BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and Live Updates 16 February 2025: ‘जो हुआ वो हादसा नहीं बल्कि नरसंहार था..’ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा बयान

Today News and Live Updates 16 February 2025: ‘जो हुआ वो हादसा नहीं बल्कि नरसंहार था..’ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा बयान

tikesh KumarUpdated on 16 Feb 2025 | 8:52 pm
Today News and Live Updates 16 February 2025 | Source : IBC24 File Photo

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत

Today News and Live Updates 16 February 2025: दिल्ली | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "...कल जो हुआ वो हादसा नहीं बल्कि नरसंहार था...अतिरिक्त सुरक्षा बल क्यों नहीं तैनात किए गए? जिम्मेदारी लेने की बजाय रेल मंत्री और विभाग लोगों को ही दोषी ठहरा रहे हैं...यह पहली बार है जब दो तरह के कुंभ चल रहे हैं- एक जहां लोग हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं और दूसरा जहां लोग भगदड़ में मर रहे हैं...हमें इस वीवीआईपी संस्कृति को खत्म करने की जरूरत है...अश्विनी वैष्णव को एक मिनट भी अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है..."

 

Today News and Live Updates 16 February 2025 : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) ने मौत की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि अधिकारी इससे प्रभावित सभी लोगों की सहायता में जुटे हैं।बता दें कि हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी। रात को करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई। इससे पहले 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में 30 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 10 फरवरी 2013 को कुंभ के दौरान प्रयागराज स्टेशन पर भगदड़ मची थी। हादसे में 36 लोग मारे गए थे।

Read More : Train Me Tod Fod Ka Viral Video: ट्रेन के दरवाजे अंदर से थे लॉक, भीड़ ने बरसाएं ईंट-पत्थर, वायरल हो रहा वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

कपड़ा मेला ‘भारत टेक्स 2025’ में शामिल होंगे पीएम मोदी

Today News and Live Updates 16 February 2025 : भारत के कपड़ा उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘भारत टेक्स 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह वैश्विक कपड़ा मेला 14 से 16 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होकर इसे संबोधित करेंगे।‘भारत टेक्स 2025’ का उद्देश्य कपड़ा उद्योग की पूरी मूल्य शृंखला (Value Chain) को एक मंच पर लाना है, जिससे देश और दुनिया की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों, निवेशकों, निर्माताओं और उपभोक्ताओं को व्यापारिक अवसर मिल सकें। इस मेले में भारत के पारंपरिक वस्त्र उद्योग से लेकर आधुनिक टेक्सटाइल तकनीकों तक हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व होगा।

Read More : Radhika Khera Latest Tweet: नतीजों के बाद राधिका खेड़ा ने कसा तंज.. एजाज ढेबर को बताया ‘कका का पंटर’.. कहा, उठ गई भ्रष्टाचार की बारात..

MPPSC 2025 प्रारंभिक परीक्षा आज

Today News and Live Updates 16 February 2025 :  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC 2025) की प्रारंभिक परीक्षा आज पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए प्रदेशभर में 342 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर में सबसे अधिक 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहला सत्र- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र- दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उड़न दस्ते सुबह से ही विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है।
16 Feb 2025 | 8:51 pm

Bhind News: उमरी टोल प्लाजा पर चली गोली

भिंड: उमरी टोल प्लाजा पर चली गोली
बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध की फायरिंग
रंगदारी और वर्चस्व को लेकर की फायरिंग
टोल प्लाजा के 1 कर्मचारी के पैर में लगी गोली
दूसरे कर्मचारी को बंदूक वट से मारा
दोनों घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
आरोपी घटना के बाद मौके से हुए फरार
उमरी थाना पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी

16 Feb 2025 | 8:28 pm

Sarangarh News: 3 शासकीय कर्मचारी निलंबित

सारंगढ़- 3 शासकीय कर्मचारी निलंबित
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर ने की निलंबन की कार्रवाई
तीनों कर्मचारी शराब पीकर ड्यूटी में पहुंचे थे

16 Feb 2025 | 7:44 pm

Khandva News: जिला अस्पताल में फ्रांसीसी पर्यटक की मौत

खंडवा-जिला अस्पताल में फ्रांसीसी पर्यटक की मौत
ओंकारेश्वर घूमने आया था पर्यटक
ऑक्सीजन लेवल कम होने पर किया था रेफर
ICU में इलाज के दौरान हुई मौत
मोघट थाना पुलिस जांच में जुटी हुई

16 Feb 2025 | 7:43 pm

Ambikapur News: शफी अहमद बने अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष

अंबिकापुर- शफी अहमद बने अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष
लगातार 6 बार से पार्षद हैं शफी अहमद
नगर निगम में तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष बने

16 Feb 2025 | 7:18 pm

हमने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया है, जिसे हम ‘मोदी की गारंटी’ कहते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजों पर कहा, “हमने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया है, जिसे हम ‘मोदी की गारंटी’ कहते हैं… 13 महीनों में छत्तीसगढ़ की जनता को यह विश्वास हो गया था कि जिस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को बनाया है, अब वही पार्टी इस प्रदेश को संवारेगी… मैं पूरे प्रदेश के देवतुल्य मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहूंगा…”

16 Feb 2025 | 7:01 pm

Bhopal News: पीएम नरेंद्र मोदी को पीले चावल देगी कांग्रेस

भोपाल

पीएम नरेंद्र मोदी को पीले चावल देगी कांग्रेस…

GIS के पहले उठेगा मोतीनगर से दुकानें हटाने का मुद्दा…

पीएम नरेंद्र मोदी को पीले चावल देकर कांग्रेस देगी न्यौता…

मोतीनगर बस्ती में आने का दिया जाएगा न्यौता…

पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान…

सरकार करती है रोजगार देने का ढोंग…

ये सरकार गरीबों को कर रही है बेघर…

पीएम मोदी से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल करेगा मुलाकात…

भोपाल कलेक्टर के माध्यम से पीएम मोदी से मांगेंगे मिलने का समय..

16 Feb 2025 | 6:49 pm

Raipur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल

रायपुर-
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल
सभी जिलों के 53 ब्लॉक में होगा मतदान
सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा मतदान
मतदान के अगले ही दिन होगा परिणाम जारी
17, 20 और 23 फरवरी को होना है मतदान

16 Feb 2025 | 6:36 pm

Morena News: ग्वालियर का मासूम शिवाय के अपहरण का मामला

मुरैना-
ग्वालियर का मासूम शिवाय के अपहरण का मामला
मुरैना में दो आरोपियों के हुए शॉट एनकाउंटर का वीडियो आया सामने
पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर पर खड़े हो रहे है सवाल
वीडियो में आरोपियों के पीछे भागती नजर आ रही है पुलिस
दोनों आरोपी भागते समय जमीन पर गिरे
पुलिस ने भागते हुए दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ा
आरोपियों द्वारा फायरिंग की जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की थी-पुलिस
शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को पकड़ा था

16 Feb 2025 | 6:10 pm

New Delhi News: इस आयोजन से टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश, निर्यात और समग्र विकास को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस आयोजन से टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश, निर्यात और समग्र विकास को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है। भारत टेक्स के इस आयोजन में हमारे परिधानों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता के भी दर्शन होते हैं।”

 

 

 

16 Feb 2025 | 6:07 pm

Delhi News: भाजपा विधायक दल की बैठक कल

दिल्ली
भाजपा विधायक दल की बैठक कल
17 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगी बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी बैठक- सूत्र

16 Feb 2025 | 5:53 pm

Damoh News: जबेरा क्षेत्र के जंगल मे लगी आग

दमोह –
जबेरा क्षेत्र के जंगल मे लगी आग
वन विभाग की टीम मौके के लिए हुए रवाना
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

16 Feb 2025 | 5:48 pm

Nagpur News: एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री में विस्फोट

नागपुर
एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री में विस्फोट
हादसे में 2 लोगों की मौत,3 घायल
घायलों अस्पताल में कराया भर्ती
कलमेश्वर तालुका में स्थित हैं फैक्ट्री

16 Feb 2025 | 5:47 pm

Narmadapuram News: मालाखेड़ी इलाके में घर के पास लगी आग

नर्मदापुरम-
मालाखेड़ी इलाके में घर के पास लगी आग
6 से अधिक बाइक चपेट में आई
आग लगने का कारण अज्ञात
दमकल ने आग पर पाया काबू
देहात थाना क्षेत्र की घटना

