Durg Samvad 2025: हमें यूट्यूब चैनल को चेक करना पड़ता है कि हमने कितना काम किया, जानें विधायक रिकेश सेन ने क्यों कही ये बात
Durg Samvad 2025: हमें यूट्यूब चैनल को चेक करना पड़ता है कि हमने कितना काम किया, जानें विधायक रिकेश सेन ने क्यों कही ये बात

Durg Samvad 2025
दुर्ग: Durg Samvad 2025 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर दुर्ग में दुर्ग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद कर रहा है और नेता दुर्ग शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।
इस विशेष कार्यक्रम मेरा क्षेत्र..मेरा विजन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने IBC24 मैनेजिंग एडिटर विशवेश ठाकरे से खास चर्चा की और दुर्ग संभाग के विकास से जुड़ी बातों का जिक्र किया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रिकेश सेन ने IBC24 को दिए इंटरव्यू में अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "हम लोग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और हर दिन अपने विजन को लेकर क्षेत्र के विकास में जुटे रहते हैं।"
एक साल में बड़े विकास कार्य पूरे किए
विधायक सेन ने दावा किया कि पिछले एक साल में इतने अधिक विकास कार्य किए गए हैं कि खुद उन्हें कभी-कभी अपना यूट्यूब चैनल चेक करना पड़ता है कि कितना काम हो चुका है।
घोषणा पत्र के वादों को किया पूरा
उन्होंने कहा, "हमारे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स न केवल हमारी व्यक्तिगत योजनाओं का हिस्सा थे, बल्कि बीजेपी के घोषणा पत्र में भी शामिल थे। हमने उन पर तेजी से काम किया और जनता के सामने परिणाम रख रहे हैं।"
https://www.youtube.com/watch?v=Tq0n_fUF9Gg
बता दें कि दुर्ग संवाद कार्यक्रम का आयोजन रोमन पार्क में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और अन्य विधायक शामिल हो रहे हैं और शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Vaishali Nagar MLA Rakesh Sen had a special conversation with IBC 24
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm