Train Mein Rudrabhishek Viral Video : कभी ‘सुहागरात स्वीट’, अब चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक! VIDEO वायरल होते ही रेलवे ने खोली पूरी सच्चाई, बताया किसने कराया और कितना हुआ खर्च

Ads

रेलवे के चार्टर्ड सैलून कोच में रुद्राभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर रेलवे ने आधिकारिक सफाई दी है। रेलवे के अनुसार, यह कोच IRCTC के माध्यम से एक निजी पार्टी ने पूरी तरह कमर्शियल बुकिंग पर लिया था, जिसके लिए 3.08 लाख से अधिक का अग्रिम भुगतान किया गया था।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 11:23 AM IST

Train Mein Rudrabhishek Viral Video / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
  • वायरल वीडियो के बाद उत्तर रेलवे ने जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण।
  • रेलवे ने बुकिंग, भुगतान और परिचालन से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की।

नई दिल्ली : Train Mein Rudrabhishek Viral Video भारतीय रेलवे के एक चार्टर्ड सैलून कोच के भीतर रुद्राभिषेक किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे ने साफ किया है कि यह सैलून कार आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से एक निजी पार्टी द्वारा पूरी तरह से कमर्शियल बुकिंग के तहत बुक की गई थी।

एडवांस पेमेंट के रूप में 3,08,580 रुपये का भुगतान

उत्तर रेलवे के अनुसार, इस सैलून कार को 8 जुलाई 2026 को बुक किया गया था, जिसके लिए एडवांस पेमेंट के रूप में 3,08,580 रुपये का भुगतान किया था। Viral Trending News इस सैलून कार को 10 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में एकतरफा यात्रा के लिए जोड़ा जाना था।

10 जुलाई 2026 को जारी हुआ था अधिसूचन

Train VIRAL VIDEO उत्तर रेलवे ने परिचालन व्यवहार्यता को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई 2026 को इस सैलून के कमर्शियल रन की अधिसूचना जारी की थी। रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि यात्रियों की समयपालन, सुरक्षा, सिक्योरिटी और सुविधा सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाता है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहाँ एक सैलून कार के अंदर एक पुजारी समेत कई लोग ट्रैन के अंदर ही रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया था।

इन्हें भी पढ़ें :