Raipur crime news: राजधानी रायपुर में एक कंटेनर में जिंदा जलकर दो लोगों की मौत, दो ने कूदकर बचाई जान
raipur crime news: कंटेनर में 2 लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचायी है। रायपुर SP और CSP मौके के लिए रवाना हो गए …

Wife Killed Husband In Rohtas/Image Credit: IBC24 File Photo
- रायपुर SP और CSP मौके के लिए रवाना
- नवा रायपुर में कार में जिंदा जला युवक
रायपुर: raipur crime news, नवा रायपुर से लगे अभनपुर में एक कंटेनर में भीषण आग लग गई है, इस घटना में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। कंटेनर में 2 लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचायी है। रायपुर SP और CSP मौके के लिए रवाना हो गए हैं। यह अभनपुर थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।
नवा रायपुर में कार में जिंदा जला युवक
इसके पहले भी नवा रायपुर में रात में एक बार फिर रफ्तार का कहर नजर आया था। एक तेज रफ्तार इंडिगो कार खंभे से टकराई और खंभे से टकराई कार में आग लगने से कार चालक की जलने से मौके पर मौत हो गई और कार सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच इंडिगो कार सवार तीन युवक मैगी पाइंट माना से नया रायपुर घूमने निकले थे।
read more: नीरज चोपड़ा की अगुआई में चार भारतीय 16 मई को दोहा डाइमंड लीग में हिस्सा लेंगे
raipur crime news सेक्टर 17 कोटराभाठा इलाके में उनकी तेज रफ्तार इंडिगो कार नया रायपुर में रफ्तार पर नजर रखने वाले सड़क पर लगे आईटीएमएस कैमरे के खंबे से टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार में अचानक आग लग गई जिससे कार चला रहे 21 वर्षीय गौतम सतवानी निवासी शद्दानी दरबार बोरियाकला की कार में फंसे रह जाने से जिंदा जलने से मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार प्रियांशु सचदेव और अभिराज सिंह कार से बाहर गिर गए, जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more: CG Road accident: NH 30 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, तीन दुर्घटनाओं में 6 लोगों की जान गई
गौरतलब है कि नवा रायपुर में इस तरह का ये कोई पहला दर्दनाक सड़क हादसा नहीं है इससे पहले भी कई सड़क हादसो में लोगों की जान जा चुकी है। आपको बता दें कि नवा रायपुर के अलग-अलग इलाके 4 थानों के तहत आते हैं जिनमें रात्रिगश्त के कई दावे किये जाते हैं,लेकिन इस हादसे से पुलिस के उन सभी दावों की हकीकत सामने आ गई है। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
read more: स्टार एयर इस सप्ताह कोल्हापुर से बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Two people died after being burnt alive in a container in the capital Raipur, two saved their lives by jumping
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm