Train Mein Rudrabhishek Viral Video : कभी ‘सुहागरात स्वीट’, अब चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक! VIDEO वायरल होते ही रेलवे ने खोली पूरी सच्चाई, बताया किसने कराया और कितना हुआ खर्च
रेलवे के चार्टर्ड सैलून कोच में रुद्राभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर रेलवे ने आधिकारिक सफाई दी है। रेलवे के अनुसार, यह कोच IRCTC के माध्यम से एक निजी पार्टी ने पूरी तरह कमर्शियल बुकिंग पर लिया था, जिसके लिए 3.08 लाख से अधिक का अग्रिम भुगतान किया गया था।
Train Mein Rudrabhishek Viral Video / Image Source : SCREENGRAB
- चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
- वायरल वीडियो के बाद उत्तर रेलवे ने जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण।
- रेलवे ने बुकिंग, भुगतान और परिचालन से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की।
नई दिल्ली : Train Mein Rudrabhishek Viral Video : भारतीय रेलवे के एक चार्टर्ड सैलून कोच के भीतर रुद्राभिषेक किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे ने साफ किया है कि यह सैलून कार आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से एक निजी पार्टी द्वारा पूरी तरह से कमर्शियल बुकिंग के तहत बुक की गई थी।
एडवांस पेमेंट के रूप में 3,08,580 रुपये का भुगतान
उत्तर रेलवे के अनुसार, इस सैलून कार को 8 जुलाई 2026 को बुक किया गया था, जिसके लिए एडवांस पेमेंट के रूप में 3,08,580 रुपये का भुगतान किया था। Viral Trending News इस सैलून कार को 10 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में एकतरफा यात्रा के लिए जोड़ा जाना था।
10 जुलाई 2026 को जारी हुआ था अधिसूचन
Train VIRAL VIDEO उत्तर रेलवे ने परिचालन व्यवहार्यता को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई 2026 को इस सैलून के कमर्शियल रन की अधिसूचना जारी की थी। रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि यात्रियों की समयपालन, सुरक्षा, सिक्योरिटी और सुविधा सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाता है।
On a reported viral video showing a Rudrabhishek ritual being performed inside a chartered Indian Railways saloon coach, Northern Railways says, “The saloon car was booked by IRCTC on 08.07.26. The party made an advance payment of Rs 3,08,580 as a commercial booking. The Saloon…
— ANI (@ANI) July 13, 2026
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहाँ एक सैलून कार के अंदर एक पुजारी समेत कई लोग ट्रैन के अंदर ही रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया था।
ரயிலில் தொழுகை 🚫❌️
ரயிலில் Honey moon surprise 🚫❌️
TTE சஸ்பெண்ட்…ஆனால், இந்திய ரயில்வேயின் விஐபி கோச்சின் உள்ளே பண்டிதர்களை அழைத்து, ஓடும் ரயிலில் முழு ஆரவாரத்துடன் ருத்ராபிஷேகமம் ✅️ pic.twitter.com/4o9gOtalUG
— Tr Gayathri Srikanth (@Tr_Gayathri) July 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- CG Assembly Monsoon Session Begins Today : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र! सदन में पेश होंगे 9 बड़े संशोधन विधेयक, कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में होगी सीधी टक्कर
- Aaj Ka Rashifal13 July 2026 : मेष से मीन तक किसकी खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान?
- Aaj Ka Panchang 13 July 2026 : आज चतुर्दशी पर बन रहा ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और किस समय करें जरूरी काम

Facebook


