हरियाणा में बिजली खपत ने बनाया रिकॉर्ड, 3,135.42 लाख यूनिट तक पहुंची मांग

Ads

हरियाणा में बिजली खपत ने बनाया रिकॉर्ड, 3,135.42 लाख यूनिट तक पहुंची मांग

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 08:55 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 08:55 PM IST

चंडीगढ़, 19 जुलाई (भाषा) गर्मी के कारण घरों में कूलिंग उपकरणों (एसी, कूलर) और किसानों द्वारा कृषि उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच हरियाणा में शनिवार को बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। राज्य में बिजली खपत 3,135.42 लाख यूनिट दर्ज की गई।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि राज्य की बिजली वितरण कंपनी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बिना किसी बाधा के इस मांग को पूरा किया।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के मजबूत बिजली ढांचे और तैयारियों को दर्शाता है।

विज ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि 18 जुलाई को दोनों बिजली वितरण कंपनियों की संयुक्त बिजली खपत 3,135.42 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसमें यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 लाख यूनिट और डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के इसी दिन की तुलना में यूएचबीवीएन क्षेत्र में बिजली खपत 25.85 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि डीएचबीवीएन क्षेत्र में इसमें 37.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

भाषा योगेश

योगेश