाजी
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Khargone News: चोर ने दुकान से 2.50 लाख रु की चोरी की
खरगोन: अज्ञात चोर ने दुकान में की चोरी
चोर ने दुकान से 2.50 लाख रु की चोरी की
चोर ने कम्प्यूटर में टाइपिंग कर लिखा
कर्ज के चलते मजबूरी में की चोरी
चोर ने 6 महीने बाद रूपये लौटाने का आश्वासन
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
Damoh News: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम पहुंची
दमोह अपडेट
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम पहुंची
फर्जी डॉक्टर के मामले मे करेंगी जांच
हार्ट सर्जरी से हुई है 7 लोगो की मौत
फर्जी डॉक्टर ने की हार्ट सर्जरी
Raipur News: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की आज किया जायेगा पेश
रायपुर….
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की आज किया जायेगा पेश…
5 दिन EOW की पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में किया जायेगा पेश…
लंच के बाद EOW की विशेष कोर्ट मे किया जायेगा पेश….
Narmadapuram News: अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी
नर्मदापुरम
अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी
हादसे में 2 की मौत,10 से अधिक घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
ऑर्डनेंस फैक्ट्री से इटारसी आ रही थी बस
Durg News: बच्ची का पोस्टमार्टम मर्चुरी में जारी
अपडेट
दुर्ग:-बच्ची का पोस्टमार्टम मर्चुरी में जारी
बॉडी में कई स्थानों पर चोट के निशान
शरीर के अंदरूनी हिस्से में सिगरेट से जलाने के दाग
प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट के निशान
बच्ची के एक परिजन भी घटना में शामिल: सूत्र
संदिग्धों में बच्ची के चाचा के भी शामिल होने की आशंका
Sheopur News: बस अनियंत्रित होकर पलटी
श्योपुर: बस अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में करीब 15 लोग के घायल होने की खबर
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ड्राइवर और कंडक्टर से कर रही पूछताछ
देहात थाना क्षेत्र की घटना
Damoh News: डॉक्टर की MBBS की डिग्री निकली फर्जी
अपडेट्स
दमोह: फर्जी डॉक्टर का खुलासे का मामला
डॉक्टर की MBBS की डिग्री निकली फर्जी
रजिस्ट्रेशन नंबर 15608 महिला के नाम पर बताया जा रहा रजिस्टर्ड
मामले में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं
Hyderabad News: क्रिकेट खेलते युवक की मौत
हैदराबाद: क्रिकेट खेलते युवक की मौत
हार्ट अटैक के कारण युवक की हुई मौत
घटना का CCTV फुटेज आया सामने
Surajpur News: जंगल में भीषण आग
सूरजपुर
जंगल में भीषण आग
वन विभाग ने पाया आग पर काबू
आग लगने का कारण अज्ञात
प्रेमनगर इलाके का मामला
Indore News: कपड़ा शोरूम में दो बदमाशों ने नशे में किया हंगामा
इंदौर : कपड़ा शोरूम में दो बदमाशों ने नशे में किया हंगामा
कपड़े खरीदने के बाद रुपए नहीं देने को लेकर दे रहे थे धमकी
कर्मचारियों और कपड़ा दुकान संचालक ने की बदमाशों की पिटाई
बदमाशों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर इलाके घटना
पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ratlam News: ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण को मारा चाकू
रतलाम: दो ग्रामीणों में विवाद
ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण को मारा चाकू
चाकूबाजी को लेकर भड़के लोग
गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
दुकान में की तोड़फोड़
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
कमेड गांव की घटना
Harda News: गुजरात के पटाखे फैक्ट्री में ब्लास्ट का मामला
हरदा
गुजरात के पटाखे फैक्ट्री में ब्लास्ट का मामला
ब्लास्ट में हंडिया के मजदूरों की हुई थी मौत
जिले मे मृतको की संख्या 8 से बढ़कर 11 हुई
PCC चीफ जीतू पटवारी आज परिजनों से मुलाकात करेंगे
Durg News: मोहन नगर थाने पहुंचे मासूम के परिजन
दुर्ग अपडेट
मोहन नगर थाने पहुंचे मासूम के परिजन
परिजनों को छोड़ने की कर रहे मांग
पुलिस ने पूछताछ के लिए परिजनों को थाने बुलाया
Raipur News: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर कसा तंज
रायपुर ब्रेकिंग ,
छत्तीसगढ़ भाजपा ने राहुल गांधी के जिला अध्यक्षों से मुलाकात पर कार्टून पोस्टर जारी कर कसा तंज ,
पोस्टर में राहुल गांधी और खरगे को जिला अध्यक्षों से बात करते दिखाया गया है वही पीछे भूपेश बघेल और दीपक बैज खड़े है ,
बैज कह रहे है की राहुल जी गधों से बात कर रहे है और घोड़ा पीछे खड़ा है ,
पोस्ट में शायरना अंदाज में लिखा है कि पुराने रिश्तों से किनारा अब नए का लेंगे सहारा ,
जनता समझ चुकी है कि इनका प्रपंच , कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ के दरवाजे हो चुके हैं बंद ,
Indore News: इलाज के दौरान प्रॉपर्टी व्यवसायी ने तोड़ा दम
इंदौर : इलाज के दौरान प्रॉपर्टी व्यवसायी ने तोड़ा दम
घर में लाइसेंसी बंदुक से खुद को किया था शूट
गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे थे रूम में खून से लतपथ मिले थे व्यवसायि
गंभीर बीमारी से पीड़ित थे व्यवसायी पुरनमल राठौर
निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
विजय नगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर की घटना
विजय नगर पुलिस जुटी मामले की जांच में
Bhopal News : एमपी में वक्फ संशोधन कानून का असर
भोपाल
एमपी में वक्फ संशोधन कानून का असर…
वक्फ बोर्ड 14,986 संपत्तियों का सत्यापन करेगा…
नए कानून के तहत प्रक्रिया हुई शुरू…
भोपाल में 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा हो चुका…
यह कदम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए उठाया गया…
संशोधित वक्फ कानून में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन अनिवार्य किया..
प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23,118…
Mungeli News: खनिज विभाग ने की छापामार कार्रवाई
मुंगेली-
खनिज विभाग ने की छापामार कार्रवाई
अवैध रूप से गिट्टी और रेत परिवहन पर कार्रवाई
5 ट्रेक्टर और 1 हाईवा किया गया जब्त
Jammu and Kashmir News: वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
जम्मू-कश्मीर,
वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
विधानसभा में वक्फ कानून पर चर्चा की मांग
वक्फ बिल पर स्थगन प्रस्ताव पर हंगामा
BJP विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव पर किया हंगामा
Balodabazar News: किसान से मारपीट मामला
बलौदाबाजार: किसान से मारपीट मामला
मुख्य आरोपियों में से दो आरोपी गिरफ्तार
अब तक मामले में 3 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
एक और मुख्य आरोपी अब भी है फरार
हथबंद थाने के दो आरक्षक भी हो चुके है निलंबित
किसान से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
खिलौरा गांव का मामला
Durg News: मोहन नगर थाने पहुंचे मासूम के परिजन
दुर्ग अपडेट
मोहन नगर थाने पहुंचे मासूम के परिजन
परिजनों को छोड़ने की कर रहे मांग
पुलिस ने पूछताछ के लिए परिजनों को थाने बुलाया
Bhopal News: राजधानी की सड़कों पर स्टंट बाजी
भोपाल
राजधानी की सड़कों पर स्टंट बाजी…
कम उम्र के नौजवानों को स्टैंड बाजी का शौक चढ़ रहा परवान…
स्टंट से बढ़ रही दुर्घटनाएं…
भोपाल के जवाहर चौक रोड पर स्टंट बाजी करते नौजवान…
प्रशासन की सख्ती के बाद भी बेखौफ युवा दिखा रहे स्टंट…
Mahasamund News: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
महासमुंद: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
हत्या का आरोपी भी नाबालिग
मृतक और आरोपी दोनों स्कूली छात्र
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
दादा बाड़ा के पास की घटना
Ambikapur News: पंचायत सचिव आज निकालेंगे महारैली
अंबिकापुर: पंचायत सचिव आज निकालेंगे महारैली
बीते 22 दिनों से हड़ताल पर बैठे है पंचायत सचिव
शासकीयकरण की मांग को लेकर कर रहे हड़ताल
हड़ताल से पंचायत के कामकाज हो रहे है प्रभावित
जिले के 439 पंचायत के सचिव सौपेंगे PM के नाम ज्ञापन
धरना स्थल से कलेक्टर कार्यालाय तक निकालेंगे रैली
Gwalior News: कुत्ते ने 3 साल की बच्ची को जबड़े में दबाया
ग्वालियर
आवारा कुत्तों का आतंक,
कुत्ते ने 3 साल की बच्ची को जबड़े में दबाया,
ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर,
मुरैना जिला अस्पताल से किया रेफर,
आज की जाएंगी सर्जरी,
बच्ची को करीब 25 से अधिक टांके लगाने पड़ेंगे,
चम्बल में 6 दिन में चौथा बच्चा हुआ कुत्तों का शिकार।
Durg News: मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला
दुर्ग अपडेट
मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला
मोहन नगर थाना में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल
एडिशनल एसपी अभिषेक झा है थाने में मौजूद
थाने पहुंचे भाजपा दुर्ग मध्यमण्डल के कार्यकर्ता
आरोपियों को सख्त सजा देने दिया ज्ञापन
Durg News: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची दुर्ग महापौर अलका बाघमार
दुर्ग-
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची दुर्ग महापौर अलका बाघमार
महापौर के सामने पीड़ित परिवार ने जताई नाराजगी
आरोपियों के खिलाफ आक्रोशित है जनता
Stock Market Crash: मैं नहीं चाहता कि कोई भी चीज नीचे जाए: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा
मैं नहीं चाहता कि कोई भी चीज नीचे जाए: डोनाल्ड ट्रंप
कभी-कभी, आपको चीजों को ठीक करने के लिए दवाइयां लेनी पड़ती हैं: ट्रंप
जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में आई है गिरावट
Stock Market Crash: शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ पर बड़ा असर
शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ पर बड़ा असर
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
सेंसेक्स 4 हजार प्वाइंट गिरा
निफ्टी में भी 1200 प्वाइंट की गिरावट
Morena News: शहर में कुत्ते का आतंक
मुरैना –
शहर में कुत्ते का आतंक
कुत्ते ने 3 साल की बच्ची पर किया हमला
मासूम को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
कैलारस इलाके के सुजानगढ़ी गांव का मामला
Kondagaon News: तेज रफ्तार बाइक घर में घुसी
कोंडागांव: तेज रफ्तार बाइक घर में घुसी
हादसे में 1 युवक की मौके पर मौत, 1 घायल
ओवर स्पीड के कारण हुआ हादसा
संत सेवालाल चौक के पास की घटना
Raipur News: कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से अहमदाबाद में
रायपुर ब्रेकिंग ,
कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से अहमदाबाद में ,
कांग्रेस की आगे की रणनीति पर होगी चर्चा ,
लोकसभा और मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़, राजस्थान विधान सभा चुनाव में हार की वजह पर भी होगी चर्चा ,
संगठन को मजबूत करने जिला अध्यक्षों को पावर देने के विषय पर भी होगा मंथन ….
छत्तीसगढ़ से PCC चीफ, पूर्व CM , नेता प्रतिपक्ष , पूर्व डिप्टी CM सहित 50 राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता जाएंगे अहमदाबाद ,
64 साल बाद 8 और 9 को गुजरात में हो रहा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन ,
न्याय पथ संघर्ष ,समर्पण , संकल्प टैग लाइन है अधिवेशन की …..
Jashpur News: बस,डंफर और ट्रक की आमने सामने टक्कर
जशपुर
बस,डंफर और ट्रक की आमने सामने टक्कर
हादसे में बस में बैठी 4 महिलायें घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
कुनकुरी थाने के रनपुर रोड की घटना
Ayodhya News: तांत्रिक की धारदार हथियार से मारकर हत्या
अयोध्या
तांत्रिक की धारदार हथियार से मारकर हत्या।
गांव के बाहर घर बनाकर रहता था तांत्रिक।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
थाना इनायतनगर के शाहगंज बारून मार्ग पर डोभीयारा गांव का मामला।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm