Soya Chaap Viral Videos : सोया चाप खाने के शौकीन हैं तो पढ़ लें ये खबर! बनाने का तरीका देखकर दोबारा नहीं करेंगे खाने की हिम्मत

सोशल मीडिया पर सोया चाप बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर बेहद गंदगी के बीच बिना ग्लव्स के सोया चाप तैयार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर लोग खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर सवाल उठा रहे हैं।

Modified Date: July 16, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: July 16, 2026 7:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर सोया चाप बनाने का कथित वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में युवक बिना ग्लव्स के गंदगी के बीच सोया चाप तैयार करता दिखाई दे रहा है।
  • वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर खाद्य सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी है।

नई दिल्ली : Soya Chaap Viral Videos अफगानी सोया चाप, तंदूरी सोया चाप और साथ में तीखी हरी चटनी और लच्छेदार प्याज… नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों सोया चाप बनाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद आप दोबारा इसे खाने की हिम्मत नहीं करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक युवक बेहद गंदी जगह पर, जहां जमीन पर गंदा पानी बह रहा है, स्टूल पर बैठकर सोया चाप तैयार कर रहा है। उसके ठीक बगल में चप्पलें रखी हैं और उसी के पास चाप बनाने का मटेरियल भी रखा हुआ है। वह युवक बिना ग्लव्स पहने अपने गंदे हाथों से सोया चाप को स्टिक पर लगा रहा है। काम के दौरान वह कभी अपने कानों को छूता है, तो कभी जमीन पर हाथ लगाता है और उन्हीं हाथों से दोबारा चाप बनाने लगता है।

बीमारियों का खतरा

मानसून के इस मौसम में पहले से ही पानी और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। Unhygienic Food Processing  ऐसे में इतनी भयंकर गंदगी के बीच तैयार हो रहा यह सोया चाप खाना सीधे-सीधे टाइफाइड, पीलिया और फूड पॉइजनिंग जैसी खतरनाक बीमारियों को न्योता देना है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश है और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.