16 Feb 2025 | 5:22 pm

New Delhi News: एक औरत रो रही थी कह रही थी मेरी 4 साल की बेटी मर गई- कुली मोहम्मद हासिम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर चश्मदीद कुली मोहम्मद हासिम एक वाक्या बताते हुए भावुक हो गए। कुली ने बताया, “वो समय बहुत बुरा था… हमने देखा कि लोग वहां गिरे थे। हमने बच्चों को उठाकर बाहर लाया… एक औरत रो रही थी कह रही थी मेरी 4 साल की बेटी मर गई… हम उनको लेकर बाहर आए फिर बच्ची में सांस आ गई, वो देख कर उसकी मां बहुत रोने लगी… सोचिए कितनी खुशी की बात है उस मां के लिए, वो क्या मंजर होगा… हमने बहुत सारी बच्चियों की जिंदगी बचाई।”

 

 

16 Feb 2025 | 5:21 pm

UP News: हमने बाबा से उत्तर प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नैनीताल के कैंची धाम में नीम करोली बाबा महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, “हमने बाबा से उत्तर प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं…देश और दुनिया भर से सनातन धर्म को मानने वाले लोग कुंभ में बड़ी संख्या में आ रहे हैं और हमारी सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं।”

 

 

16 Feb 2025 | 5:20 pm

Delhi News: जिन कारणों से यह हादसा हुआ है उस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए- सांसद योगेंद्र चंदोलिया

दिल्ली: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कहा, “यह एक दुखदाई हादसा है… मेरा मानना है कि जब इसकी जांच होगी तब सही स्थिति का आकलन होगा कि आखिर क्या कारण रहा था?.. जिन कारणों से यह हादसा हुआ है उस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और संबंधित लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

 

16 Feb 2025 | 4:58 pm

Kasganj News: कुएं में संधिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

कासगंज- कुएं में संधिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,

कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,

बीते तीन दिनों से लापता बताया जा रहा मृतक युवक राजनाथ,

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम,

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

मृतक के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल,

मृतक युवक राजनाथ थाना अमापुर क्षेत्र के चौपारा गांव का था रहने वाला,

पुलिस मामले की बारीकी से कर रही जांच पड़ताल,

थाना अमापुर क्षेत्र के चौपारा गांव के पास का मामला।

16 Feb 2025 | 4:57 pm

Balodabazar News: 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी

बलौदाबाजार-
276 कर्मचारियों को नोटिस जारी
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर नोटिस
कलेक्टर ने जारी कर मांगा नोटिस

16 Feb 2025 | 4:57 pm

Bhind News: MJS कॉलेज प्रिंसिपल पर फायरिंग का मामला, कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चौहान लाइन अटैच

भिंड-
MJS कॉलेज प्रिंसिपल पर फायरिंग का मामला
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चौहान लाइन अटैच
पुलिस अधीक्षक असित यादव ने किया लाइन अटैच
पीड़ित प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए आधे घंटे से थाने में रखा था बिठाकर
प्रिंसिपल ने की थी SP से थाना प्रभारी की शिकायत
कंप्यूटर ऑपरेटर ने ऑफिस में घुसकर चलाई थी गोली
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

16 Feb 2025 | 4:41 pm

Durg News: धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा

दुर्ग: धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा
हिंदू संगठनों ने किया घर का घेराव
विनय कुमार साव का बताया जा रहा मकान
घर में 50 लोग होने की खबर
दुर्ग पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मौजूद
बजरंग दल के लोग घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे
अमलेश्वर के प्रीति विहार का मामला

16 Feb 2025 | 4:27 pm

Raipur News: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

रायपुर….

भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज…

रायपुर के टीटोज क्लब एंड बार में की आदिवासी युवती के साथ छेड़छाड़…

आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने पर दर्ज हुई FIR…

ठेकेदार हितेश पटेल के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज…

कोरोना काल में क्वींस क्लब में फायरिंग का आरोपी है हितेश पटेल…

हितेश पटेल सिविक सेंटर में बैंक ATM के सामने कर चुका है फायरिंग…

आरोपी हितेश पटेल फरार…

डीडी नगर थाना में दर्ज हुई FIR…

16 Feb 2025 | 4:10 pm

Katni News: कटनी सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पुलिस ​अधिकारी

महाकुंभ प्रयागराज में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्टेशनों में यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चौकसी बढ़ाई गई है बीती रात हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन में हादसे के बाद पूरे भारतवर्ष में अलर्ट किया गया है जिसके मद्देनजर आज कटनी जंक्शन में जहां चारों दिशाओं के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, सहित कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा व पुलिस बल मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचा।

