Tomorrow School Closed News : कल भी सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान में रहेगी छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, तीन दिन तक होगी मूसलाधार बारिश

Tomorrow School Closed News : कल भी सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान में रहेगी छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, तीन दिन तक होगी मूललाधार बारिश

Tomorrow School Closed News : कल भी सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान में रहेगी छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, तीन दिन तक होगी मूसलाधार बारिश

Tomorrow School Closed News : कल भी सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान में रहेगी छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, तीन दिन तक होगी मूललाधार बारिश / Image: AI Generated

Modified Date: July 19, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: July 19, 2026 11:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • सभी सरकारी और निजी स्कूल 22 जुलाई 2026 तक बंद रहेंगे
  • आईएमडी ने 2 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की
  • 23 जुलाई 2026 से स्कूल दोबारा खुलने की संभावना

जम्मू-कश्मीर: Tomorrow School Closed News  मानसून के आगमन के साथ ही देश के कई राज्यो में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। बात करें उत्तर भारत की तो यहां हालत बेहद खराब है। कल भी राजौरी इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते करीब 200 से अधिक गाड़ियां बह गई। वहं, नदियां भी उफान पर है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ये फैसला लिया है।

22 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Tomorrow School Closed News  मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार ने भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को तीन दिन और बढ़ा दिया है। जारी निर्देश के अनुसार अब प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 22 जुलाई तक बंद रहेंगे। इससे पहले सरकार की ओर से 20 जुलाई तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किय गया था। लेकिन 22 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे और 23 जुलाई से फिर से सभी स्कूल खुल जाएंगे।

मौसम विभाग ने दी तीन दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी

अधिकारियों ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह विस्तार घाटी में पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान के बीच आया है, जबकि आईएमडी ने आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और स्थानीय बाढ़ की संभावना भी जताई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रबंधन को आधिकारिक सलाह का पालन करने और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के संबंध में आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है। मौसम की स्थिति में बदलाव के कारण यदि आवश्यक हुआ तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे के आदेश जारी किए जाएंगे।

मौसम के हालात काफी खराब रहने की उम्मीद

इस बीच आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसमें अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ-साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को शनिवार रात, रविवार सुबह और 20 से 22 जुलाई के बीच खास सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान मौसम के हालात काफी खराब रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"