(UPPSC PCS Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: UPPSC PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। UPPSC PCS Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अब इसकी आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस परीक्षा (UPPSC PCS Recruitment 2026) में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या उससे उच्च डिग्री होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UP PCS परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UP PCS परीक्षा (UPPSC PCS Recruitment 2026) में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन और दूसरा पेपर सीसैट का होगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उम्मीदवार सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आवेदन सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही तरीके से भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।