16 Feb 2025 | 3:53 pm

Sarangarh News: गोली मारकर युवक की हत्या का मामला

सारंगढ-
गोली मारकर युवक की हत्या का मामला
गोलीकांड का मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह गिरफ्तार
मामूली से बात को लेकर युवक की थी हत्या
13 फरवरी को आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
मृतक मुखलाल मांझी बिहार का था रहने वाला
पुलिस ने 4 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुके है

16 Feb 2025 | 3:52 pm

Mahakumbh : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कहा, “… हम खुद को अत्यंत पवित्र महसूस कर रहे हैं… महाकुंभ न जाने कितनी पीढ़ी पहले आया था और अब न जाने कितनी पीढ़ी बाद हमारे वंशज इस सौभाग्य को प्राप्त कर पाएंगे… आज मैं अपनी ज़िन्दगी के एक अत्यंत पवित्र क्षण में पहुंचा हूं…”

16 Feb 2025 | 3:25 pm

Rewa News: रीवा से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें कैंसिल

दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था के चलते रीवा रेलवे स्टेशन से जाने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रीवा से प्रयागराज होकर दिल्ली जाने वाली इकलौती रीवा आनंद विहार, रीवा जबलपुर शटल और रीवा इतवारी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से रीवा रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वो इधर उधर भटकते नजर आए।

16 Feb 2025 | 3:17 pm

New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार

बर्धमान, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ पर कहा, “यह एक दुखदाई घटना है। हम इससे बहुत आहत हैं… रेल मंत्रालय द्वारा इसकी जांच की जा रही है… इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।”

16 Feb 2025 | 3:16 pm

Mumbai News: सेंट्रल रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के बारे में सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने दी जानकारी

मुंबई | सेंट्रल रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के बारे में सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा, “महाकुंभ के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है… यहां अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर, क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं बूथ और सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से निरंतर जानकारी की व्यवस्था की गई है… सेंट्रल रेलवे 4 ट्रेनें चलाएगा… अतिरिक्त आरपीएफ स्टाफ, रेलवे ऑपरेटिंग और वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि कृपया वैध टिकट खरीदें और अपने और अपने सह-यात्रियों की सुविधा के लिए निर्देशों के अनुसार और एक पंक्ति में ट्रेन में चढ़ें…”

16 Feb 2025 | 3:13 pm

Bhopal News: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद एमपी में सियासत तेज…

भोपाल

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद एमपी में सियासत तेज…

हादसे के विरोध में कांग्रेस ने फूंका रेलमंत्री का पुतला…

पीसीसी दफ्तर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला…

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से पद से इस्तीफा भी मांगा…

रेलमंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की…

16 Feb 2025 | 3:09 pm

Delhi News : रेल मंत्री ने 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सभी दिवंगत परिवारों को देने की घोषणा – उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय

16 Feb 2025 | 3:08 pm

Mahakumbh 2025 : आज हम यहां आकर बहुत प्रफुल्लित और उत्साही हैं – केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

16 Feb 2025 | 3:07 pm

Mahakumbh 2025: हम महाकुंभ के पहले दिन से ही सतर्क- RPF इंस्पेक्टर यशवंत सिंह

16 Feb 2025 | 3:06 pm

Katni News : नई दिल्ली भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर कटनी रेलवे स्टेशन

कटनी-
नई दिल्ली भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर कटनी रेलवे स्टेशन
GRPF, RAPF समेत सिटी पुलिस रेलवे स्टेशन पर मौजूद
प्रयागराज जाने वाली भीड़ को किया जा रहा नियंत्रित
भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को पंडाल और खुले मैदान में बैठाया जा रहा
प्लेटफॉर्म में ट्रेन लगने के बाद यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जा रहा

16 Feb 2025 | 3:04 pm

Mahakumbh : सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है – मंत्री नितिन गडकरी

16 Feb 2025 | 3:03 pm

Mahakumbh 2025 : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्रिवेणी संगम पर पूजा की

16 Feb 2025 | 3:02 pm

विशेष ट्रेनों के लिए रेल घोषणा के अलावा हम अपने स्तर पर भी घोषणाएं कर रहे हैं – RPF इंस्पेक्टर सुशील कुमार

16 Feb 2025 | 3:00 pm

Datiya News : बड़ौनी रणजीत राजा की हवेली पर पहुंचे सनी देओल

दतिया- अभिनेता सनी देओल पहुंचे बड़ौनी
बड़ौनी रणजीत राजा की हवेली पर पहुंचे सनी
1988 में इसी हवेली पर यतीम फिल्म की की थी शूटिंग
उत्तरप्रदेश के बबीना जाते समय पहुंचे बड़ौनी

16 Feb 2025 | 3:00 pm

Dhamtari News : शहर में पानी टंकी का वाल टूटा, पानी का हो रहा लगातार रिसाव

धमतरी
शहर में पानी टंकी का वाल टूटा
पानी का हो रहा लगातार रिसाव
वार्ड क्रमांक 6 के घरों में घुसा पानी
वार्डवासी हो रहे परेशान
तीन घंटे से लगातार हो रहा रिसाव

16 Feb 2025 | 2:59 pm

Korba News : ट्रैक्टर के चपेट में आने से मासूम की मौत

कोरबा
ट्रैक्टर के चपेट में आने से मासूम की मौत
सरपंच प्रत्याशी का नाबालिग बेटा चला रहा था ट्रैक्टर
करतला थाना क्षेत्र की घटना

16 Feb 2025 | 2:59 pm

Korba News : ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

कोरबा
ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
हादसे में 2 लोगों की मौत,1 घायल
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद ग्रामीणो ने किया चक्का जाम
पुलिस ने ट्रेलर चालक को किया गिरफ्तार
उरगा थाना क्षेत्र के कुरुडीह मोड़ की घटना

16 Feb 2025 | 1:45 pm

Rewa News : दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए हादसे के बाद 2 ट्रेनें रद्द

रीवा-
दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए हादसे के बाद 2 ट्रेनें रद्द
रीवा आनंदविहार ट्रेन को किया गया रद्द
रीवा से प्रयागराज होकर दिल्ली जाती है ट्रेन
रीवा जबलपुर ट्रेन को भी रद्द कर दिया
ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

16 Feb 2025 | 1:45 pm

Surajpur News : स्कूल छात्रों का स्टंट करते वीडियो आया सामने

सूरजपुर
स्कूल छात्रों का स्टंट करते वीडियो आया सामने
लग्जरी वाहनों से सायरन बजाते वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी के दौरान शहर में निकाला काफिला
सूरजपुर आत्मानंद शासकीय स्कूल का मामला

16 Feb 2025 | 1:45 pm

Shivpuri News : अमोला घाटी पर हुआ भीषण हादसा, ट्रैक्टर सवार 2 लोगों की मौत

शिवपुरी
अमोला घाटी पर हुआ भीषण हादसा
ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत
ट्रैक्टर सवार 2 लोगों की मौत
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार
अमोला और सुरवाया थाना पुलिस मौके पर मौजूद

16 Feb 2025 | 1:44 pm

Damoh News : जिला अस्पताल का वीडियो हुआ वायरल

दमोह-
जिला अस्पताल का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में युवक वार्ड में डांस करते नजर आ रहे
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

16 Feb 2025 | 1:43 pm

Raipur News : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी

रायपुर

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी

RPF और GRP ने स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई

यात्रियों की सघन जांच हो रही

स्टेशन पर की जा रही कड़ी निगरानी

यात्रियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील भी

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया

16 Feb 2025 | 12:13 pm

Delhi News : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात

दिल्ली- रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 लोगों की मौत
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात
रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना की दी जानकारी
गृह मंत्री से मुलाकात के बाद रेल भवन पहुंचे रेल मंत्री

16 Feb 2025 | 12:13 pm

Panna News : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, कार सवार 6 लोग घायल, इलाज जारी

पन्ना
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
कार सवार 6 लोग घायल, इलाज जारी
महाकुंभ से वापस आते समय हुआ हादसा
बृजपुर थाना क्षेत्र की घटना

16 Feb 2025 | 12:13 pm

Khairagarh News : दो ट्रकों में आमने सामने भिडंत, हादसे में 5 लोग घायल, इलाज जारी

खैरागढ़
दो ट्रकों में आमने सामने भिडंत
हादसे में 5 लोग घायल, इलाज जारी
दोंनो गाड़ियों के उड़े परखच्चे
जालबांधा चौकी क्षेत्र का मामला

16 Feb 2025 | 12:12 pm

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ कई लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ कई लोगों की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: CM

16 Feb 2025 | 10:23 am

New Delhi Station stampede: रेलवे बोला- स्थिति बिल्कुल सामान्य

रेलवे ने बताया कि हादसे के साथ स्थिति तुरंत सामान्य हो गई थी. कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई. ट्रेनों का कोई समय नहीं बदला गया. कोई प्लेटफॉर्म नहीं बदला गया. हमने अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाईं हैं. मौके पर सामान्य भीड़ थी. फुटओवर ब्रिज पर एक यात्री के फिसल जाने के बाद ही यह घटना घटी. अब स्थिति बिल्कुल सामान्य है. ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से चल रहा है.

16 Feb 2025 | 10:22 am

New Delhi Station stampede: रेलवे ने क्या बताया?

16 Feb 2025 | 10:22 am

New Delhi Station stampede: ‘एक बार फिर रेलवे की नाकामी उजागर’

16 Feb 2025 | 10:21 am

New Delhi Station stampede: प्रियंका गांधी ने घटना पर दुख जताया

16 Feb 2025 | 10:21 am

New Delhi Station stampede: रेलवे दे रहा है प्रभावितों को मुआवजा

भगदड़ मामले में रेलवे प्रशासन ने मुआवजे का ऐलान किया है और वितरण भी शुरू कर दिया है

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है

जबकि गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं

इसके अलावा, मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है

16 Feb 2025 | 10:18 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : हादसे में किसकी जान गई?

1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
2. पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
3. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
4. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
5. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
6. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
7. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
8. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
9. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
10. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
11. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
12. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
13. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा
14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
18. मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

16 Feb 2025 | 10:17 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

16 Feb 2025 | 10:17 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की जांच के लिए रेलवे ने गठित की कमेटी

रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.

16 Feb 2025 | 10:16 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : सरकार द्वारा भगदड़ में मौतों की संख्या छिपाने की कोशिश शर्मनाक: खड़गे

16 Feb 2025 | 10:16 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में मौतों का आंकड़ा 18 हो गया है. जान गंवाने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं. घायलों का एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. एलएनजेपी अस्पताल में इलाजरत सभी घायलों की हालत स्थिर है.

16 Feb 2025 | 10:14 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने LNJP अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

16 Feb 2025 | 10:13 am

New Delhi Railway Station Stampede Live: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में मौतों का आंकड़ा 17 पहुंचा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि कम से कम 25 घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है. लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की, जबकि दो अन्य की लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

16 Feb 2025 | 10:11 am

New Delhi Railway Station Stampede Live: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों. अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं.’

16 Feb 2025 | 10:11 am

New Delhi Railway Station Stampede Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्टेशन की घटना पर जताया दुख

16 Feb 2025 | 10:10 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : अचानक हुई भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही- रेल मंत्री

16 Feb 2025 | 10:09 am

Mumbai News : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गेटवे ऑफ इंडिया से गिरगांव चौपाटी तक ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में हिस्सा लिया

16 Feb 2025 | 10:08 am

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु पावन स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं

16 Feb 2025 | 10:07 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ | DCP रेलवे KPS मल्होत्रा ​​का बयान

16 Feb 2025 | 10:05 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : आधिकारिक तौर पर 15 लोग मृत पाए गए, यह बहुत दुखद घटना है – कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी

16 Feb 2025 | 10:04 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पहुंचे अस्पताल

16 Feb 2025 | 10:03 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : रेलवे बोर्ड, सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार का बयान

16 Feb 2025 | 10:02 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : NDRF की एक टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची

16 Feb 2025 | 10:02 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : स्टेशन पर कोई RPF या पुलिस नहीं थी…स्टेशन पर भारी भीड़ थी- प्रत्यक्षदर्शी

16 Feb 2025 | 10:01 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : दो ट्रेनों के देरी से चलने और यात्रियों की अधिक संख्या के कारण भीड़ बहुत अधिक – DCP रेलवे KPS मल्होत्रा

16 Feb 2025 | 10:00 am

New Delhi Railway Station Stampede Live : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया

16 Feb 2025 | 9:58 am

New Delhi Railway Station Stampede Live: पुलिस टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

16 Feb 2025 | 9:58 am

New Delhi Railway Station Stampede Live: दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात के बीच 15 लोग घायल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm